05/08/2022
" चिरंजीव भरत को उम्र के 24 वर्ष पूर्ण कर 25 वें वर्ष में प्रवेश करने पर बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत हार्दिक शुभकामनाएं "
देखते ही देखते बचपन कब बीत जाता है बच्चे कब बड़े हो जाते हैं पता ही नहीं चलता लेकिन बच्चे उम्र में कितने भी बड़े हो जाए मां बाप के लिए तो बच्चे ही होते हैं उन पर माता पिता का किसी प्रकार का कोई अधिकार कम नहीं होता । बल्कि माता-पिता की चिंताएं बच्चों की बढ़ती उम्र के साथ बढ़ती जाती है । हर कोई मां बाप अपने बच्चों को अपने दम पर सफल जिंदगी जीते हुए देखना चाहता है । इसलिए जीवन के उत्तरार्ध में माता-पिता की चिंताएं जायज भी होती है ।
आज मेरे बड़े बेटे भरत का शुभ जन्मदिवस है । दिनांक 5 अगस्त 1998 की रात्रि को 12:35 पर जब 6 अगस्त की तिथि प्रारंभ हो गई थी तब जिस नन्हे से शिशु (पुत्र ) को पहली बार हाथों में उठाया था आज वही ऊंचाई में पिता के कद से भी बड़ा होकर 6 अगस्त 1998 को जीवन के 25 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है । पिता के लिए यह बड़े ही गर्व एवं हार्दिक प्रसन्नता की बात है ।
उम्र के इस पड़ाव पर बेटे ने ग्रेजुएट होकर बी.एड. एवं डी.एड. की शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ तीन बार लगातार सीटीईटी परीक्षा अच्छे अंको से उत्तीर्ण कर माता पिता के हृदय को खुशियां प्रदान की है । अभी लगातार रात दिन मेहनत करते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में व्यस्त है । ईश्वर सदैव की गई मेहनत से अधिक श्रेष्ठ परिणाम एवं फल प्रदान करता है आज बेटे के जन्म दिवस के अवसर पर ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वह बेटे के परिश्रम लगन एवं मेहनत के अनुरूप उसे फल यथाशीघ्र अवश्य प्रदान करें । जिससे कि पुत्र जीवन की अगली पारी की शुरुआत सफलतापूर्वक कर सके । माता पिता के आशीर्वाद सदैव पुत्र के साथ थे , हैं और रहेंगे ।
मेरे लिए सुपुत्र का ईमानदार , सद्चरित्र आदि सद्गुणों से युक्त होना तथा दुर्गुणों से रहित होना ही हृदय को अत्यंत प्रसन्न करने वाला है । आप सभी मित्रगण ईश्वर से इसी प्रकार की प्रार्थना मेरे पुत्र के लिए करें एवं पुत्र को जीवन में सफल होने के लिए आशीर्वाद एवं स्नेह प्रदान करें ऐसी अपेक्षा है ।
29/03/2020
29/03/2020