27/02/2026
"सफलता रातों-रात नहीं मिलती, यह हर दिन के अनुशासन का परिणाम है।" इस कहावत को चरितार्थ किया है न्यू इंडिया कॉन्वेंट स्कूल की होनहार छात्रा मानवी पहल ने। मानवी ने पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान एक भी दिन की छुट्टी न लेकर 212 में से 212 दिन (100%) स्कूल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। स्कूल परिसर में आयोजित एक गरिमामयी प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया जिस मे सत्र 2024-25 में 100% उपस्थिति बनाए रखने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी नियमितता से अनुशासन की नई इबारत लिखी है।