Department of Geography, GJUST,Hisar

Department of Geography, GJUST,Hisar Dept of Geography GJUST ,Hisar offer Two regular Curses: 1. Integrated B.Sc. (Hons/Hons with Research)-M.Sc. Geography as per NEP 2020 (3+2 Years Program)
2.

M.Sc. Geography (2 Years Program as Per NET-2020)

गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय...
01/04/2026

गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग और एसोसिएशन आफ़ पंजाब ज्योग्राफर्स के द्वारा आयोजित इंटर-यूनिवर्सिटी क्विज प्रतियोगिता और एसोसिएशन ऑफ़ पंजाब द्वारा आयोजित इंटर-स्टेट क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि विभाग एवं विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

इस उपलब्धि पर माननीय कुलपति महोदय ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अत्यंत सराहनीय है। यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और ज्ञान का परिणाम है। इस सफलता ने विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। मैं सभी विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शकों को हार्दिक बधाई देता हूँ तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”

विभाग के चेयरपर्सन प्रोफेसर विनोद कुमार बिश्नोई ने बताया कि
यह सफलता हमारे विद्यार्थियों की लगन और समर्पण को दर्शाती है। इस प्रकार की उपलब्धियाँ विभाग और विश्वविद्यालय दोनों के लिए प्रेरणादायक होती हैं।

विभाग के इंचार्ज प्रोफेसर राम सिंह बैनीवाल ने कहा कि
मैं अपने सभी विद्यार्थियों पर गर्व महसूस करता हूँ और प्राध्यापको और विद्यार्थियों को बधाई देता हूँ जिन्होंने अपनी मेहनत और टीमवर्क के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
यह सफलता भविष्य के बड़े मंचों के लिए प्रेरणा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी टीम आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेगी ।

10/09/2025

Address

Delhi Road, Near Barwala Chugi
Hisar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Geography, GJUST,Hisar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share