CRC GSSS Kapro, Hisar, Haryana

CRC GSSS Kapro, Hisar, Haryana

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from CRC GSSS Kapro, Hisar, Haryana, Educational Research Center, GSSS KAPRO, BLOCK NARNAUND, DISTT HISAR, Hisar.

शिक्षा क्लस्टर को बेहतर बनाने के लिए संसाधनों को साझा, शिक्षकों को प्रशिक्षित करना और छात्रों की भागीदारी को बढ़ावा देना। क्लस्टर के तहत स्कूलों के बीच सहयोग को बढ़ावा देकर, एक-दूसरे की क्षमताओं का लाभ उठाना और सामूहिक रूप से बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाना।

30/05/2026

नमस्कार

सभी को सूचित किया जाता है कि ASC 4.0 अब DIKSHA पर लाइव हो चुका है।
सभी विद्यालय प्रमुख, ब्लॉक एवं जिला अधिकारी अब अपना प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं।

प्रोजेक्ट कहाँ देखना है, प्रोफाइल कैसे अपडेट करना है तथा प्रोजेक्ट को कैसे सबमिट करना है — इससे संबंधित ट्यूटोरियल आप सभी के साथ साझा किया जा रहा है। कृपया ट्यूटोरियल को ध्यानपूर्वक देखें।

धन्यवाद
Sent from WhatsApp
wa.me/919896010595?source=exsh

30/05/2026

*अब घर पर सीखना होगा मज़ेदार!*
कक्षा 2 और 3 के बच्चों के लिए निपुण हरियाणा पेरेंट ऐप में आए हैं कुछ दिलचस्प खेल!

पहले QR Code को स्कैन करके वीडियो ज़रूर देखें। वीडियो में ऐप डाउनलोड करने, लॉग इन करने और घर पर खेल-खेल में सीखने की पूरी जानकारी मिलेगी।

दूसरे QR Code को स्कैन करके आप ऐप डाउनलोड करें एवं ऐप में login कर "Learn with Fun- Chimple" देखें !

*तो आज ही शुरुआत करें — घर पर खेल-खेल में सीखें!*



Sent from WhatsApp
wa.me/919896010595?source=exsh

30/05/2026

I got over 50 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

20/05/2026

*दीक्षा (DIKSHA) 2.0 कोर्स पूर्ण करने में आने वाली समस्याएं एवं उनके समाधान*

दीक्षा 2.0 course करते समय *कुछ users* modules/resources को पूरा पढ़े या देखे बिना जल्दी-जल्दी course complete करने का प्रयास करते हैं। Resources skip करने के कारण course आगे नहीं बढ़ता और progress रुक जाती है। इसके अतिरिक्त कई users बिना learning content समझे सीधे assessment/post test attempt कर लेते हैं, जिससे उत्तर गलत हो जाते हैं और attempts समाप्त हो जाते हैं। इसलिए सभी users से अनुरोध है कि प्रत्येक module एवं resource को ध्यानपूर्वक पूरा देखें/पढ़ें तथा उसके बाद ही assessment attempt करें, ताकि course सफलतापूर्वक complete हो सके।

1. पासवर्ड या लॉगिन संबंधी समस्या
समाधान : “Forgot Password” विकल्प का उपयोग करें ।

2. OTP प्राप्त न होना
समाधान : OTP के लिए phone number/gmail या फिर दोनों option मिलते हैं,यदि एक पर न मिले दूसरे पर OTP भेजें। फ़िर भी न हो कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें, नेटवर्क जांचेंl

3. Role/Subrole :
Subrole,role के अनुसार बदलते हैं,इसलिए रोल सही चुनें।
Example : 21st Century में role HT& Official चुने बाक़ी cpd courses में Role में टीचर चुने।

4. Course/Open Resource लोड न होना
समाधान : इंटरनेट कनेक्शन जांचें, app refresh करें तथा पुनः login करें।

5. वीडियो या PDF न खुलना
समाधान : App update करें, storage खाली करें तथा stable internet का उपयोग करें।

6. Course progress save न होना
समाधान : प्रत्येक resource पूरा देखें तथा बीच में app बंद न करें।

7. Course complete होने के बाद भी incomplete दिखना
समाधान : सभी modules/resources दोबारा जांचें और pending content पूरा करें।

