15/08/2018
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें I
देश के वीर क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि कोटि नमन जिनकी मातृप्रेम की भावना ने ही भारत देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाई और अब आजादी के बाद हमारे वीर जवान हर पल देश की रक्षा कर रहे हैं I भारत के वीर जवानों को सलाम I
आज हमारा देश बाहरी हमलों से तोह सुरक्षित है लेकिन हम खुद से ही सुरक्षित नहीं है I आज हम भारतीय मानसिक ग़ुलाम बन चुके हैं I भ्रष्टाचार, बेईमानी, निंदा-चुगली, अहंकार, क्रोध, भेद-भाव, जात-पात इत्यादि ने हम लोगों को इतना जकड़ा हुआ है कि इंसानियत ही इंसानियत कि दुश्मन बन चुकी है I
उठो ! जागो ! भारतवासियों ....... और इस स्वतंत्रता दिवस पर खुद को आज ही इन सामाजिक बुराईयों और मानसिक बीमारियों से आजाद करो I
भारत माता की जय I
- मोहित मनचंदा, होशियारपुर