09/05/2026
*आईपीडी कॉलेज में पक्षियों के लिए बांधे परिंडे*
स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में गर्मी में पक्षियों को जल उपलब्ध कराने हेतु परिंडे बांधे गए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ कुलदीप सिंह राठौड़ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मूक पक्षियों के लिए अपने घर के आस पास पेड़ों व छतों पर पानी और दाने की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि भीषण गर्मी में इनके प्राणों की रक्षा हो सके। इस अवसर पर छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में पेड़ों पर परिंडे बांधे और उनमें नियमित पानी भरने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एन एस एस प्रभारी विनय कुमार शर्मा, प्रियंका शर्मा, श्याम सिंह जाटव, शिव सिंह जाट, सुमिरन सिंह, प्रमोद कुमार पाल आदि व्याख्यागण भी उपस्थित रहे।