कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के छात्रों के लिए मकर संक्रांति उत्सव और पतंग शो का आयोजन विद्यालय में किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार की पतंगें बनाईं और उड़ाईं भी। उन्होंने इस त्योहार का महत्व समझा, गानों पर नृत्य भी किया और खूब आनंद लिया। 😊
सुरक्षा की दृष्टि से, कृपया अपने बच्चों को चाइनीज मांझे का उपयोग न करने की सलाह दें। 🪁
आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌞️
Adarsh Shishu Vihar Higher Secondary School
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Adarsh Shishu Vihar Higher Secondary School, School, 1398/1 Bicholi Road, Indore.
कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी के महत्व को एक प्रभावी नाटक के माध्यम से अवगत कराया गया। उन्हें समझाया गया कि सड़क पर खेलना अत्यधिक जोखिम भरा होता है, वाहन हमेशा नियंत्रित गति से चलाना चाहिए, और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णतः वर्जित है। इस नाटकीय प्रस्तुति के जरिए बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता विकसित की गई, ताकि वे भविष्य में इन नियमों का पालन करे। 🚲 🚗😊
23.12.2025
विद्यालय में आज 59वाँ वार्षिकोत्सव अत्यंत उत्साह एवं जोश के साथ मनाया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम सराहनीय रहे। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न प्रदेश,त्योहार,भाषा, वेशभूषा, खेल और भारत के इतिहास को छात्रों ने नृत्य एवं नृत्य नाटिका द्वारा प्रस्तुत किया गया।इन प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विविधता मे एकता ही भारत की पहचान है।
हमारे सभी अभिभावकों का धन्यवाद 🙏 आपका सहयोग ही हमारी ताकत है।
10.11.2025
Shishu Vihar Preprimary, we did some exciting pink-themed activities with the kids🩷 They enjoyed stippling painting, palm painting, ear bud painting, thumb painting, paper cuttings and fork painting using different shades of pink. We also introduced them to various pink-colored objects, making it a fun learning experience.🩷
08.11.2025
आज आदर्श शिशु विहार विद्यालय में आयोजित सैटरडे एक्टिविटी में बच्चों ने विज्ञान🧪🔎🔬 के रोचक प्रयोगों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रैक्टिकल बेस्ड साइंस टीचिंग के माध्यम से बच्चों ने विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से समझा और अपनी जिज्ञासा को शांत किया। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी विज्ञान के क्षेत्र में नए अन्वेषण करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। बच्चों ने इस गतिविधि का आनंद लिया और विज्ञान के प्रति अपनी रुचि को और भी बढ़ाया। हम सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।🔎🧪🔬
दिवाली के पावन अवसर पर हमारे कक्षा नर्सरी से पहली तक के बच्चों ने उत्साह और आनंद के साथ त्योहार का जश्न मनाया। बच्चों ने पटाखे फोड़ें, नृत्य किया, रंगोली बनाई और मिठाइयों का आनंद लिया। इस अवसर पर हमने दिवाली के महत्व और उसके पीछे की कहानियों को भी साझा किया।
कला और शिल्प के माध्यम से, बच्चों ने विभिन्न कला कृतियों का निर्माण किया ।
*दीपावली की शुभकामनाएं!*
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Telephone
Website
Address
1398/1 Bicholi Road
Indore
452016
Opening Hours
| Monday | 7:30am - 5pm |
| Tuesday | 7:30am - 5pm |
| Wednesday | 7:30am - 5pm |
| Thursday | 7:30am - 5pm |
| Friday | 7:30am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |