Meddha shakti

Meddha shakti

Share

No.1 institute of Banking & SSC Exams
www.meddhashakti.com TO GUIDE STUDENT FOR SELECTION IN GOVT. JOBS

13/03/2020

Quality education

21/07/2018

....Concentrate. Like it

28/06/2018
29/04/2018

करंट अफेयर 20-28 अप्रैल
By
प्रश्नः हाल में भारतीय पाक कला संस्थान का उदघाटन किस जगह पर किया गया?
(a) रांची में
(b) नोएडा में
(c) कोलकाता में
(d) चंडीगढ़ में
उत्तरः b
प्रश्नः निम्नलिखित में से किस अस्पताल ने 27 अप्रैल, 2018 को अपनी प्लैटिनम जुबली (स्थापना के 75 वर्ष) मनाया?
(a) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली
(b) टाटा मेमोरियल, मुंबई
(c) सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली
(d) पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़
उत्तरः c
प्रश्नः राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने 27 अप्रैल, 2018 को जैव आपदा (बायोडिजैस्टर) पर अपना पहला मॉक अभ्यास निम्नलिखित में से कहां आयोजित किया?
(a) पटना हवाई अड्डा
(b) लखनऊ हवाई अड्डा
(c) चंडीगढ़ हवाई अड्डा
(d) नई दिल्ली हवाई अड्डा
उत्तरः a
प्रश्नः हाल में अंकिता रैना को ‘टार्गेट ओलंपिक पोडियम’ स्कीम में शामिल किया गया है। अंकिता रैना किस खेल से संबंधित हैं?
(a) क्रिकेट
(b) बैडमिंटन
(c) तीरंदाजी
(d) टेनिस
उत्तरः d
प्रश्नः निम्नलिखित में से किन्हें सी-के-नायडु लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड के लिए चुना गया है?
(a) सुनील गावस्कर एवं कपिलदेव
(b) मोहिंदर अमरनाथ एवं डायना एदुलजी
(c) पंकज रॉय एवं फारूख इंजीनियर
(d) डायना एदुलजी एवं पंकज राय
उत्तरः d
प्रश्नः लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर में पहली बार किसी महिला की मूर्ति लगायी गयी है। वह महिला कौन हैं?
(a) मार्गेट थैचर
(b) फ्रलोरेंस नाइटेंगल
(c) मिलिसेंट फॉवसेट
(d) क्वीन विक्टोरिया
उत्तरः c
प्रश्नः हाल की एक शोध के अनुसार निम्नलिखित में से किस ग्रह के बादल हाइड्रोजन सल्फाइड के बने हैं जो कि सड़े अंडे जैसा गंध देता है?
(a) यूरेनस
(b) मंगल
(c) नेपच्युन
(d) शनि
उत्तरः a (जेमिनी नॉर्थ टेलीस्कोप की सहायता से वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि यूरेनस का बादल हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का बना है। यही वह गैस है जो सड़े हुये अंडा में बदबू के लिए जिम्मेदार है।)
प्रश्नः उष्णकटिबंध में जन्म लेने वाला प्रथम ध्रुवीय भालू, जिसका निधन हो गया, का नाम क्या था?
(a) वर्टिक्स
(b) ब्राजील
(c) इनुका
(d) पोलर
उत्तरः c
प्रश्नः प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2018 से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए;
1. सूचकांक में भारत की रैंकिंग 138वीं है।
2. सर्वोच्च रैंकिंग नॉर्वे को प्राप्त हुयी है।
3. सूचकांक रिपोर्टर्स बिदाउट बॉडर्स द्वारा जारी किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में कौन से कथन सत्य हैं?
(a) केवल 1 व 2
(b) केवल 2 व 3
(c) केवल 1 व 3
(d) 1, 2 व 3
उत्तरः d
प्रश्नः ब्रिटेन के पार्लियामेंट स्क्वायर में पहली बार एक महिला मिलसिेंट फॉवसेट की मूर्ति लगायी गयी है। 19वीं शताब्दी फॉवसेट किसलिए प्रसिद्ध हैं?
(a) महिलाओं को पुरुष के बराबर वेतन देने के लिए आंदोलन चलाने हेतु
(b) कारखानों में श्रमिकों को बेहतर कार्य दशा दिलाने के लिए
(c) ब्रिटेन में औद्योगिक क्रांति को संभव बनाने के लिए
(d) ब्रिटेन में महिलाओं को मताधिकार देने के लिए आंदोलन चलाने हेतु
उत्तरः d
प्रश्नः येलो ड्रैगन डिजीज जो साइलिड्स नामक कीट से फैलता है मुख्यतः निम्नलिखित में से किसका रोग है?
(a) धान
(b) केला
(c) साइट्रस
(d) अगूर
उत्तरः c
प्रश्नः निम्नलिखित में से किस कृत्रिम उपग्रह ने मिल्कीवे ग्लैक्सी में एक अरब से अधिक तारों का 3डी मानचित्र तैयार किया है?
(a) गाइया उपग्रह
(b) लिसा पाथफाइंडर
(c) स्माइल
(d) स्वार्म
उत्तरः a
प्रश्नः निम्नलिखित में से किस कॉरपोरेट घराना ने विरासत गोद लेने की योजना के तहत लाल किला एवं आंध्र प्रदेश के गंदिकोता को गोद लिया है?
(a) रिलायंस इंडस्ट्रीज
(b) टाटा समूह
(c) अदानी समूह
(d) डालमिया भारत
उत्तरः d
प्रश्नः जिम ब्रिडेंस्टाइन को हाल में किस पद पर नियुक्त किया गया है?
(a) अमेरिकी विदेश मंत्री
(b) अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख
(c) अफगानिस्तान में अमेरिकी दूत
(d) नासा प्रशासक
उत्तरः d
प्रश्नः वर्ष 2018-19 मौसम के लिए जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य कितना तय किया गय है?
(a) 3500 रुपये प्रति क्विंटल
(b) 3700 रुपये प्रति क्विंटल
(c) 3900 रुपये प्रति क्विंटल
(d) 4100 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तरः b
प्रश्नः प्रथम अंतरराष्ट्रीय एसएमई (लघु एवं मध्यम उद्यम) सम्मेलन का आयोजन कहां हुआ?
(a) नई दिल्ली में
(b) मुंबई में
(c) हैदराबाद में
(d) भोपाल में
उत्तरः a
प्रश्नः निम्नलिखित में से किन दो देशों के बीच ‘हरिमउ शक्ति’ नाम से प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन किया जाएगा?
(a) भारत एवं मालदीव
(b) भारत एवं जापान
(c) भारत एवं इंडोनेशिया
(d) भारत एवं मलेशिया
उत्तरः d
प्रश्नः हाल में खबरों में रहा ‘नारा-आबा’ क्या है?
(a) अरुणाचल प्रदेश का आर्गेनिक किवी वाइन
(b) सिक्किम का मिश्रित आर्गेनिक पेय पदार्थ
(c) असम की नई ग्रीन टी
(d) सिक्किम में पौधों एवं अपशिष्ट फूलों से तैयार आर्गेनिक खाद
उत्तरः a
प्रश्नः किस भारतीय महिला क्रिकेटर कोे सम्मानित करने के लिए डाक टिकट जारी की गई है?
(a) मिताली राज
(b) अंजुम चोपड़ा
(c) हरमनप्रीत कौर
(d) झूलन गोस्वामी
उत्तरः d
प्रश्नः 100 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण वाली भारत की प्रथम कंपनी कौन है?
(a) रिलायंस इंडस्ट्रीज
(b) टीएसीएस
(c) ओएनजीसी
(d) टाटा मोटर्स
उत्तरः b
प्रश्नः हाल में खबरों में रहा गेल क्रेटर निम्नलिखित में से कहां स्थित है?
(a) अंटार्कटिका में
(b) मंगल ग्रह पर
(c) शुक्र ग्रह पर
(d) शनि ग्रह पर
उत्तरः b
प्रश्नः प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल, 2018 को निम्नलिखित में से किस जगह पर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान का शुभारंभ किया?
(a) वाराणसी, उत्तर प्रदेश
(b) राजनंदगांव, छत्तीसगढ़
(c) उदयपुर, राजस्थान
(d) मांडला, मध्य प्रदेश
उत्तरः d
प्रश्नः निम्नलिखित में से किस तीन राज्यों में इनर लाइन परमिट में छूट देते हुये विदेशियों को घूमने की अनुमति प्रदान की गई है?
