14/10/2021
एनसीसी कंपनी बी एल पी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू के कैडेट मनप्रीत सिंह ने मनाली हिमाचल प्रदेश में पर्वतारोहण के बेसिक कोर्स में एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर इंदौर का प्रतिनिधित्व किया एवं कैडेट मोहित जाधव ने दार्जलिंग में पर्वतारोहण के एडवांस कोर्स को स्वयं के खर्चे पर पूर्ण किया एवं महाविद्यालय तथा 9एमपी बटालियन एनसीसी इंदौर का नाम गौरवान्वित किया दोनों कैडेट्स को बहुत-बहुत बधाई।
09/10/2021
बी एल पी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू में एनसीसी कैडेट्स को उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल की " छात्राओं को आत्म रक्षा प्रशिक्षण "योजना के अंतर्गत दिनांक 09अक्टूबर 2021को योग गुरु डाॅ विनोद मिश्रा जी द्वारा" आत्म रक्षा शारीरिक एवं मानसिक तैयारी " विषय पर महाविधालय की एनसीसी केडेट्स को प्रशिक्षण दिया गया।
09/10/2021
बी एल पी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू में आज दिनांक 9 अक्टूबर 2021को उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को " आत्म रक्षा प्रशिक्षण" की योजना के अंतर्गत योग गुरु डॉ विनोद मिश्रा जी द्वारा महाविधालय की एनसीसी केडेट्स को "आत्म रक्षा शारीरिक एवं मानसिक " विषय पर योग का प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर 160एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ शोभा जैन, डाॅ एम एल उपाध्याय, डॉ प्रवीण ओझा, डॉ आर के विपट, डॉ अनीता राय बाथम, डॉ रंजना वर्मा , डॉ सुनील खरे एवं अन्य प्राध्यापक विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मेजर डॉ संजय सोहनी,कैप्टन डॉ कृष्णा भूरिया का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन डॉ रोशन बेंजामिन ने किया एवं आभार डाॅ प्रवीण ओझा ने व्यक्त किया।
07/10/2021
छावनी परिषद महू के तत्वाधान में बीएलपी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू के 9 एमपी बटालियन एनसीसी इंदौर के कैडेट्स द्वारा 5 अक्टूबर 2021 को महू नगर एवं समाज एवं देश को प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत एक जन जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया इस आयोजन में बीएलपी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू के 80 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया
30/09/2021
आजदी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया गतिविधि
बी एल पी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू के 9एमपी बटालियन एनसीसी इंदौर के कैडेट्स द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वयं को फिट रखने के लिए दौड़ एवं वॉर्म अप एक्सरसाइज की गई। जिससे महाविधालय के अन्य कैडेट्स फिट रहने के लिए प्रेरित हो सकें।29Sep 2021
26/09/2021
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया गतिविधि
एनसीसी कंपनी बी एल पी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू के 9 एमपी बटालियन एनसीसी इंदौर के कैडेट्स द्वारा 25सितंबर 2021को आयोजित फिट इंडिया गतिविधि।
24/09/2021
आजादी आजादी के अमृत महोत्सव फिट इंडिया गतिविधि एनसीसी कंपनी बीएलपी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू 9 एमपी बटालियन एनसीसी इंदौर के कैडेट्स द्वारा महाविद्यालय परिसर में फिट इंडिया गतिविधि ,दिनांक 24 सितंबर 2021
23/09/2021
बी एल पी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू के 9एमपी बटालियन एनसीसी के कैडेट मनप्रीत सिंह मनाली हिमाचल प्रदेश में अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान में पर्वतारोहण का बेसिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।यह शिविर मनाली हिमाचल प्रदेश में 1 सितंबर से 26 सितंबर 2021 तक का आयोजित किया गया है।
23/09/2021
बी एल पी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू के 9एमपी बटालियन एनसीसी इंदौर के कैडेट् मनप्रीत सिंह 1सितंबर से 26सितंबर 2021 तक मनाली हिमाचल प्रदेश में अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान में पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स कर रहे हैं।
21/09/2021
महू,स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा,20सितंबर 2021