NSS Government College Rau

NSS Government College Rau Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NSS Government College Rau, Education, Rangwasa Road, Indore.

युवा सप्ताह का तीसरा दिवस महिलाओं की जागरुकता को लेके समाप्त हुआ!जिला प्रशासन महिला बाल विकास विभाग एवं उच्च शिक्षा विभा...
14/01/2022

युवा सप्ताह का तीसरा दिवस महिलाओं की जागरुकता को लेके समाप्त हुआ!

जिला प्रशासन महिला बाल विकास विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर " युवा सप्ताह काय॔क़म " के अंतग॔त आज शासकीय महाविद्यालय राउ इन्दौर में सेफ सिटी इन्दौर अभियान के तहत रासेयो स्वंयसेवकों ने महाविद्यालय से संजय नगर श्रमिक बस्ती राउ तक महिला जागरूकता,
आत्मसम्मान एवं महिलाओं के साथ भेदभाव की जनजागृति के लिए रैली निकाल कर ,नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर चिपका कर बस्ती में जागरूकता काय॔ किया गया! आज NSS सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से मासिक चक्र एवं घरेलू हिंसा के विषयों पर जागरुकता अभियान चलाया एवं नाटक के माध्यम से एसे दृश्य का निर्माण किया जो घरेलू हिंसा के प्रति लोगों को जागरूक किया अंततः NSS सद्स्यों के द्वारा सूर्य नमस्कार कर युवाओं मे सकारत्मकता का प्रवाह कराया गया जिससे वो आगामी परिस्थितियों का सामना कर विजय पा सकें!

यह कार्यक्रम महाविद्यालय NSS के प्रबंधक श्री अनुराग सिँह राव के निरक्षण मे सफ़लता पूर्वक संपन्न हुआ!

आशा करते हैं इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों मे नई सोच एवं उर्जा का संचार होगा!

आज युवा सप्ताह कार्यक्रम का द्वितीय दिवस सफ़लता पूर्वक संपन्न हुआ, आज राऊ नगर परिषद से लकी जी साहू द्वारा हमारे महाविद्या...
13/01/2022

आज युवा सप्ताह कार्यक्रम का द्वितीय दिवस सफ़लता पूर्वक संपन्न हुआ, आज राऊ नगर परिषद से लकी जी साहू द्वारा हमारे महाविद्यालय की अमिट स्वच्छ छवि को देखकर हमारे स्वच्छता समूह को सम्मानित किया एवं कार्यक्रम की अगली बेला में रक्तदान-महादान और HIV से संबंधित विषयों पर हमें जागरूक किया श्री आलोक रंजन जी मौर्य ने जिनके विचार हमें आगामी जीवन मे परोपकार हेतु प्रेरित करेंगे!

हमे युवा शक्ति की सकारात्मक ऊर्जा का संतुलित उपयोग करना होगा। कहते हैं कि युवा वायु के समान होता है। जब वायु पुरवाई के र...
12/01/2022

