Parjapati Institute

Parjapati Institute By this page you know large number of concepts and other general knowledge

04/12/2024

*🔺हिंदी व्याकरण : संधि🔺*

प्रश्‍न 1. ‘सावधान ‘में कौन सी संधि है ?

(अ) दीर्घ संधि ✅
(ब) गुण संधि
(स) वृद्धि संधि
(द) यण संधि

व्याख्या :- सावधान
स+ अवधान=अ+अ=आ

प्रश्‍न 2. सम्+अनु+अय=?

(अ) समान्वय
(ब) समनअय
(स) समुनअय
(द) समन्वय ✅

प्रश्‍न 3. ‘महेन्द्र ‘शब्द का संधि विच्छेद कीजिए ?

(अ) महा + इन्द्र ✅
(ब) महि+इन्द्र
(स) महा+एन्द्
(द) महि+ एन्द्

प्रश्‍न 4. महौषधि में कौन सी संधि है?

(अ) यण संधि
(ब) गुण संधि
(स) वृद्धि संधि ✅
(द) दीर्घ संधि

प्रश्‍न 5. मात्राज्ञा में कौन सी संधि विच्छेद है ?

(अ) यण संधि ✅
(ब) दीर्घ संधि
(स) गुण संधि
(द) वृद्धि संधि

प्रश्‍न 6. अनविति का संधि विच्छेद कीजिए?

(अ) अन+इति
(ब) अनु+इति ✅
(स) अन+ विति
(द) अनु+विति

प्रश्‍न 7. नयन का संधि विच्छेद कीजिए ?

(अ) ने+अन ✅
(ब) न+यन
(स) न+इन
(द) ने+यन

प्रश्‍न 8. विधायिका में कौन सी संधि है ?

(अ) गुण संधि
(ब) अयादि संधि ✅
(स) दीर्घ संधि
(द) यण संधि

प्रश्‍न 9. अधि+अक्ष=?

(अ) अधीच्छ
(ब) अधीक्ष
(स) अधच्छ
(द) अध्यक्ष ✅

प्रश्‍न 10. भो+इष्य= ?

(अ) भविष्य ✅
(ब) भाविष्य
(स) भोविष्य
(द) भोष्य

प्रश्‍न 11. यण संधि का उदाहरण है?

(अ) एकैक
(ब) व्यर्थ ✅
(स) भवन
(द) विद्यालय

प्रश्‍न 12. विसर्ग संधि का उदाहरण है?

(अ) सज्जन
(ब) दुष्कर ✅
(स) अन्वय
(द) शावक

प्रश्‍न 13. लिखना- पढ़ना का संधि पद है?

(अ) लिखना पढ़ना
(ब) लिखापढ़ी ✅
(स) लिख पढ़
(द) लिखनापढ़

प्रश्‍न 14. सरोज का संधि विच्छेद है?

(अ) सर: ➕ज ✅
(ब) सर➕ रुज
(स) सरो:➕ज
(द) सरा➕ज

प्रश्‍न 15. उदय शब्द का विच्छेद होगा?

(अ) उद➕य
(ब) उत् ➕अय ✅
(स) उत➕अय
(द) उद:➕य

प्रश्‍न 16. गुण संधि का उदाहरण है ?

(अ) कृष्णावतार
(ब) विद्यालय
(स) सर्वोपरि ✅
(द) रवीन्द्र

व्याख्या:- सर्वोपरि = सर्व+उपरि (गुण संधि)
कृष्णावतार=कृष्ण+अवतार (दीर्घ संधि)

विद्यालय =विद्या+आलय (दीर्घ संधि)

रवीन्द्र = रवि+इन्द्र (दीर्घ संधि)

प्रश्‍न 17. ‘महौषधि” शब्द में कौनसी संधि है?

(अ) दीर्घ
(ब) यण
(स) गुण
(द) वृध्दि ✅

व्याख्या:-.’महौषधि = महा+औषधि (वृद्धि संधि)

प्रश्‍न 18. ‘संधि’ शब्द में कौनसी संधि है ?

(अ) स्वर
(ब) व्यंजन ✅
(स) विसर्ग
(द) इनमें से कोई नहीं

व्याख्या:- सम्+धि (व्यंजन संधि)

प्रश्‍न 19. दीपोत्सव’ शब्द में कौनसी संधि है ?

(अ) दीर्घ
(ब) गुण ✅
(स) यण
(द) अयादि

व्याख्या:- दीपोत्सव=दीप+उत्सव (गुण संधि) (अ/आ+उ/ऊ=ओ) महोदय=महा+उदय यथोचित = यथा+उचित

प्रश्‍न 20. गायक शब्द में कौनसी संधि है ?

