Seeds of Hope

Seeds of Hope Seeds of Hope

चौ.च.सिं. हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ- पाठ्यक्रमों में आवेदन करने...
13/05/2025

चौ.च.सिं. हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ
- पाठ्यक्रमों में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई
- hau.ac.in and admissions.hau.ac.in पर ले सकते हैं अधिक जानकारी
हिसार: 13 मई
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की यह प्रक्रिया 31 मई 2025 तक जारी रहेगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों में 2+4 वर्षीय बीएससी (आनर्स) एग्रीकल्चर में दाखिला दसवीं के बाद एग्रीकल्चर एप्टीट्यूड टेस्ट जबकि चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम बीएससी (आनर्स) एग्रीकल्चर, बीएफएससी (बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस), बीएससी (आनर्स) कम्युनिटी साइंस, बीएससी (आनर्स) एग्रीबिजनेस मैनेजमैंट, बीएससी (आनर्स) फिजीकल साइंसिज़, बीएससी (आनर्स) लाइफ साइंसिज़ व बीटेक बायोटेक्नोलोजी में दाखिला 12वीं के बाद एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। बी.टेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) व बी.टेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एलईईटी) में दाखिला हरियाणा राज्य काउंसलिंग सोसायटी द्वारा ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट (मैन) 2025 और एलईईटी 2025 की मेरिट के आधार पर होगा।

इन प्रोग्राम में होंगे स्नातकोत्तर व पीएचडी में दाखिले
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी दाखिला कॉमन एंट्रेस टेस्ट के आधार पर होगा। उन्होने बताया कि कृषि महाविद्यालय में एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एजुकेशन, एग्री.मेटीयोरोलॉजी, एग्रोनॉमी, फ्रूट सांइस/फलोरिकल्चरल एंड लेंडस्केपिंग, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, नेमोटोलोजी, प्लांट पैथोलॉजी, प्लांट प्रोटेक्शन-इंटोमोलॉजी, सीड साइंस एवं टेक्नोलॉजी, सिल्वीकल्चर एंड एग्रोफोरेस्ट्री, सायल साइंस, वेजीटेबल साइंस, पीएचडी इन एग्रीबिजनेस मेनेंजमेंट व बिजनेस मैनेजमेंट शामिल है। मौलिक एवं मानविकी महाविद्यालय में बायो-केमिस्ट्री, केमिस्ट्री, इनवायरमेंटल साइंस, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मैथेमेटिक्स, माइक्रो-बायोलॉजी, फिजिक्स, प्लांट फिजियोलोजी, सोशियोलॉजी, स्टेटिसटिक्स व जूलॉजी कोर्स शामिल है। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में एपारेल एंड टेक्सटाइल साइंस, एक्सटेंशन एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन मैनेजमेंट, फूड एंड न्यूट्रिशियन, ह्यूमन डेवलेपमेंट एंड फैमिली स्ट्डीज व रिसोर्स मैनेजमेंट एंड कन्ज्यूमर साइंस कोर्सिज शामिल है। कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग, सॉयल एंड वाटर कंजरवेशन इंजीनियरिंग, रिन्यूऐबल एनर्जी इंजीनियरिंग व प्रोसेसिंग एंड फूड इंजीनियरिंग कोर्स शामिल है। कॉलेज आफ बायो-टेक्नोलॉजी में एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, बायोइंफोरमेटिक्स, मोलेक्यूलर बायोलॉजी एंड बायो-टेक्नोलॉजी, बायो नैनोटेक्नोलोजी व इंडस्ट्रीयल बायोटेक्नोलोजी जबकि पीएचडी के लिए बायोइंफोरमेटिक्स, मोलेक्यूलर बायोलॉजी एंड बायो-टेक्नोलॉजी व एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी कोर्सिज के लिए इच्छुक विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज ऑफ फिशरीज साइंस में एक्वाकल्चर, एक्वाटिक एनिमल हेल्थ मैनेजमेंट, फिश प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी, फिशरीज रिसोर्स मैनेजमेंट, एक्वाटिक एनवॉयरमेंट मैनेजमेंट, फिश इंजीनियरिंग, फिशरीज एक्सटेंशन व फिशरीज इकोनॉमिक्स तथा पीएचडी में एक्वाकल्चर, एक्वाटिक एनिमल हेल्थ मैनेजमेंट, फिश प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी, फिशरीज रिसोर्स मैनेजमेंट, एक्वाटिक एनवॉयरमेंट मैनेजमेंट, व फिशरीज इकोनॉमिक्स विषय शामिल हैं। कुलपति ने बताया कि सीएसआईआर-यूजीसी-जेआरएफ व आईसीएआर के विद्यार्थियों के अलावा पीएचडी में दाखिलें दूसरे सेमेस्टर (2025-26) में होंगे। इसी प्रकार इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीप्रीन्यूरशिप, गुरुग्राम में एमबीए एग्री-बिजनेस, एमबीए जनरल, मास्टर्स इन रुरल मैनेजमेंट व पीएचडी इन रुरल मैनेजमेंट विषय शामिल है। कृषि महाविद्यालय, हिसार के बिजनेस मैनेजमेंट विभाग में एमबीए जनरल व एमबीए एग्री-बिजनेस कोर्सिज शामिल है।
इन पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में होंगे दाखिलें
कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में कम्यूनिकेशन स्किल इन इंगलिश, इंगलिश-हिंदी ट्रांसलेशन, रिमोट सेसिंग एंड जियोग्रेफिकल इनफोरमेशन, सिस्टम (जीआईएस) एप्लीकेशन इन एग्रीकल्चर एंड इन्वायरमेंट, हयूमन न्यूट्रीशन एंड डाइटेटिक्स व स्पोर्टस न्यूट्रीशन भी शामिल है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए उम्मीदवार हरियाणा प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन फार्म एवं प्रोस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए आवेदन की फीस 1500 रूपये जबकि अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 375 रूपये होगी। इसके अलावा उपलब्ध सीटों की संख्या, महत्वपूर्ण तिथियां, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, दाखिला प्रक्रिया आदि संबंधी सभी जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट hau.ac.in और admissions.hau.ac.in पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस में मौजूद होंगी। उम्मीदवार दाखिले संबधी नवीनतम जानकारियों के लिए समय-समय पर विश्वविद्यालय की उपरोक्त वेबसाइट पर चैक करते रहें।

