10/10/2024
https://www.facebook.com/share/p/bUrNJW8CGWFj51U7/
आप सबको यह मालूम ही होगा कि *"साहित्य और संविधान , पढ़ो पढ़ाओ अभियान"* के अंतर्गत *"अपने राज्य हरियाणा को जानें"* विषय पर प्रतियोगी परीक्षा *दिन रविवार , *दिनांक 13 अक्टूबर, 2024* को प्रातः दस बजे *_International Institute of Engineering and Technology ( I.I.E.T. कॉलेज)_* *गांव समानी, जिला कुरुक्षेत्र* ( जो पीपली से 5 किलोमीटर की दूरी पर , करनाल जाने वाले GT Road पर रियासत होटल के पीछे, सड़क के बाईं ओर स्थित है ) आयोजित होगी। सभी प्रतिभागी छात्रों से अनुरोध है कि परीक्षा के दिन प्रातः साढ़े नौ बजे ( 9-30 a.m.) पहुंच जाएं ताकि परीक्षा समय पर शुरू की जा सके। *कैसे पहुंचें?* पीपली के मुख्य चौक ( Red Light) पर पुल के पास , करनाल जाने के लिए हर दस मिनट के बाद लोकल ( प्राइवेट) बसें चलती हैं। जैसे प्रातः 8.04 बजे, उसके बाद 8.14, 8.24, 8.34, 8.44,8.54, 9.04 पर हर दस मिनट के बाद बस चलती है। पीपली से 5 किलोमीटर की दूरी पर ( करनाल जाने वाले N.H. पर ही सड़क के बाईं तरफ) यह I.I.E.T. कॉलेज, होटल रियासत के पीछे स्थित है। छात्रों को समानी गांव की टिकट लेनी है और होटल रियासत के सामने उतर जाना है।दोपहर एक बजे परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे तथा विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसी कड़ी में, अगली राष्ट्र- स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा *"भारत के संविधान को जानें"* विषय पर , 75 वें संविधान दिवस के अवसर पर नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए *दिन रविवार*, *दिनांक 24 नवंबर 2024 को ,* प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक समानी गांव स्थित इसी I.I.E.T. कॉलेज में आयोजित की जाएगी। दो घंटे के बाद, दोपहर एक बजे परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे तथा विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।
*प्रथम पुरस्कार* 11,000 रुपए, *द्वितीय पुरस्कार* 5,100 रुपए, *तृतीय पुरस्कार* : 3,100 रुपए होगा। *सांत्वना पुरस्कार* : -- तीस ( 30) में दस छात्रों को 1,100 रुपए प्रति छात्र तथा बीस विद्यार्थियों को प्रति छात्र 500 रुपए मूल्य की पुस्तकें दी जाएंगी।सभी प्रतिभागियों को 150 रुपए मूल्य की "भारत का संविधान" पुस्तक नि:शुल्क दी जाएगी।नामांकन राशि ( Registration fee) 50 रुपए होगी तथा नामांकन की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2024 होगी।
सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं। *Dr Ranjit Singh Fuliya*मोबाइल नंबर: 8708196241.