हमे युवा शक्ति की सकारात्मक ऊर्जा का संतुलित उपयोग करना होगा। कहते हैं कि युवा वायु के समान होता है। जब वायु पुरवाई के रूप में धीरे-धीरे चलती है तो सबको अच्छी लगती है। सबको बर्बाद कर देने वाली आंधी किसी को भी अच्छी नहीं लगती है। हमें इस पुरवाई का उपयोग पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में करना होगा। यदि हम इस युवा शक्ति का सकारात्मक उपयोग करेंगे तो विश्व गुरु ही नहीं, अपितु विश्व का निर्माण करने वाले विश्वकर्मा के रूप में भी जाने जाएंगे।उक्त उदगार शासकीय महाविद्यालय राऊ में युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में अथितियों ने व्यक्त किए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रकाश गढ़वाल कार्यक्रम समन्वयक एन. एस. एस. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने अपने उद्धबोधन में लक्ष्य के निर्धारण के लाभ एवं माता- पिता के आदर के लिए युवाओं को प्रेरित किया वहीं कार्यक्रम के विशेष अतिथि पर्यावरण कार्यकर्ता स्वप्निल व्यास ने कहा की आज मानव को हरित मानसिकता विकसित करने की आवश्यकता है। हमें युवा पीढ़ी को भी पर्यावरण संरक्षण तथा इसके महत्व से परिचित करवाना होगा तथा युवा वर्ग की दिनचर्या में पर्यावरण सरंक्षण की मुहिम को आदत में बदलना होगा ताकि हर रोज पर्यावरण व मिट्टी की महक को युवा समझ सके तथा इसके संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंl इसी लिए मालवमंथन द्वरा अपने आरोग्य संपदा प्रकल्प में युवा वर्ग की भगीदारी को और अधीक सुनिश्चित करने के लिए हर्बल फर्स्ट एड बॉक्स के रोपण का कार्यक्रम भी आज से इस महाविद्यालय परिसर से शरू किया है। जहाँ आज हर्बल फर्स्ट एड बॉक्स में हमने गिलोय, अशवगंधा, पत्थरचट्टा, हड़जोड़, पीपरमेंट, अडूसा, परिजात, पोधीना अपराजिता, पान, चमेली, एलोविरा, लेमनग्रास, मरवा, इन्सुलिन, इस्ट्रीवीया, सेताब,शतावरी, लाजवंती, लेवेंडर, लोगतुलसी, आंवला, बेलपत्र, आजवाइन, , बारामासी, निर्गुडी,आदी औषधीय पौधों का रोपण किया।एवं इसके गुणों पर प्रकाश डाला कार्यक्रम को महाविद्यालय के प्रभारी प्रचार्य डॉ. एन. के राजपूत, डॉ. अनिल सिंह, एवं महाविद्यालय के कार्यक्रम अधीकारी एन. एस. एस

डॉ अनुराग राव ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन लोकेंद्र यादव ने किया एवं आभार संदीप चन्देल ने माना।

आज नये वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवको द्वारा महाविद्यालय राऊ मे  पौधारोपण  किया गया! आप स...
01/01/2022

आज नये वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवको द्वारा महाविद्यालय राऊ मे पौधारोपण किया गया!

आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

शासकीय महाविद्यालय राऊ   की ओर से स्वछता  अभियान जय हिन्द 🙏🇨🇮जय भारत 🙏🇮🇳 (NSS)
19/12/2021

शासकीय महाविद्यालय राऊ की ओर से स्वछता अभियान
जय हिन्द 🙏🇨🇮जय भारत 🙏🇮🇳
(NSS)

14/12/2021

खोल दो पंख हमारे
अभी और उडान वाकी है....
जमीं नही है मंजिल मेरी अभी तो पूरा आसमान बाकी है
लहरो की खामोशी को
समंदर की बेबसी न समझों....
जितनी गहराई अंदर बाहर उतनी तुफान बाकी है
हम राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)के रखवाले है...
अभी तो बदलने को पूरा समाज बाकी है🙏🙏🙏

11/12/2021
जर्नल विपिन रावत जी को शासकीय महाविद्यालय राऊ (N.S.S.)स्वयँ सेवको कि ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजली दी 🇮🇳🙏 🙏जय हिन्द,जय भारत...
11/12/2021

जर्नल विपिन रावत जी को शासकीय महाविद्यालय राऊ (N.S.S.)स्वयँ सेवको कि ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजली दी 🇮🇳🙏
🙏जय हिन्द,जय भारत 🙏

आओ हम सब मिल✊ कर देश बचाए 🇮🇳राष्ट्रीय सेवा योजना की आबाज को आगे बढाये 🇮🇳🇮🇳🇮🇳जय हिन्द 🇮🇳जय भारत 🇮🇳
05/12/2021

आओ हम सब मिल✊ कर देश बचाए 🇮🇳
राष्ट्रीय सेवा योजना की आबाज को आगे बढाये
🇮🇳🇮🇳🇮🇳जय हिन्द 🇮🇳जय भारत 🇮🇳

Address

Rangwasa Road
Indore
452002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS Government College Rau posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category