Aprajita (Clitoria ternatea) is highly favored today for its versatile properties. Its flowers are widely utilized to pr...
13/01/2025

Aprajita (Clitoria ternatea) is highly favored today for its versatile properties. Its flowers are widely utilized to prepare herbal teas, natural food colorants, and desserts. Remarkably, the tea exhibits a color change based on pH levels, turning purple when lemon juice is added. The plant is a rich source of anthocyanins (responsible for its vibrant blue pigment), flavonoids, phenolics, and other bioactive compounds, enhancing its significance in pharmacological and nutraceutical applications

16/12/2024
13/09/2024

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा 16-17 सितंबर, 2024 को कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। किसान भाई मेले में भाग लेकर तकनीकी ज्ञान लें, कृषि में प्रयोग होने वाली आधुनिक मशीनों की प्रदर्शनी देखें, नई किस्मों की जानकारी लें, उन्नत बीज खरीदें तथा अपना उत्पादन बढ़ाएं।

31/08/2024

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार 16-17 सितंबर, 2024 को अपना कृषि मेला (रबी) आयोजित करने जा रहा है। कृषि मेले का स्थल मेला ग्राउंड, विश्वविद्यालय गेट नं. 3, बालसमंद रोड, हिसार ।

This morning, I noticed some foam-like substances on the grass while visiting the fields. Can anyone clarify what this m...
30/08/2024

This morning, I noticed some foam-like substances on the grass while visiting the fields. Can anyone clarify what this might be?

Admissions for session 2024-25 are now open at CCS HAU, Hisar. Apply now and let your academic journey begin!
10/05/2024

Admissions for session 2024-25 are now open at CCS HAU, Hisar. Apply now and let your academic journey begin!

Address

Hisar
125004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Seeds of Hope posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Seeds of Hope:

Shortcuts

Share

Category