S.U. College Hilsa-Nalanda

S.U. College Hilsa-Nalanda A Constituent Unit of Patliputra University, Patna 20. This is an official page of S.U. College Hilsa, Nalanda..

श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय , हिलसा(नालंदा)

प्रिंट मीडिया में..नशा मुक्त भारत अभियान
23/08/2026

प्रिंट मीडिया में..
नशा मुक्त भारत अभियान

22 अगस्त 2026: श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा, नालंदा में नशा मुक्त भारत अभियान का  आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोज...
23/08/2026

22 अगस्त 2026: श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा, नालंदा में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था के सहयोग से किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (...
15/08/2026

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) शिवचन्द्र सिंह। 🇮🇳

जय हिन्द! 🇮🇳 वन्दे मातरम्!

🇮🇳 हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा 🇮🇳एस. यू. कॉलेज, हिलसा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया ...
13/08/2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा 🇮🇳

एस. यू. कॉलेज, हिलसा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 300+ छात्र-छात्राओं एवं सैकड़ों एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एनएसएस स्वयंसेवकों ने सैकड़ों घरों एवं प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। 🇮🇳❤️

तिरंगा हमारी शान, भारत हमारी पहचान!

प्रिंट मीडिया में....राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस समारोह 2026
08/08/2026

प्रिंट मीडिया में....
राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस समारोह 2026

आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती एवं राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस समारोह का आयोजनहिलसा, 07 अगस्त 2026। श्रीचंद उदासीन महा...
07/08/2026

आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती एवं राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस समारोह का आयोजन

हिलसा, 07 अगस्त 2026। श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा में स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग द्वारा शुक्रवार को आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती एवं राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस समारोह का सफल आयोजन किया गया.
इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग के निर्देशन में 02 अगस्त 2026 को ई-क्विज का सफल आयोजन किया गया.
राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस के अवसर पर “Chemistry – The Science Behind Everyday Life” एवं “Chemistry – From Molecules to Miracles” विषयों पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.
इसके अतिरिक्त “क्या हायर एजुकेशन में अटेंडेंस जरूरी होनी चाहिए?” तथा “क्या ऑनलाइन क्लास पारंपरिक क्लासरूम टीचिंग जितनी असरदार हैं?” विषयों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई.

हिलसा (नालंदा), 31 जुलाई, 2026: स्थानीय एस.यू. कॉलेज के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के सौजन्य से आज शुक्रवार को कथा सम्राट म...
01/08/2026

हिलसा (नालंदा), 31 जुलाई, 2026: स्थानीय एस.यू. कॉलेज के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के सौजन्य से आज शुक्रवार को कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के पावन अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सह व्याख्यानमाला का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी संगोष्ठी का मुख्य विषय 'प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता' रखा गया था, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षाविदों, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

30/07/2026
भारतीय मनोविज्ञान दिवस पर छात्रों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, क्विज, वाद-विवाद एवं पोस्टर प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्...
29/07/2026

भारतीय मनोविज्ञान दिवस पर छात्रों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, क्विज, वाद-विवाद एवं पोस्टर प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र

29.07.2026, हिलसा। एस.यू. कॉलेज, हिलसा के सभागार में भारतीय मनोविज्ञान दिवस के अवसर पर मनोविज्ञान विभाग एवं काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में क्विज, वाद-विवाद एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनोविज्ञान विभाग सहित महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बहुत बहुत बधाई ❤️ ❤️ एस.यू. कॉलेज, हिलसा को मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस पाठ्यक्रम की स्वीकृतिपटलिपुत्र विश...
27/07/2026

बहुत बहुत बधाई ❤️ ❤️

एस.यू. कॉलेज, हिलसा को मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस पाठ्यक्रम की स्वीकृति

पटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार एस.यू. कॉलेज, हिलसा को शैक्षणिक सत्र 2026–2027 से स्व-वित्तपोषित एम.लिब. (मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस) पाठ्यक्रम के संचालन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।
महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि का श्रेय प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व एवं सतत प्रयासों को दिया।
महाविद्यालय परिवार ने पटलिपुत्र विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय ( Dr. Upendra Prasad Singh) , कुलसचिव एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही यह मांग दोहराई कि एस.यू. कॉलेज, हिलसा में स्नातकोत्तर स्तर पर सभी विषयों की पढ़ाई प्रारंभ होने तक महाविद्यालय परिवार निरंतर प्रयास करता रहेगा और विश्वविद्यालय से इसकी मांग करता रहेगा, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही महाविद्यालय में उच्च शिक्षा का लाभ मिल सके।

इस सफलता के लिए प्राचार्य ने पूर्ववर्ती छात्र नेताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के योगदान की सराहना की।

Address

Hilsa
801302

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when S.U. College Hilsa-Nalanda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to S.U. College Hilsa-Nalanda:

Shortcuts

Share