12/06/2026
श्री वैष्णव एकेडमी में समर कैंप का भव्य समापन
श्री वैष्णव एकेडमी में दिनांक 25 मई को आयोजित समर कैंप का रंगारंग और भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एवं मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष माननीय श्री कुलविंदर सिंह जी गिल थे। मुख्य अतिथि के आगमन पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया तथा समारोह की विधिवत शुरुआत फ्लैग मार्च से हुई और छात्रों ने मैदान पर 'SVA' अक्षर की बेहद आकर्षक मानव आकृति बनाकर क्रिकेट, स्केटिंग, शतरंज, योग, किकबॉक्सिंग, शॉट पुट, डिस्क थ्रो तथा हर्डल रेस की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं। तत्पश्चात अतिथि द्वारा रोबोटिक डेमोंसट्रेशन एवं कला प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता की सराहना की गयी। मुख्य कार्यक्रम मां सरस्वती के पूजन, वंदना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के अध्यक्ष श्री प्रदीपजी चोपड़ा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और यही सही समय मेहनत करने व करियर चुनने का है; उन्होंने बच्चों के लिए अनुशासन को बेहद आवश्यक बताते हुए टेक्नोलॉजी का सही उपयोग करने की सीख दी। आपने बच्चों के अद्भुत खेल कौशल, रचनात्मकता और कड़े अनुशासन की प्रशंसा करते हुए समर कैंप की विभिन्न विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इस भव्य समारोह के साक्षी बनकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित थे। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने कत्थक नृत्य, 'जल संरक्षण' थीम पर संदेशात्मक गीत और 'राधा रानी' गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। बच्चों द्वारा क्रिकेट, स्पोकन इंग्लिश और योग का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। समर केम्प में अभिभावकों को भी कम्प्युटर प्रशिक्षण दिया गया। अंत में संस्था के सचिव श्री महेन्द्रजी भुराडिया द्वारा सभी सहयोगियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार प्रकट किया। संस्था के प्राचार्य श्री एच.सी. तिवारी एवं उप-प्राचार्या श्रीमती ऋचा तिवारी ने सभी शिक्षकों को बधाई दी। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ इस गरिमामयी समारोह का समापन हुआ।
प्राचार्य
New of Summer Camp