23/07/2022
ओम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 10वी और 12 के परीक्षा परिणाम में लहराया परचम।
जुगलान (हिसार) ग्रामीण आंचल में स्थित जिला हिसार के ओम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का कक्षा 10वीं और 12वीं का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहा।
दसवीं कक्षा के 36 विद्यार्थियों में से 25 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। जिनमें स्नेहा और सोनम ने 96 %, तनिष्का, तर्ज और सुहानी ने 95%, हिमांशु 93%, वंशिका ,अंशुल और हिमांशी ने 90%, भविष्य और भौमिक ने 87% अंक प्राप्त कर अपने अभिभावक और स्कूल का नाम रोशन किया।
इसी प्रकार कक्षा 10 के छात्रों ने विषय अनुसार भी अच्छे अंक प्राप्त किए ।जिसमें हिमांशु और स्नेहा ने अंग्रेजी में 95, हिमांशु ने हिंदी में 99, गणित मे, स्नेहा 94,विज्ञान में तनिष्का ने 95,सामाजिक अध्ययन में स्नेहा ने 98,कंप्यूटर विषय में अंशुल ने 99 अंक लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसी प्रकार कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों ने भी मैं अपने संकाय में बहुत बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विज्ञान संकाय के विद्यार्थी तरुण नैन ने 87%, स्नेहा ने 84% ,स्वेता ने 77%, खुशबू ने 75% और गायत्री ने 74% अंक प्राप्त किए और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया
,seniorsecondary result2022