Landhari village

Landhari village Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Landhari village, Elementary School, LANDHARI, Hisar.

09/05/2026
12/11/2023
25/06/2020

श्री करणी माता मंदिर लांधरी जिला हिसार में मूर्ति स्थापना दिनांक 28.6.2020 को विधि विधान से किया जायेगा । जागरण 27 तारीख की होगा

Shri Karni Mata Mandir Landhari Hisar Haryana - Facebook
07/04/2020

Shri Karni Mata Mandir Landhari Hisar Haryana - Facebook

आज लोक देवता बाबा रामदेव जी का अवतरण दिवस है, सैकड़ों वर्षों पूर्व सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले बाबा रामदेव जी का ज...
01/09/2019

आज लोक देवता बाबा रामदेव जी का अवतरण दिवस है, सैकड़ों वर्षों पूर्व सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले बाबा रामदेव जी का जीवन चरित्र हमे सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है !
आप सभी को रामसापीर के अवतरण दिवस की बधाई व शुभकामनाएं ! जय बाबा री...

02/08/2019

पीजीआई के एक और डॉक्टर लडेंगे चुनाव

Rohtak Bureauरोहतक ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2019 02:24 AM IST

रोहतक। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्माने लगा है। सत्ताधारी भाजपा से लेकर अन्य सभी राजनीतिक दल चुनाव को लेकर सक्रिय हो गए हैं। वहीं, प्रदेश का सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान पीजीआई भी पीछे नहीं है। संस्थान के एनेस्थीसिया विभाग के प्रो. संजय जोहर ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए संस्थान प्रशासन से अनुमति मांगी थी, जिसे हेल्थ यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. ओपी कालरा ने इसे स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

आदमपुर से लड़ना है चुनाव
हिसार के लांधड़ी गांव में जन्मे एनेस्थीसियालॉजिस्ट प्रो. संजय जोहर विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए इलाके के लोगाें ने उनसे आग्रह किया है। इस सीट पर पहले उनके नाना चौधरी मनीराम गोदारा चुनाव लड़ चुके हैं। वे बंसीलाल की सरकार में मंत्री भी रहे हैं। बता दें कि आदमपुर पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का गढ़ रहा है। फिलहाल वहां से उनके पुत्र एवं कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई विधायक हैं।

टिकट के लिए सियासी दांवपेंच शुरू
हरियाणा की राजनीतिक का केंद्र कहे जाने वाले रोहतक में सियासी दांवपेंच लड़ने शुरू हो गए हैं। राजनीति में अपने भविष्य को लेकर लोग एक पार्टी छोड़ दूसरी का दामन थामने लगे हैं। विधानसभा चुनाव में टिकटों को लेकर भी कयास लगाने लगे हैं। कांग्रेस की पूर्व निगम मेयर, जजपा जिला अध्यक्ष व अन्य लोगों के दूसरी नाव में सवार होने को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

कौन हैं प्रो. संजय जोहर
पीजीआई के एनेस्थीसिया विभाग में तैनात प्रो. संजय जोहर किसान परिवार से संबंध रखते हैं। हिसार के लांधड़ी गांव में रहने वाले इनके पिता चौधरी रामस्वरूप खेतीबाड़ी करते हैं। इनके पास व्यवसायिक पायलेट का भी लाइसेंस है। प्रो. जोहर ने पीजीआई से एमबीबीएस की। वर्ष 1993 में इंटरनशिप पूरी की। वर्ष 1995 में एचसीएमएस (हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज) में कार्यभार संभाला। यहीं कोर्ट से एनेस्थीसिया विभाग में एमडी की। वर्ष 2003 में सिविल अस्पताल रोहतक में सेवाएं दी। वर्ष 2004 में पीजीआई में बतौर सीनियर रेजिडेंट के तौर पर कार्यभार संभाला। इसके बाद यहीं एसिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर बने। अब पिछले सात वर्ष से यहां बतौर प्रोफेसर कार्यरत हैं।

पीजीआई का राजनीति से संबंध
प्रो. संजय जोहर पीजीआई से राजनीति में कदम रखने वाले पहले नहीं हैं। इनसे पूर्व कई डॉक्टर राजनीति में पदार्पण कर चुके हैं। इसमें डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. केडी शर्मा, डॉ. कमल गुप्ता, डॉ. शंकर भारद्वाज, डॉ. रमेश छाबड़ा, डॉ. जगबीर, डॉ. सुशील इंदौरा, डॉ. अजय चौधरी, डॉ. बनवारी लाल का नाम मुख्य हैं।

आदमपुर के लोगों के कहने पर पिछले वर्ष संस्थान से अनुमति लेकर चुनाव के लिए आवेदन किया था। यह कार्रवाई देरी से की गई। इस कारण सब कुछ तय होने के बाद भी चुनावी टिकट मिस हो गई। इस बार भी लोगों ने चुनाव लड़ने का आग्रह किया। इसके चलते संस्थान से अनुमति मांगी है। यहां से एनओसी मिलने पर चुनाव के लिए प्रयास करूंगा।
प्रो. संजय जोहर, एनेस्थीसिया विभाग, पीजीआईएमएस।

संस्थान के चिकित्सक भी चुनाव लड़ सकते हैं। प्रो. संजय ने चुनाव के लिए अनुमति मांगी थी। उन्हें मंजूरी दे दी गई है। वे चुनाव लड़ सकते हैं। चुनाव जीतने पर नौकरी से त्यागपत्र देना होगा।
प्रो. ओपी कालरा, वीसी, हेल्थ यूनिवर्सिटी।

रामदेव जी मंदिर लांधरी हिसार । जय बाबे रामदेव की जय
30/03/2019

रामदेव जी मंदिर लांधरी हिसार । जय बाबे रामदेव की जय

लांधरी गांव के हीरो जो सरकारी स्कूल में पढ़कर देश और समाज की सेवा की । लांधरी स्कूल के सभी शिक्षकों को गांववासियो की तरफ ...
17/05/2018

लांधरी गांव के हीरो जो सरकारी स्कूल में पढ़कर देश और समाज की सेवा की । लांधरी स्कूल के सभी शिक्षकों को गांववासियो की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद ।

Address

LANDHARI
Hisar
125047

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Landhari village posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Landhari village:

Shortcuts

Share