(अ) यण
(ब) अयादि ✅
(स) गुण
(द) वृध्दि

व्याख्या:- गायक=गै+अक (अयादि संधि)

25/11/2024

Haryana CET Latest News Today 🥳🥳।। कैसे करे Apply 🤩🤩 अभी देखे पूरी जानकारी 😇😇
hpsc latest vacancy हरियाणा में अब ग्रुप C और D की सभी भर्तियों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) होगी। हरियाणा सरकार ने यह तय किया है कि सभी ग्रुप C और D के पदों पर नियुक्ति के लिए CET पास करना जरूरी होगा।

इस परीक्षा के बाद, ग्रुप C के लिए एक और परीक्षा होगी, जबकि ग्रुप D के पदों के लिए सिर्फ CET स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। पहले CET की परीक्षा हो चुकी है, और इसके तहत करीब 24,000 युवाओं को नौकरी मिली है।

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने दूसरे CET के लिए आदेश जारी किया है। अभी तक केवल एक CET हुआ है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अगले CET की परीक्षा 31 दिसंबर से पहले आयोजित करेगा।
हरियाणा:- अगले सीईटी नवंबर में नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना, नवम्बर से फॉर्म भरे जाएंगे। 25 Dec 2024 से 15 जनवरी 2025 के बीच में हो सकता है
हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, अब किसी भी उम्मीदवार को अतिरिक्त अंक नहीं मिलेंगे। पहले सामाजिक और आर्थिक मानदंड के आधार पर पांच अंक दिए जाते थे, लेकिन हाई कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया है। इसका मतलब है कि अब सिर्फ CET के स्कोर पर ही नियुक्तियां होंगी।
जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें CET पास करना होगा। इस परीक्षा के लिए तैयारी करते समय आप कुछ चीज़ों का ध्यान रखें:

अध्ययन सामग्री: सही अध्ययन सामग्री का चुनाव करें। किताबें और ऑनलाइन संसाधनों से मदद लें।
पुनरावलोकन करें: समय-समय पर अपने सिलेबस को पढ़े इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि आप कहाँ तक पहुँचे हैं।
मॉक टेस्ट: मॉक टेस्ट दें। इससे आपको परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार का अनुभव होगा।
समय प्रबंधन: परीक्षा के समय प्रबंधन का अभ्यास करें। समय को सही से कैसे विभाजित करना है, यह जानना बहुत जरूरी है

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, आपको हरेक उम्मीदवार को HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा।
नया रजिस्ट्रेशन करें: अगर आप नए यूजर हैं, तो रजिस्ट्रेशन के लिए अपने डिटेल्स भरें और फिर लॉग इन करें।
फॉर्म भरें: इसके बाद, आपको आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसमें आपको अपने बारे में कुछ जानकारी देनी होगी।
दस्तावेज अपलोड करें: इसके बाद, सभी जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें। जैसे कि आपके पहचान पत्र, पते का प्रमाण, और शिक्षा प्रमाण पत्र आदि।
फीस जमा करें: आवेदन करने के लिए फीस जमा करनी होगी। यह फीस भी वेबसाइट पर बताई जाएगी।
प्रिंटआउट लें: अंत में, अपने आवेदन का प्रिंटआउट जरूर ले लें। यह भविष्य में आपके काम आयेगा ।

20/11/2024

नीट यूजी 2025 और CUET UG 2025 का इस बार क्या पैटर्न रहेगा इसके बारे में अभी कुछ भी पहले से तय नहीं है लेकिन क्वेश्चन पेपर के बारे में बात कर लिया जाए तो सिक्योरिटी पर बड़े फैसले जरुर लिए जाने हैं। क्योंकि पिछली बार पेपर लीक मामले में काफी किरकिरी हुई थी ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यह नहीं चाहेगा कि इस बार भी कोई गड़बड़ी हो ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी कि इसके लिए एग्जाम पैटर्न क्या होगा।नीट यूजी 2025 को लेकर ताजा जानकारी आ चुकी है। करियर काउंसलिंग आलोक बंसल का यहां पर यह कहना है कि नीट यूजी 2024 को लेकर बहुत ज्यादा समस्या थी वर्ष 2025 में जो नीट यूजी हो रहा है इसके लिए बहुत कन्फ्यूजन की स्थिति है शायद यह जानना चाह रहे हैं कि पहले पेन और पेपर मोड में यहां पेपर होगा फिर हाई कमेटी की सिफारिश के आधार पर अब यह परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित होने जा रही है ऐसे में तमाम सवाल है जिसके जवाब भी छात्रों को मिलना जरूरी है।