(a) अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर व मिजोरम
(b) नगालैंड, मिजोरम व मणिपुर
(c) सिक्किम, अरुणालल प्रदेश व नगालैंड
(d) नगालैंड, सिक्किम व मणिपुर
उत्तरः b
प्रश्नः शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों का 15वां सम्मेलन निम्नलिखित में से कहां आयोजित हुआ?
(a) मास्को में
(b) बीजिंग में
(c) अस्ताना
(d) डुशांबे
उत्तरः b
प्रश्नः दिन की अवधि में अक्षय ऊर्जा पर 100 प्रतिशत संचालित होने वाला देश का पहला शहर कौन हो गया है?
(a) कोच्चि स्मार्ट सिटी
(b) दिउ स्मार्ट सिटी
(c) पणजी स्मार्ट सिटी
(d) कवरत्ती स्मार्ट सिटी
उत्तरः b
प्रश्नः हाल में न्यायमूर्ति राजेश बिंदल समिति ने अपनी रिपोर्ट सौपी है। इस समिति ने किस विषय पर अपनी सिफरिशें सौपी है?
(a) सुधार गृहों में बच्चों की सुरक्षा
(b) स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा
(c) स्कूल जाने वाले बच्चों के स्कूल बैग का वजन कम करना
(d) बच्चों का अंतर्देशीय निष्कासन एवं धारण
उत्तरः d
प्रश्नः निम्नलिखित में से किस राज्य के सभी जिलों से 31 मार्च, 2018 से अफस्पा को समाप्त कर दिया गया है?
(a) जम्मू-कश्मीर
(b) अरुणाचल प्रदेश
(c) नगालैंड
(d) मेघालय
उत्तरः d
प्रश्नः वेर्ने ट्रोयर, जिनका हाल में 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया, निम्नलिखित में से किस फिल्म में ‘मिनी-मी’ की भूमिका से ख्याति प्राप्त की थी?
(a) ऑस्टिन पॉवर्स
(b) गॉडफादर
(c) अवतार
(d) टूमौरो नेवन डाइज
उत्तरः a
प्रश्नः सितंबर 2018 में निम्नलिखित में से कौन महिला विदेश मंत्रियों का पहला वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी करेगा?
(a) भारत एवं यूरोपीय संघ
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका एवं यूएन विमेन
(c) कनाडा एवं यूरोपीय संघ
(d) फ्रांस एवं यूएन विमेन
उत्तरः c
प्रश्नः आठवां दक्षिण एशियाई जूडो चैंपियनशिप 2018, जिसके महिला एवं पुरुष टीम इवेंट के विजेता भारत रहा, अप्रैल 2018 में कहां आयोजित किया गया?
(a) ढ़ाका, बांग्लादेश
(b) भुवनेश्वर, भारत
(c) कोलंबो, श्रीलंका
(d) ललितपुर, नेपाल
उत्तरः d
प्रश्नः ‘सुपर कप’ फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेता कौन है?
(a) ईस्ट बंगाल
(b) बंगलुरू एफसी
(c) केरला ब्लास्टर्स
(d) दिल्ली डायनामॉस एफसी
उत्तरः b
प्रश्नः मैरियो अब्दो बेनितेज किस देश के राष्ट्रपति निर्वाचित हुये हैं?
(a) पराग्वे
(b) उरुग्वे
(c) चिली
(d) ब्राजील
उत्तरः a
प्रश्नः विश्व के सबसे वृद्ध व्यक्ति नबी ताजिमा का जापान के किकाई में निधन हो गया। वे कितने साल की थीं?
(a) 114 साल
(b) 117 साल
(c) 119 साल
(d) 120 साल
उत्तरः b
प्रश्नः पहली बार किसी सैनिक स्कूल में लड़कियों को प्रवेश दी गई है। कैप्टन मनोज कुमार पांडेय नामक यह सैनिक स्कूल किस राज्य में है?
(a) बिहार
(b) झारखंड
(c) उत्तराखंड
(d) उत्तरप्रदेश
उत्तरः d
प्रश्नः हाल में किस राज्य ने आदेश जारी किया है कि सड़क दुर्घटना के मामले में सरकारी अधिकारी/कर्मचारी अपने निकट दुर्घटना के शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए अपना वाहन देंगे?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) केरल
(c) महाराष्ट्र
(d) मणिपुर
उत्तरः d
प्रश्नः 11 राज्यों द्वारा अप्रैल 2018 में जारी ‘गुवाहाटी घोषणापत्र’ का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
(a) वन्यजीवों की तस्करी रोकना
(b) मानव तस्करी को रोकना
(c) सड़क सुरक्षा, परमिट व शुल्क
(d) ड्रग्स दुर्व्यवहार के खिलाफ अभियान
उत्तरः c
प्रश्नः पृथ्वी दिवस 2018 की थीम क्या है?
(a) जल संरक्षण-जीवन संरक्षण
(b) दुर्लभ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण
(c) जीवन के लिए कोई दूसरी पृथ्वी नहीं है
(d) प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति
उत्तरः d
प्रश्नः अपराधिक विधि (संशोधन) अध्यादेश 2018 के प्रावधानों में क्या शामिल नहीं है?
(a) 12 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के बलात्कार के मामले में फांसी की सजा
(b) 12 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के सामूहिक बलात्कार के मामले में फांसी की सजा
(c) 16 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के सामूहिक बलात्कार के मामले में फांसी की सजा
(d) महिलाओं के बलात्कार के मामले में कारावास की अवधि 7 वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष।
उत्तरः c
प्रश्नः सिविल सेवा दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 20 अप्रैल
(b) 21 अप्रैल
(c) 22 अप्रैल
(d) 23 अप्रैल
उत्तरः b
प्रश्नः राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद को ‘आदि शंकराचार्य-हिंदूइज्म ग्रेटेस्ट थिंकर’ की प्रथम प्रति 21 अप्रैल, 2018 को सौपी गयी। इस पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(a) श्री मोहन भागवत
(b) श्री पवन वर्मा
(c) श्री मुरली मनोहर जोशी
(d) श्री डी.पी. त्रिपाठी
उत्तरः b
प्रश्नः केंद्रीय कैबिनेट पुनर्संरचित ‘राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान’ को मंजूरी दी। इस अभियान की समाप्ति तिथि क्या होगी?
(a) 31 मार्च, 2024
(b) 31 मार्च, 2021
(c) 31 मार्च, 2028
(d) 31 मार्च, 2030
उत्तरः d
प्रश्नः निम्नलिखित में से किस संस्था द्वारा 21 अप्रैल, 2018 को ‘ईआरओ’ एवं ‘एईआरओ’ सर्टिफिकेट कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया गया?
(a) भारतीय रिजर्व बैंक
(b) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
(c) चुनाव आयोग
(d) कौशल विकास मंत्रलय
उत्तरः c (ईआारओ से तात्पर्य है मतदाता सूची पंजीकरण अधिकारी)
प्रश्नः निम्नलिखित में से किस जगह पर 21 अप्रैल, 2018 को ‘ध्वनि से शब्द और चिह्न’ नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ?
(a) नई दिल्ली
(b) मुंबई
(c) लखनऊ
(d) भोपाल
उत्तरः b
प्रश्नः निम्नलिखित में से किस जगह पर तंबाकू के सभी रूपों के चबाने पर एक साल के प्रतिबंधित कर दिया गया?
(a) दिल्ली
(b) हरिद्वार
(c) लखनऊ
(d) भोपाल
उत्तरः a
प्रश्नः ‘मोनोन्युक्लियोसिस’ (mononucleosis) को निम्नलिखित में से किस रोग के नाम से भी जाना जाता है?
(a) हगिंग डिजीज
(b) टचिंग डिजीज
(c) हैंडशैक डिजीज
(d) किसिंग डिजीज
उत्तरः d
प्रश्नः जर्नल साइंस में प्रकाशित एक शोध के अनुसार ‘आकार पूर्वाग्रह विलुप्ति’ के कारण निम्नलिखित में से कौन सा स्तनधारी अगले 200 वर्षों में पृथ्वी पर सबसे बड़ा/बड़ी स्तनधारी जंतु होगाा/होगी?
(a) गैंडा
(b) बाघ
(c) गाय
(d) ऊंट
उत्तरः c

