18/10/2025
जो युवक युवतियां माँ-बाप की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ जाकर शादी करने का सोचते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि प्रेम जीवन का एक अहम हिस्सा है, लेकिन माता-पिता का आशीर्वाद उससे भी ज़्यादा मूल्यवान होता है। माँ-बाप ने हमें जीवन दिया, हमारी खुशियों के लिए अपना सब कुछ समर्पित किया, इसलिए किसी बड़े निर्णय से पहले उनका सम्मान और विश्वास बनाए रखना बहुत ज़रूरी है। सच्चा प्रेम वही होता है जो परिवार की खुशी और रिश्तों की गरिमा दोनों को साथ लेकर चले। सन्तान के हित की बात जितनी माता पिता सोच सकते है उतनी सन्तान भी नहीं। इसी सोच को जागरूक करने के लिए आज विद्यायल में एक छोटा सा नाटक प्रस्तुत किया गया ।
B.K.V.M. Sr. Sec. School (Hodal)