15/09/2025
माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय इंदौर
हिंदी विभाग
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय ज्ञान परम्परा अंतर्गत माह सितम्बर में हिंदी विभाग द्वारा निम्नलिखित कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है,
15 सितम्बर 2025 -व्याख्यान एवं संगोष्ठी
व्याख्यान -समय 12 बजे दोपहर
विषय-"राज भाषा हिंदी की दशा एवं दिशा"
संगोष्ठी -समय 12,30 दोपहर
विषय-"हिंदी का अंर्तराष्ट्रीय परिदृश्य"
स्थान -मुख्य सभागृह
एवं
हिंदी विभाग की भित्तिपत्रिका कौमुदी का अनावरण कार्यक्रम
स्थान हिंदी विभाग
16 सितंबर 2025 प्रश्नमंच प्रतियोगिता
विषय- "हिंदी भाषा और साहित्य"
समय दोपहर 2 बजे
स्थान -कक्ष क्रमांक 52
17 सितंबर 2025 निबंध प्रतियोगिता
विषय "भारतीय ज्ञान परम्परा में हिंदी साहित्य की भूमिका "
समय दोपहर 2 बजे
स्थान -कक्ष क्रमांक 52
18 सितंबर 2025 स्लोगन प्रतियोगिता एवं पुस्तक प्रदर्शनी
स्लोगन प्रतियोगिता विषय-"हिंदी का महत्व"
समय दोपहर 12,30 बजे
कक्ष क्रमांक 52
पुस्तक प्रदर्शनी विषय - "भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित हिंदी की पुस्तके"
दिनांक 19 सितम्बर 2025
काव्यपाठ एवं पुरस्कार वितरण
काव्यपाठ - विषय के-हिंदी के महत्व से संबंधित "हिंदी के प्रतिष्ठित कवियों की रचनाओं पर केन्द्रित काव्यपाठ /स्वरचित काव्यपाठ
समय दोपहर 12 बजे
स्थान कक्ष क्रमांक 53
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली इच्छुक छात्राएं हिंदी विभाग में संपर्क करे
आयोजक
हिंदी विभाग
28/08/2025
NSS
1 - संस्था का नाम— माता जीजाबाई शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मोतीतबेला, इंदौर
2 - कार्यक्रम का नाम—
निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
3 - कार्यक्रम का दिनांक— 28/08/2025
4 - कार्यक्रम में प्रतिभागी संख्या- लगभग 250
5 - किए गए कार्य का संक्षिप्त विवरण—
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के अंतर्गत डॉ. अंकिता विश्वकर्मा (चिकित्सा अधिकारी)के दल द्वारा महाविद्यालय में
निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
का आयोजन किया गया। शिविर में हीमोग्लोबिन, बी. पी., शुगर, दांतों एवं आंखों की जाँच की गई,
साथ ही आयरन, फोलिक एसिड, मल्टी विटामिन,eye drop आदि आवश्यक दवाइयों का भी निशुल्क वितरण किया गया।
6 - कार्यक्रम में खर्च समय ( घंटो में)— 8 घंटे घण्टा
01/08/2025
On Official Duty: With the Minister of Higher Education Hon'ble Inder Singh Parmar 19July25
01/08/2025
माता जीजाबाई शासकीय (स्वशासी ) स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय इंदौर
के हिंदी विभाग द्वारा तुलसीदासजी एवं प्रेमचंदजी की जयंती कार्यक्रम का आयोजन*
साहित्यिक गतिविधियों के अंतर्गत हिंदी विभाग द्वारा 31 जुलाई 2025 को दो महान साहित्यकार एक श्रीरामजी के अनन्य भक्त और हिन्दी के महाकवि गोस्वामी तुलसीदासजी एवं दूसरे हिन्दी के महान साहित्यकार कथाकार उपन्यास सम्राट प्रेमचन्द जी की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति इन्दौर की साहित्य एवं संस्कृति मंत्री, सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ.पद्मासिंह रही।
कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा की पूजन अर्चन एवं मां शारदा, तुलसीदासजी प्रेमचंदजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर हुई महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक सचदेवा आई.क्यू ए.सी प्रभारी डॉ. मंजू शर्मा तथा हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रतिभा सोलंकी द्वारा मुख्य वक्ता डॉक्टर पद्मा सिंह का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया विभागाध्यक्ष डॉ प्रतिभा सोलंकी द्वारा स्वागत भाषण एवं डॉक्टर पद्मा सिंह के परिचय पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चाप मुख्य वक्ता ने अपने वक्तव्य में प्रेमचंद जी एवं तुलसी के जीवन एवं साहित्य पर विस्तार से बात रखते हुए साहित्य को सत्यम, शिवम, सुन्दरम की त्रिवेणी कहा। तुलसी का साहित्य हमें जीवन जीने की प्रेरणा देता है।आज तुलसी के साहित्य को जीवन में उतारने की आवश्यकता है।
इस कार्यक्रम मे पूर्व छात्रा शिवानी उदेनिया ने स्वलिखित दोहे सुनाये ।
महाविद्यालय के हिंदी विभाग की छात्राओं दीक्षा परिहार,अनुष्ठा छपरिया, सुगना मुवेल,शारदा चौहान , श्वेता विश्वकर्मा, रूमाना कौसर,ललिता भावर आदि ने भी तुलसी की रचनाओं का पाठ किया। इस अवसर पर हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डाॅ. शर्मिला चौहान, डाॅ.गंगाराम डुडवे, डाॅ.विजयता पंडित, अंग्रेजी विभाग से मनीषा शर्मा , राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. वंदना चौहान ,शोधार्थी ऋषिकेश, अर्चना पांचाल और बडी संख्या मे छात्राएं उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन डॉ.वारिश जैन ने किया। आभार डॉ. पिंकी कोठारे ने व्यक्त किया।
24/07/2025
A group of P.G.Students of Zoology department of Mata Jijabai G.G.P G. College visited P.M.B.Gujarati Science College, Indore today to see the exhibition of snakes and to gain useful informations about different varieties of snakes.
Dr.Sarita Sindhare and Dr.Ranjana Rawat accompanied the group.
24/07/2025
आज दिनांक २४/७/२५ को होम साइंस विभाग में छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम रखा गया। कॉलेज के बारे में ऑटोनॉमस के बारे में जानकारी विभागाध्यक्ष डॉ मंजु शर्मा ने दी। रेड क्रॉस की जानकारी बेला सचदेवा ने दी। करियर मार्गदर्शन के बारे में डॉ सुषमा शर्मा ने बताया। विभाग के समस्त प्राध्यापकों ने अपना परिचय दिया एवम् कार्यों को बताया nss के बारे में डॉ ममता खपड़िया ने बताया। सीनियर स्टूडेंट्स ने अपने अनुभव बताए इस अवसर पर डॉ दीपाली शर्मा अर्चना जोशी, अनुराधा उपाध्याय, ज्योति अलू ने, मयूरी यशोधरा, प्रियंका यशिकर, श्रद्धा अवस्थी, ग्रंथपाल श्रीवास्तव मैडम, राजश्री शाह विभागाध्यक्ष समाज शास्त्र सभी उपस्थित थे
19/07/2025
माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, मोती तबेला, इंदौर ( म. प्र.) में दिनांक 18/07/2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. प्रकाश गढ़वाल , विश्विद्यालय कार्यक्रम समन्वयक, की अध्यक्षता में किया गया जिसमें , प्राचार्य डॉ. अशोक सचदेवा , वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ मंजू शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ ममता खपेडिया एवं डॉ. प्रीतिबाला भार्गव उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान डॉ. गढ़वाल सर द्वारा एन.एस.एस. द्वारा वर्षभर की गई गतिविधियों की समीक्षा की गई , साथ ही कार्यक्रम अधिकारियों को आगामी सत्र हेतु योजनाओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
सर द्वारा रासेयो छात्राओं से भेंट कर उन्हें सहभागिता, सामाजिक चेतना, भारतीय नैतिक मूल्यों एवं सेवा भावना को बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही उनके प्रश्नों के उत्तर प्रदान कर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के उपरांत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अतिरिक्त संचालक डॉ आर. सी. दिक्षित एवं पूर्व अतिरिक्त संचालक डॉ. किरण सलूजा सम्मिलित हुए। सभी ने मिलकर परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।