20/04/2018

#विकल्प_मिलेंगे_बहुत_मार्ग_भटकाने_के_लिए,
#संकल्प_एक_ही_काफ़ी_है_मंज़िल_तक_जाने_के_लिए

.Hau.Gate no.4;.

15/04/2018

#गोल्ड_कोस्ट,
सभी पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई...!🇮🇳
कुल 66 पदकों के साथ खत्म हुआ भारत का अभियान,
रचा इतिहास, मिला तीसरा स्थान..!
†***********************LG*******************†

ऑस्ट्रेलिया में 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के आखिरी 10वें दिन भारत ने 66 पदकों के साथ बहुत ही शानदार अंदाज में अपने शानदार अभियान का समापन किया.यह कुल मिलाकर भारत का खेलों के इतिहास में तीसरा सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. करोड़ों हिंदुस्तानी खेलप्रेमियों की नजरें आखिरी दिन इस बात पर लगी थीं कि क्या भारत साल 2014 में ग्लास्गो के प्रदर्शन को पीछे छोड़ पाएगा या नहीं. और भारतीय दल ने इन उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरते हुए ग्लास्गो के 64 पदकों को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया, लेकिन इसके साथ भारतीयों को थोड़ा यह मलाल जरूर होगा कि वे मैनचेस्टर (साल 2002, 69 पदक) से कुछ ही पीछे रह गए.