8. Post Test submit न होना
समाधान : Internet stable रखें तथा submit करने के बाद कुछ समय प्रतीक्षा करें।

9. Post Test attempts समाप्त होना
समाधान : सभी resources पुनः पढ़ें/देखें और फिर अगला attempt दें।

10. Certificate generate न होना
समाधान : Course 100% complete सुनिश्चित करें।

11. Certificate डाउनलोड न होना
समाधान : Browser/App बदलकर प्रयास करें या PDF permissions allow करें।

12. App hang या crash होना
समाधान : Cache clear करें, app update करें।

13. Resources skip करने पर course आगे न बढ़ना
समाधान : सभी resources sequentially complete करें।

14. Deadline के समय server slow होना
समाधान : Course अंतिम दिन तक लंबित न रखें।

15. Progress दूसरे device में न दिखना
समाधान : उसी registered account से login करें।

16. Course enroll न होना
समाधान : सही course link का उपयोग करके पुनः enroll करें।

धन्यवाद

19/05/2026

साथियों,
आज मैं एक ऐसे विभाग की बात करना चाहता हूँ, जो हर मौसम, हर हालात और हर मुश्किल में जनता की सेवा में 24 घंटे खड़ा रहता है — दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के हमारे बिजली कर्मचारी।

मई-जून की इस भीषण गर्मी में, जब तापमान 45 से 47 डिग्री तक पहुँच जाता है, तब हम अपने घरों में AC, कूलर और पंखों की ठंडी हवा में आराम से बैठते हैं। लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि इस सुविधा को लगातार बनाए रखने के पीछे कितने लोगों की मेहनत और कुर्बानी छुपी हुई है?

कहीं कोई कर्मचारी दोपहर की तेज धूप में पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा है, कहीं रात के अंधेरे में फाल्ट ढूंढ रहा है, तो कहीं पूरी लाइन का घंटों चेकअप कर रहा है। कई बार जान जोखिम में डालकर मौत को सामने देखकर भी ये कर्मचारी हमारी बिजली सप्लाई चालू रखने के लिए डटे रहते हैं।

हम लोग क्या करते हैं?
अगर 5 मिनट भी बिजली चली जाए तो तुरंत फोन पर फोन, शिकायतें और कई बार गाली-गलौज तक शुरू कर देते हैं। लेकिन कभी उनकी मजबूरी, उनकी मेहनत और उनकी हालत को समझने की कोशिश नहीं करते।

साथियों,
बिजली विभाग कोई आराम का विभाग नहीं है।
ना दिन का चैन, ना रात की नींद…
ना गर्मी की परवाह, ना बरसात की चिंता…
हर समय जनता की सेवा में तैयार रहना ही इनकी ड्यूटी है।

मेरी आप सभी से हाथ जोड़कर विनती है —
जब भी कोई बिजली कर्मचारी आपके क्षेत्र में काम करता दिखाई दे, तो उसका हौसला बढ़ाइए। उसे इज्जत दीजिए, प्यार से बात कीजिए, पानी या नींबू शिकंजी पूछ लीजिए। क्योंकि जो इंसान खुद इतनी गर्मी सहकर हमें राहत दे रहा है, वह सम्मान का हकदार है।

याद रखिए —
अगर ये कर्मचारी 24 घंटे काम बंद कर दें, तो इस गर्मी में हालात कितने मुश्किल हो जाएंगे, इसका अंदाजा हम सबको है।

आइए, बिजली विभाग के कर्मचारियों का सम्मान करें, उनका सहयोग करें और उनकी मेहनत को सलाम करें।

19/05/2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कापड़ो की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का सम्मान किया गया ।
इसमें गांव से मौजिज व्यक्तित्वों एवं विद्यालय के प्रिंसिपल संग संपूर्ण स्टाफ ने भी भाग लिया।। बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें ट्रॉफी और विशेष उपहार दिए गए।।।

19/05/2026

GSSS KAPRO Block Narnaund Appreciation Program for Board classes students Top Performer in session 2025-26

Photos from CRC GSSS Kapro, Hisar, Haryana's post 18/05/2026

AMSSS KHERI LOHCHAB
में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह में आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी श्री जोगेंद्र सिंह मलिक जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की साथ में प्राचार्य श्री अरुण लोहान जी, श्री दिनेश पुनिया जी व श्री राममेहर बेनीवाल जी मौजूद रहे।

15/05/2026

*📢हाँसी में ट्रांसफ़र ड्राइव पर शिक्षा मंत्री से विशेष चर्चा*

Want your school to be the top-listed School/college in Hisar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


GSSS KAPRO, BLOCK NARNAUND, DISTT HISAR
Hisar
125039

Opening Hours

Monday 8am - 2:30pm
Tuesday 8am - 2:30pm
Wednesday 8am - 2:30pm
Thursday 8am - 2:30pm
Friday 8am - 2:30pm
Saturday 8am - 2:30pm