17/04/2026
सीबीएसई 10वीं परिणाम 2026: ज्ञान भारती का शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम
मगध क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय ज्ञान भारती ग्रुप ऑफ स्कूल नवादा ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले 45 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए इस संस्थान ने इस वर्ष भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
विद्यालय के मेधावी छात्र सत्यम कुमार ने 98.04% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे मगध क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इसके साथ ही अन्य कई विद्यार्थियों ने भी शानदार अंक प्राप्त किए हैं। नयना कुमारी, हर्ष कुमार और श्रेयांश कुमार ने 96% अंक हासिल किए, जबकि अभिनीत कुमार, प्रसन्न राज, रवि शंकर और युवराज ने 95% अंक प्राप्त किए। वहीं उत्सव राज, सुकृति राज, अस्मित कुमार, अनुष्का रानी, कन्हैया कुमार और प्रखर शाश्वत ने 94% अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस वर्ष लगभग 60 से अधिक विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर सिद्ध किया है।
विद्यालय की इस अभूतपूर्व सफलता से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। सभी ने मिलकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।