(जेएनएन)। 21वें कॉमवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ी ने फिर से शानदार प्रदर्शन किया। आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ियों ने दम दिखाया और उम्मीदों पर खरे उतरते हुए ग्लास्गो के 64 पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। कुल मिलाकर भारत ने 66 पदक जीते। इनमें 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं। कॉमनवेल्थ खेलों में ये भारत का अभी तक का तीसरा सर्वश्रेस्ट प्रदर्शन रहा। खेलों और 10वें दिन का आखिरी पदक बैडमिंटन पुरुष डबल्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की फाइनल में हार के साथ रजत के रूप में आया।

इससे पहले बैडमिंटन के महिला सिंगल्स इवेंट में गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल दोनों पर भारत ने कब्जा कर लिया है। सायना नेहवाल ने बैडमिंटन के महिला सिंगल्स फाइनल में पी.वी. सिंधु को हराकर स्वर्ण पदक जीता लिया है, वहीं पी. वी. सिंधु को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। दुनिया के नंबर एक पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं पुरुष डब्ल्स के बैडमिंटन फाइनल में सात्विक रनकिरड्डी और चिराग चंद्रशेखर रेड्डी ने सिल्वर मेडल हासिल कर लिया। इन दोनों को फाइनल में इंग्लैंड के खिलाड़ियों से मात मिली।

तीसरे स्थान पर रहा भारत

गोल्ड कोस्ट में भारत के नाम कुल 66 मेडल रहे। भारतीय खिलाड़ियों ने 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल जीते। पदक तालिका में भारत तीसरे स्थान पर रहा। भारत से पहले 45 गोल्ड और कुल 136 पदकों के साथ इंग्लैंड दूसरे तो पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया रहा। ऑस्ट्रेलिया ने 80 गोल्ड मेडल के साथ कुल 197 मेडल जीते।

भारत का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

गोल्ड कोस्ट में आए 66 मेडल भारत का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। भारत ने सबसे ज़्यादा कुल 101 मेडल दिल्ली में 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते थे। दिल्ली में भारत ने 38 गोल्ड, 27 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज़ मेडल जीते थे। इससे पहले 2002 में मेनचेस्टर में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 69 मेडल हासिल किए थे। मेनचेस्टर में भारत के नाम 30 गोल्ड, 22 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज़ मेडल रहे थे।

सायना ने दिलाया सोना

गोल्ड मेडल के लिए आखिरी मुकाबला भारत की सायना और पी.वी. सिंधु के बीच खेला गया। सायना ने सिंधु को 21-18, 23-21 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। सायना इसके साथ राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं।

सायना और सिंधु के बीच एक-एक पॉइंट के लिए जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। सायना पहला सेट 21-18 से जीती, वहीं दूसरे सेट में सिंधु ने जोरदार वापसी करते हुए सायना पर शुरुआत में बढ़त बनाई। लेकिन सायना ने आखिरी मौके पर फिर से वापसी की फिर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पहला गेम सिर्फ 22 मिनट तक चला तो दूसरा गेम खत्म होने में 34 मिनट लगे।

श्रीकांत ने भी जीता सिल्वर

किदांबी श्रीकांत स्वर्ण पदक जीतने में नाकाम रहे। तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में मलेशिया के ली चोंग वी ने 21-19, 14-21, 14-21 से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया वहीं श्रीकांत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पहला सेट 23 मिनट, दूसरा सेट 21 मिनट और तीसरा सेट भी 21 मिनट चला।

इसके बाद पुरुष डब्ल्स के बैडमिंटन फाइनल में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिल्वर मेडल हासिल किया। इन दोनों को फाइनल में इंग्लैंड के मार्कस एलिस, क्रिस लैंग्रिज ने हराया। यूके के दोनों शटलर पहले सेट से ही भारतीय जोड़ी पर भारतीय जोड़ी पर भारी पड़ते नजर आ रहे थे। इंग्लिश जोड़ी ने बेहतर तालमेल दिखाया और भारतीय शटलरों ने पहला सेट 21-13 से गंवा दिया। वहीं भारतीय जोड़ी ने दूसरा सेट भी 21-16 से गंवाया।

बैडमिंटन में आया ब्रॉन्ज़

दिन की शुरुआत में टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला। मनिका बत्रा और जी.साथियान की जोड़ी ने हमवतन अचंत शरत कमल और मौमा दास की जोड़ी को 11-6, 11-2, 11-4 से हराया। इन कॉमनवेल्थ गेम्स में मनिका बत्रा का यह चौथा मेडल रहा।

07/04/2018

#करेंट_अफेयर्स_वस्तुनिष्ठ_प्रश्न _
(1-10 मार्च 2018)

