12/03/2022
एक सफर शुरू हुआ है, चलो साथ मिलकर चलते हैं। आज उनका हाथ पकड़ते हैं, जो किताबों से डरते हैं। तुम मेरे साथ खड़े रहना बस, हाथ काँधे पर हम रख देंगे, उनकी आंखों की ना उम्मीदी को हम अच्छे से पढ़ लेंगे। कितना अच्छा होगा वो लम्हा भी, जब वह खुशी से झूम उठेगा शोर मचाकर सबको वो सुनाएगा, जब डर उसका दूर होगा। वह अब वो सब कर सकेगा, जिस पर उसका हक था, इन सब सवालों का डर, इतनी ही देर तक था। आज वह भी खुद से आँख मिला पायेगा, पीछे मुड़ेगा, तो मुस्कुराते हुए हमें पायेगा।
KRT EDUCATION एक EMOTION है जो शुरू हुआ है उन आँखों में देखने के बाद जो किताबों में रखा ज्ञान तो बटोरना चाहते हैं, मगर पैसे की कमी या फिर किसी और वजह से उनको सीख नहीं पाते मेरा मकसद हर उस घर तक शिक्षा को पहुँचाना है जो समझते हैं कि पढ़ाई उनके लिए बनी ही नहीं है।
आपसे मेरा यह अनुरोध है.... request है... कि आप अपना प्यार हम पर ऐसे ही बनाए रखें और हमारी मदद करते रहें उन लोगों तक पहुंचने में जो मदद की उम्मीद रखते हैं।
Thank you to all
If you have any doubt or suggeste me you can mail me at [email protected]