31/01/2024
*राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हिसार को मिली ओवर ऑल ट्रॉफी*
राज्य शिक्षण अनुसंधान संस्थान गुरुग्राम में 29 व 30 जनवरी को हुई दो दिवसीय 51 वीं राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ l
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उमरा से नारजु का माडल परिवहन व संचार थीम में राज्य स्तर पर प्रथम रहा l स्वास्थ्य थीम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरबड़ा खेड़ा की आरती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया l
इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों की एक लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई जिसमें जिला हिसार के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन हिसार से सुहानी ने राज्य भर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया l
राज्य स्तरीय परिणाम से जिला हिसार के सभी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की विज्ञान में रुचि दिखाता है l यह उपलब्धि जिला हिसार के सभी अध्यापकों को समर्पित है l
24/03/2023
14/03/2023