प्रश्नः सर्वोच्च न्यायालय की जिस सांविधानिक पीठ ने व्यक्ति के पैसिव यूथेनेसिया को सही ठहराया, उसकी अध्यक्षता किसने की?
(a) न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा
(b) न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ
(c) न्यायमूर्ति रंजन गोगोई
(d) न्यायमूर्ति डी.वाई.चंद्रचूड़
उत्तरः a
प्रश्नः प्यारेलाल वडाली, जिनका 9 मार्च, 2018 को देहांत हो गया, का संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से था?
(a) शास्त्रीय नृत्य
(b) सूफी गायन
(c) बांसुरी वादन
(d) शिक्षाविद्
उत्तरः b
प्रश्नः सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार पैसिव यूथेनेसिया पर अंतिम मूहर किसके द्वारा लगायी जाएगी?
(a) अस्पताल का मेडिकल बोर्ड
(b) जिला कलेक्टर
(c) न्यायिक मजिस्ट्रेट
(d) उच्च न्यायालय का कोई न्यायाधीश
उत्तरः c
प्रश्नः हाल में राजस्थान विधानसभा ने 12 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों का बलात्कार करने वालों को फांसी की सजा देने संबंधी एक विधेयक पारित किया। ऐसा विधेयक पारित करने वाला राजस्थान देश का दूसरा राज्य है, पहला राज्य कौन है?
(a) हरियाणा
(b) छत्तीसगढ़
(c) उत्तर प्रदेश
(d) मध्य प्रदेश
उत्तरः d
प्रश्नः निम्नलिखित में से किस धार्मिक संस्थान ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘दर्शन क्यू’ परियोजना आरंभ किया है?
(a) वैष्णो देवी जम्मू
(b) जगन्नाथ पुरी
(c) तिरूपति मंदिर
(d) शिरडी साई बाबा
उत्तरः d
प्रश्नः भारत सरकार ने निम्नलिखित में से किन्हें विशिष्ट फैमिली पेंशन देने की घोषणा की है?
(a) जम्मू-कश्मीर में शहीद सैनिकों के परिवारों को
(b) नक्सली हिंसा में मारेे गये अर्द्धसैनिक बलों के परिवारों को
(c) कर्नल रैंक तक पहुंचे अधिकारियों को
(d) लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल की सुरक्षा कर रहे जवानाें को
उत्तरः d
प्रश्नः निम्नलिखित में से किससे हाल में ‘एली वीजल अवार्ड’ वापस ले लिया गया?
(a) आंग सान सू की से
(b) रनिल विक्रमसिंघे से
(c) डोनाल्ड ट्रंप से
(d) अहमदी नेजाद से
उत्तरः a
प्रश्नः निम्नलिखित में से किस टीम ने देवधर ट्रॉफी चैंपियनशिप 2018 जीती है?
(a) कर्नाटक
(b) भारतीय रेलवे
(c) इंडिया बी
(d) महाराष्ट्र
उत्तरः c
प्रश्नः इस्पात कारोबारी संजीव गुप्ता को किस देश में ‘इंडस्ट्रीयल कैडेट प्रोग्राम का एंबेसडर’ नियुक्त किया गया?
(a) यूएसए में
(b) यूके में
(c) कनाडा में
(d) आस्ट्रेलिया में
उत्तरः b
प्रश्नः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2018 की थीम क्या है?
(a) महिला व नेतृत्व
(b) प्रेस फॉर प्रोग्रेस
(c) डिवाइड द गैप, रिशेप द वर्ल्ड
(d) वुमेन गवर्नेंस
उत्तरःb
प्रश्नः बालकृष्ण दोषी को प्रित्ज्कर पुरस्कार 2018 देने की घोषणा की गई है। निम्नलिखित में से किसकी डिजाइन उन्होंने तैयार नहीं की है?
(a) आईआईएम अहमदाबाद
(b) टैगोर मेमोरियल अहमदाबाद
(c) आईआईएम बंगलुरू
(d) आईआईएम इंदौर
उत्तरः d
प्रश्नः प्रश्नः यूनेस्को की हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार विगत एक दशक में भारत में बाल विवाह 47 प्रतिशत से कम होकर कितना कितना प्रतिशत रह गया है?
(a) 18 प्रतिशत
(b) 22 प्रतिशत
(c) 27 प्रतिशत
(d) 30 प्रतिशत
उत्तरः c
प्रश्नः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पत्रकारों की कल्याणकारी स्कीम की राशि को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर कितना कर दिया है?
(a) 50 लाख रुपये
(b) 70 लाख रुपये
(c) 80 लाख रुपये
(d) एक करोड़ रुपये
उत्तरः d
प्रश्नः नेफियू रियो ने नगालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे अब तक कितनी बार नगालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं?
(a) दो बार
(b) तीन बार
(c) चार बार
(d) पांच बार
उत्तरः c
प्रश्नः प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किस जगह पर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया?
(a) वाराणसी
(b) रायपुर
(c) राजनंदगांव
(d) झूंझूनु
उत्तरः d
प्रश्नः कैबिनेट सचिव द्वारा 8 मार्च को आरंभ किया गया ‘आई मेट्रो’ क्या है?
(a) बायोमीट्रिक पहचान पत्र
(b) प्रवेश टोकन
(c) ग्राहक सुविधा केंद्र
(d) ऑल इंडिया मेट्रो रेल कंपनी एसोसिएशन
उत्तरः d
प्रश्नः 8 मार्च, 2018 को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री द्वारा 100 प्रतिशत ऑक्सो-बायोडिग्रेडेब्ल सैनिटरी नैपकिन लॉन्च किया गयाा। उसका नाम क्या है?
(a) खुशी
(b) आवाज
(c) सम्मान
(d) सुविधा
उत्तरः d
प्रश्नः भारत में प्रथम जन औषधि मेडिकल स्टोर किस राज्य में खोला गया था?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) राजस्थान
(c) पंजाब
(d) कर्नाटक
उत्तरः c
प्रश्नः निम्नलिखित में से किसके द्वारा 8 मार्च, 2018 को ‘महिला उद्यमिता प्लेटफॉर्म’ का शुभारंभ किया गया?
(a) नीति आयोग द्वारा
(b) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
(c) कौशल विकास मंत्रालय
(d) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
उत्तरः a
प्रश्नः केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रलय के अनुसार भारत में कच्चा तेल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता कौन देश हो गया है?
(a) ईरान
(b) इराक
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका
(d) यूएई
उत्तरः a
प्रश्नः हाल में खबरों में रहा ‘सपोशी’ क्या है?
(a) पश्चिमी घाट में मिली सांप की एक प्रजाति
(b) साइबर मालवेयर
(c) एक रोबोटिक्स जिसने खुद पर नियंत्रण रखना स्थापित कर लिया है
(d) मलेरिया की नई टीका
उत्तरः b
प्रश्नः नील बासु को किस देश में आतंकवाद रोधी पुलिस का प्रमुख बनाया गया है?
(a) कनाडा में
(b) यूएसए में
(c) यूके में
(d) न्यूजीलैंड में
उत्तरः c
प्रश्नः कोबे ब्रायंट, जिन्हें हाल में ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया, किस खेल से संबंधित है?
(a) बास्केटबॉल
(b) गोल्फ
(c) टेनिस
(d) फुटबॉल