16/11/2024

प्रदेश सरकार स्वच्छ प्रशासन के तहत पात्र जरूरतमंद परिवारों को ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए जल्द राज्य की बीपीएल सूची का अवलोकन कर किसी निष्पक्ष स्वतंत्र जांच एजेंसी से इसकी जांच करवाने जा रही है क्योंकि 1,80,000 (एक लाख अस्सी हज़ार) वार्षिक आय से नीचे वाले परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल किए जाने का पैमाना बनाकर बीपीएल परिवारों का आंकलन किया जाना था परन्तु बीपीएल श्रेणी में प्रदेश सरकार की बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के चक्कर में अमीरों व धनाढ्य लोगों ने भी अपनी वार्षिक आय कम दर्शाकर या फैमिली आईडी में वार्षिक आय वेरीफिकेशन वालों से भाईचारा जोडकर या ले-दे कर अपनी वार्षिक आय 1,80,000/- से कम वेरीफाई करवा ली जिससे प्रदेश की 70 फीसदी जनसंख्या गरीबी रेखा के नीचे चली गई तथा एक हास्यास्पद स्थिति पैदा हो गई क्योंकि भारत सरकार द्वारा आंकड़ों अनुसार हरियाणा प्रति व्यक्ति वार्षिक आय के मामले में दूसरे स्थान पर है तथा जल्द ही नंबर वन बनने जा रहा है। परन्तु गरीबों-अमीरों के इस आंकड़ा खेल में हैरानीजनक अंतर आने से अब राज्य सरकार के कांन खड़े हुए हैं क्योंकि पिछले पांच-छह माह से चुनावी माहौल होने कारण सब चलता रहा।अब जांच जरूर होगी। अतः पात्र जरूरत गरीब बीपीएल परिवार निम्न बातों की ओर ध्यान दें।

1. कोई भी बीपीएल परिवार का सदस्य खाद-ब्लैक चक्कर में DAP या युरीया व अन्य खाद अपने आधार पर जारी ना करवाएं जैसा कि पिछले दिनों से देखा जा रहा है 4-5 सौ रूपए के लालच में पात्र गरीब जरूरतमंद बीपीएल सदस्य फर्जी किसान बनकर DAP व युरीया खाद अपने आधार कार्ड पर पोस मशीनों के माध्यम से खाद खरीद कर चोरी-छिपे ब्लैक में पांच-छह सौ रुपए कमाने के गोरखधंधे में लगे हुए हैं सारा सिस्टम आनलाईन है। इन फर्जी किसानों को असली किसान की श्रेणी में दर्ज करके वार्षिक आय वेरीफिकेशन होगी।

2. बीपीएल सदस्य बार-बार अपनी या किसी अन्य की आनलाईन रकम अपने खाते में बिना कारण ट्रांसफर ना करवाएं यह लेन-देन आपका मानकर आपकी वार्षिक आय में गिना जाएगा जिसके परिणामस्वरूप आप गरीब होते हुए भी कागजों में अमीर बन जाओगे।

11/11/2024

महिलाओ को CM सैनी का बड़ा तोहफा 🎁🎁 सभी को मिलेगी Scooty 🤑🤑
अगर आप भी हरियाणा के श्रमिक है और आपकी बेटी कॉलेज में पढ़ रही है तो आप इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर फ्री स्कूटी का लाभ उठा सकते हैं।

09/11/2024

लाडो लक्ष्मी योजना Big Update😱😱 किसको मिलेगा फायदा 🎁🎁

06/11/2024

सरकार का पैन कार्ड को लेकर आया बड़ा फैसला 5 नवंबर से लागू होगा ये बड़ा🤑🤑

28/10/2024

ई- श्रम कार्ड से मिलेंगे 1000 ₹ घर बैठे फ्री मे 😎😎

19/10/2024

नतीजे के बाद हरियाणा मिलेंगे यह बड़ी योजनाएं || हरियाणा top 10 योजनाएं..

14/10/2024

The Untold Story - Râtân TâTâ 💖💖
💚Thanks for watching.If you like this video, comment down your best part and share it with your friends and do subscribe and press the bell icon🔔for more highlights.♥

13/10/2024

Attractive PPT Kaise Bnaye Without PC or Computer || How to Create ppt without PC 😎😎
💚Thanks for watching.If you like this video, comment down your best part and share it with your friends and do subscribe and press the bell icon🔔for more freefire highlights.♥

29/07/2024










Abhi तक Apply Nhi kiya GDS || Abhi Apply kre ||How to Apply GDS Form || All Details ||How register||

Address

71, Hanuman Colony
Hisar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Parjapati Institute posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category