उत्तरः a
प्रश्नः वियतनाम युद्ध के पश्चात पहली बार कोई अमेरिकी पोत वियतनाम के तट पर पहुंचा है। उस पोत का नाम क्या है?
(a) यूएसएस कार्ल विंसन
(b) यूएसएस लेविस पुलर
(c) यूएसएस लॉस एंजल्स
(d) यूएसएस ब्लू रिज
उत्तरः a
प्रश्नः किस राज्य ने ‘कोऑपरेटिव इलेक्शन अथॉरिटी’ का गठन किया है?
(a) महाराष्ट्र
(b) हरियाणा
(c) पंजाब
(d) कर्नाटक
उत्तरः b
प्रश्नः किस देश ने एक कानून पारित कर क्रिप्टोकरेंसी को यूएस डॉलर के बराबर विनिमय की वैधानिकता प्रदान किया?
(a) उत्तर कोरिया
(b) मार्शल द्वीप
(c) सेशेल्स
(d) तुवालू
उत्तरः b
प्रश्नः 90वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड इबिंग, मिसूरी
(b) डार्केस्ट ऑवर
(c) ब्लेड रनर 2049
(d) शेप ऑफ वाटर
उत्तरः d
प्रश्नः निम्नलिखित में से कौन सी दूरसंचार कंपनी वर्ष 2019 के मून मिशन हेतु चंद्रमा पर 4जी नेटवर्क स्थापित करने की योजना की घोषणा की है?
(a) वोडाफोन
(b) जियो
(c) चाइना मोबाइल
(d) एटीएंडटी
उत्तरः a
प्रश्नः जावेद आबिदी, जिनका हाल में देहांत हो गया, किस क्षेत्र में कार्य के लिए लोकप्रिय थे?
(a) महिला शिक्षा
(b) दिव्यांग अधिकार
(c) कुपोषण
(d) जनजातीय अधिकार
उत्तरः b
प्रश्नः इंडियन टर्फ इनविटेशन कप का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
(a) गोल्फ
(b) घुड़दौड
(c) पोलो
(d) नौकायन
उत्तरः b
प्रश्नः उत्तर प्रदेश के मेरठ के शहजार रिज्वी ने मैक्सिको में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में निम्नलिखित में से किस प्रतिस्पर्धा में विश्व रिकार्ड स्थापित कर स्वर्ण पदक जीता?
(a) 5 मीटर एयर पिस्टल
(b) 10 मीटर एयर पिस्टल
(c) 15 मीटर एयर पिस्टल
(d) 20 मीटर एयर पिस्टल
उत्तरः b
प्रश्नः ‘सपोर्ट इस्लाम एंड मुस्लिम्स’ नामक संगठन ने किस देश में हुये बम विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है?
(a) बुर्किना फासो
(b) तुर्की
(c) सियरा लियोन
(d) कजाखस्तान
उत्तरः a
प्रश्नः 3 मार्च, 2018 को पूर्वोतर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना संपन्न हुआ। निम्नलिखित में से कौन सा राज्य इन तीन राज्यों में शामिल नहीं है?
(a) मेघालय
(b) मणिपुर
(c) त्रिपुरा
(d) नगालैंड
उत्तरः b
प्रश्नः माणिक सरकार किस वर्ष से लगातार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद पर बने रहे?
(a) वर्ष 1994 से
(b) वर्ष 1995 से
(c) वर्ष 1997 से
(d) वर्ष 1998 से
उत्तरः d
प्रश्नः विश्व बैंक के अनुसार सितेरम विश्व की सबसे प्रदूषित नदी है। यह किस देश में स्थित है?
(a) बोलिविया में
(b) थाईलैंड में
(c) इंडोनेशिया में
(d) नाइजीरिया में
उत्तरः c
प्रश्नः सेशेल्स का वह द्वीप जहां भारत अपना नौसैनिक सैन्य अड्डा बना रहा है?
(a) अस्तोवे आईलैंड
(b) एजंप्शन आईलैंड
(c) प्रास्लिन आईलैंड
(d) ला डिगुई आईलैंड
उत्तरः b
प्रश्नः निम्नलिखित में से किस राज्य में ‘शिग्मोत्सव 2018’ का आयोजन हो रहा है
(a) गोवा में
(b) केरल में
(c) कर्नाटक में
(d) आंध्र प्रदेश में
उत्तरः a
प्रश्नः निम्नलिखित में से किस राज्य में ‘भगोरिया मेला’ का आयोजन हुआ?
(a) बिहार में
(b) मध्य प्रदेश में
(c) झारखंड में
(d) उत्तर प्रदेश में
उत्तरः b
प्रश्नः द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा ‘कंफर्ट वुमेन’ विवाद किन दो देशों के बीच है?
(a) यूके व यूएसए
(b) जर्मनी एवं चीन
(c) जापान एवं दक्षिण कोरिया
(d) फ्रांस एवं जर्मनी
उत्तरः c
प्रश्नः हाल में पूर्वोत्तर मामलों के मंत्री श्री जीतेंद्र सिंह ने किस देश के संबंध को समर्पित ‘नमस्ते-शालोम’ पत्रिका के सोशल मीडिया को लॉन्च किया?
(a) भारत-कनाडा
(b) भारत-फिलीस्तीन
(c) भारत-इजराइल
(d) भारत-बांग्लादेश
उत्तरः c
प्रश्नः मिस्र के सर्वोच्च न्यायालय ने लाल सागर में स्थित दो द्वीपों तिरान व सनाफिर को किस देश को सौपने के मिस्र सरकार के समझौते को सही ठहराया है?
(a) संयुक्त अरब अमीरात
(b) ओमान
(c) सउदी अरब
(d) तुर्की
उत्तरः c
प्रश्नः किस राज्य ने आंगनवाड़ी सेविकाओं के पारिश्रमिक को थोक मूल्य सूचकांक से जोड़ने का निर्णय लिया है?
(a) बिहार
(b) हरियाणा
(c) कर्नाटक
(d) राजस्थान
उत्तरः b
प्रश्नः आर्मेन सर्किसियन किस देश के राष्ट्रपति निर्वाचित हुये हैं?
(a) आर्मेनिया
(b) अजरबेजान
(c) मैसिडोनिया
(d) स्पेन
उत्तरः a
प्रश्नः देश के किस जिला प्रशासन द्वारा ‘राब्ता’ नामक वेब पोर्टल आरंभ किया गया है?
(a) मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल)
(b) राजौरी (जम्मू-कश्मीर)
(c) अमृतसर (पंजाब)
(d) श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर)
उत्तरः b
प्रश्नः बांग्लादेश के रूप्पुर परमाणु संयंत्र के लिए भारत एवं बांग्लादेश के अलावा किस देश ने एक समझौता किया है?
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका
(b) फ्रांस
(c) यूनाइटेड किंगडम
(d) रूस
उत्तरः d
प्रश्नः क्राइसिल की इनक्लूसिक्स इंडेक्स में किस राज्य को सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त हुयी है?
(a) तमिलनाडु
(b) गोवा
(c) महाराष्ट्र
(d) केरल
उत्तरः d
प्रश्नः किस देश ने मार्च 2018 में एसिड को ‘अत्यधिक खतरनाक हथियार’ के रूप में वर्गीकृत किया है?
(a) नॉर्वे
(b) आयरलैंड
(c) यूनाइटेड किंगडम
(d) न्यूजीलैंड
उत्तरः c
प्रश्नः बिश्केक में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में नवजोत कौर ने किस वर्ग में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता?
(a) 55 किलोग्राम
(b) 60 किलोग्राम
(c) 65 किलोग्राम
(d) 50 किलोग्राम
उत्तरः c
प्रश्नः ‘इंडिया बाय द नाइल’, जो हाल में खबरों में है, क्या है?
(a) मिस्र के राजदूत के द्वारा लिखित पुस्तक
(b) मिस्र में भारत सरकार द्वारा आरंभ सड़क परियोजना
(c) भारत में मिस्र की सहायता हेतु आयोजित एक सम्मेलन
(d) मिस्र में आयोजित सांस्कृति समारोह
उत्तरः d
प्रश्नः साइनेस्तिया, जो कि हाल में खबरों में रहा क्या है?
(a) सीरिया में एक जगह जहां हवाई हमलों में 500 से अधिक लोग मारे गये
(b) चंद्रमा के सृजन के लिए उत्तरदायी वाष्पीकृत गैस शैल
(c) एक प्रकार का गैस जिसे हाल में संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रतिबंधित कर दिया
(d) प्रशांत महासागर में आया एक चक्रवात
उत्तरः b
प्रश्नः किस राज्य में होली के साथ डोला पूर्णिमा का आयोजन होता है?
(a) महाराष्ट्र
(b) उत्तराखंड
(c) ओडिशा
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर: c
प्रश्नः लेविस गिल्बर्ट, जिनका हाल में देहांत हो गया, किस क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल की थी?
(a) फिल्म निर्देशन
(b) साहित्य लेखन
(c) अंतरिक्ष विज्ञान
(d) पुरातत्व विज्ञान
उत्तरः a
प्रश्नः हाल के शोध के अनुसार मधुमेह बीमारी के कितने प्रकार हैं?
(a) चार
(b) पांच
(c) छह
(d) सात
उत्तरः b
प्रश्नः हाल जारी अनुमानों के अनुसार वर्ष 2011-12 के आधार वर्ष के आधार पर वर्ष 2017-18 में भारत की प्रतिव्यक्ति आय कितनी है?
(a) 86,689 रुपये
(b) 91,234 रुपये
(c) 96,336 रुपये
(d) 1,02,344 रुपये
उत्तरः a
उत्तरः प्रश्नः भारत सरकार ने ‘नेशनल फिनांसियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी’ (एनएफआरए) की स्थापना को मंजूरी दी है। इससे संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. लेखा व्यवसाय के लिए यह एक स्वतंत्र विनियामक होगी।
2. इस प्राधिकरण के न्याय क्षेत्र में सूचीबद्ध कंपनियों के साथ-साथ गैर-सूचीबद्ध बड़ी सार्वजनिक कंपनियां भी होंगी।
3. इस प्राधिकरण में अध्यक्ष के अलावा तीन पूर्णकालिक सदस्य होंगे।
उपर्युक्त में कौन से कथन सत्य हैं?
(a) केवल 1 व 2
(c) केवल 2 व 3
(c) केवल 1 व 3
(d) 1, 2 व 3
उत्तरः d
प्रश्नः अप्रैल 2018 में डिफेंसएक्सपो 2018 (DefExpo) कहां आयोजित होगा?
(a) चेन्नई में
(b) बंगलुरू में
(c) नई दिल्ली में
(d) मुंबई में
उत्तरः a
प्रश्नः केंद्रीय कैबिनेट ने 1 मार्च 2018 को ‘भगौड़ा अपराधी विधेयक 2018’ को मंजूरी प्रदान की। इस विधेयक के अनुसार कितनी राशि से अधिक के अपराधों पर इसके प्रावधान लागू होंगे?
(a) 50 करोड़ रुपये
(b) 100 करोड़ रुपये
(c) 150 करोड़ रुपये
(d) 200 करोड़ रुपये
उत्तरः b
प्रश्नः फरवरी-मार्च 2018 में भारत की यात्र पर आये अब्दुल्ला द्वितीय बिन हसन किस देश के शाह हैं?
(a) सऊदी अरब
(b) कतर
(c) ओमान
(d) जॉर्डन
उत्तरः d
प्रश्नः 42वां सिविल आउंट्स दिवस किस तिथि को मनाया गया?
(a) 26 फरवरी
(b) 27 फरवरी
(c) 28 फरवरी
(d) 1 मार्च
उत्तरः d
प्रश्नः हाल में खबरों में रहा भारत सरकार के ‘भविष्य’ एप्लिकेशन का संबंध किससे है?
(a) स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने से
(b) कर्मचारियों के पेंशन से
(c) स्कूलों मेंं नियमित ऑनलाइन क्विज से
(d) विज्ञान छात्रवृत्ति से
उत्तरः b
प्रश्नः महाराष्ट्र का पहला मेगा फुड पार्क 1 मार्च, 2018 को कहां आरंभ हुआ?
(a) नागपुर में
(b) पुणे में
(c) नासिक में
(d) सतारा में
उत्तरः d
प्रश्नः विश्व दुर्लभ बीमारी दिवस कब मनाया जाता है?
(a) मार्च के प्रथम सोमवार को
(b) फरवरी के अंतिम दिन
(c) फरवरी के अंतिम शनिवार को
(d) मार्च के प्रथम रविवार को
उत्तरः b
प्रश्नः लॉरियस अंतरराष्ट्रीय वार्षिक खेल पुरस्कार में किस खिलाड़ी को वर्ष 2017 का सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्सपर्सन का पुरस्कार दिया गया?
(a) रोजर फेडरर को
(b) क्रिस्टियानो रोनाल्डो को
(c) लियोनेल मेसी को
(d) विराट कोहली के
उत्तरः a
प्रश्नः कांची पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती, जिनका 82 वर्ष की आयु में 28 फरवरी को निधन हो गया, थेः
(a) कांची पीठ के 65वें शंकराचार्य
(b) कांची पीठ के 61वें शंकराचार्य
(c) कांची पीठ के 69वें शंकराचार्य
(d) कांची पीठ के 71वें शंकराचार्य
उत्तरः c
प्रश्नः हाल में खबरों में रहा ‘इंडियासाइज’ क्या है?
(a) NIFT द्वारा भारत में वार्षिक सर्वेक्षण
(b) इसरो द्वारा चंद्रयान द्वितीय के साथ भेजा जाने वाला तिरंगा
(c) अंटार्कटिका में भारत द्वारा प्रस्तावित नया स्टेशन
(d) भारतीय थल सेना का अभ्यास
उत्तरः a
प्रश्नः नाग, जिसका डीआरडीओ द्वारा 28 फरवरी, 2018 को परीक्षण किया गया, है:
(a) तीसरी पीढ़ी की एंटी टैंक मिसाइल
(b) चौथी पीढ़ी की एंटी टैंक मिसाइल
(c) पांचवीं पीढ़ी की एंटी टैंक मिसाइल
(d) दूसरी पीढ़ी की एंटी टैंक मिसाइल
उत्तरः a
प्रश्नः प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) को किस वर्ष तक के लिए बढ़ा दिया गया है?
(a) वर्ष 2019-20 तक के लिए
(b) वर्ष 2021-22 तक के लिए
(c) वर्ष 2022-23 तक के लिए
(d) वर्ष 2024-25 तक के लिए
उत्तरः a
प्रश्नः केंद्रीय कैबिनेट ने सांसदों की सांसद क्षेत्र भत्ता को 45,000 रुपये मासिक से बढ़ाकर कितना कर दिया गया है?
(a) 55,000 रुपये मासिक
(b) 60,000 रुपये मासिक
(c) 65,000 रुपये मासिक
(d) 70,000 रुपये मासिक
उत्तरः b
प्रश्नः हाल में केंद्र सरकार ने वाणिज्य विभाग द्वारा सेवा के कितने क्षेत्रें को ‘चैंपियंस’ क्षेत्र के रूप में विकास को मंजूरी दी है?
(a) 12
(b) 18
(c) 20
(d) 24
उत्तरः a
प्रश्नः हाल में हाथी की एक नई प्रजाति की पहचान अफ्रीका में की गई है। इसके पश्चात आधुनिक हाथियों की प्रजातियों की संख्या तीन हो गयी है। निम्नलिखित में से कौन हाथी की प्रजाति नहीं है?
(a) अफ्रीकन सवाना
(b) अफ्रीकी वन हाथी
(c) एशियाई हाथी
(d) बोर्नियाई हाथी
उत्तरः d
प्रश्नः भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा अपनी तरह का पहला ‘उड्डयन बहु-कौशल विकास केंद्र’ का उद्घाटन कहां किया गया?
(a) हैदराबाद में
(b) चंडीगढ़ में
(c) बनारस में
(d) नई दिल्ली में
उत्तरः b
प्रश्नः माइकन मैककोरमैक को कहां का उप-प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया?
(a) कनाडा
(b) न्यूजीलैंड
(c) आस्ट्रेलिया
(d) इंगलैंड
उत्तरः c
प्रश्नः हाल में फेसबुक ने ‘विराथु’ का फेसबुक पृष्ठ हटा दिया। विरूथा का संबंध किस देश से है?
(a) सीरिया
(b) म्यांमार
(c) थाईलैंड
(d) श्रीलंका
उत्तरः b

22/03/2018

*Current Affairs English*

----------- *22-03-2018* -----------

*1. The Indian Council of Forestry Research and Education (ICFRE) has signed MOU with TIFAC for supporting forest based communities. Where is the headquarters of ICFRE is located?*

[A] Hyderabad
[B] Bangaluru
[C] Allahabad
*[D] Dehradun*

*2. The 17th Annual Conference of International Competition Network 2018 (ICN2018) has started in which city?*

*[A] New Delhi*
[B] Mysuru
[C] Agartala
[D] Shimla

*3. The 2018 World Poetry Day (WPD) is celebrated on which date?*

[A] March 23
[B] March 20
[C] March 22
*[D] March 21*

*4. The estimates committee has recently recommended effective measures to modernise security systems. The committee is headed by whom?*

*[A] Murli Manohar Joshi*
[B] Arun Jaitely
[C] Manohar Parrikar
[D] Sushma Swaraj

*5. Which bank has signed pact with India Mortgage Guarantee Corporation (IMGC) to offer mortgage guarantee backed home loan?*

*[A] State Bank of India*
[B] Bank of India
[C] Dena Bank
[D] ICICI Bank

*6. What is the theme of the 2018 International Day of Happiness?*

*[A] Share Happiness*
[B] Angry Birds Happy Planet
[C] Reclaim Happiness
[D] Happy Heroes

*7. The Government of India (GoI) has approved to set up a Plastic Park in which district of Jharkhand?*

[A] Jamtara
[B] Godda
*[C] Deoghar*
[D] Sahebganj

*8. The National Cultural Audiovisual Archives (NCAA) project of India has become the world’s first trusted digital repository. The NCAA project is implemented by which union ministry?*

*[A] Ministry of Culture*
[B] Ministry of Information and Broadcasting
[C] Ministry of Science and Technology
[D] Ministry of Electronics and Information Technology

*9. Who has been appointed the new Ambassador of India to Republic of Korea?*

[A] Nitin Goyal
*[B] Atul M. Gotsurve*
[C] Harsh Gokhale
[D] Inderjit Singh

*10. Which state to host the 106th edition of Indian Science Congress (ISC-2019)?*

[A] Jharkhand
[B] Uttar Pradesh
*[C] Madhya Pradesh*
[D] Rajasthan

Want your school to be the top-listed School/college in Hisar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Hau Gate No. 4
Hisar
125001