Study Point Bhathahi

Study Point Bhathahi A complete education system.

25/10/2024

भाग गए रणछोड़ सभी,
देख अभी तक खड़ा हूँ मैं
क्या हुआ विजय न चूम सका,
क्षमता भर अपनी लड़ा हूँ मैं।

ग्लानि जो खुद से हार गए,
वैसा बेचारा नही हूँ मैं
जाके कह दो विषम लक्ष्य से,
हारा नही हूँ मैं।

प्रत्यंचा टूट गई तो क्या
फिर से पिनाक मैं बाँधूंगा
अड़चन आएंगी आने दो
अंतिम साँसों तक साधूंगा
कब तक चूकेंगे साध्य मेरे
भाग्य सहारा नहीं हूँ मैं
जाके कह दो विषम लक्ष्य से हारा नहीं हूँ मैं।

जितना संघर्ष कठिन होगा
उतनी ही प्यारी जय होगी
फिर तूफानों में भी लड़ने में
काया वो निर्भय होगी
मजधारों का ही राही हूँ
देख किनारा नही हूँ मैं
जाके कह दो विषम लक्ष्य से हारा नही हूँ मैं।

जीवन तो है बस इतना ही
हम जीते हैं या मरते हैं
बेकार बैठने से अच्छा
जो शुरूआत तो करते हैं

कम से कम अपनी आकांक्षाओं,
का हत्यारा नही हूँ मैं
जाके कह दो विषम लक्ष्य से, हारा नही हूँ मैं।

जब मेहनत सफल नही होती,
हिम्मतें दांव दे जाती है

विश्राम नही दूंगा खुद को,
ये हार बहुत सिखलाती है
गिरकर उठने का आदी हूँ,

ठोकर का मारा नहीं हूँ मैं।

जाके कह दो विषम लक्ष्य से, हारा नहीं हूँ मैं।

14/09/2024
22/10/2023
N.T.T. 2021 - 23 session में एडमिशन के लिए आज ही सम्पर्क करें।Contact 7079303149
16/05/2022

N.T.T. 2021 - 23 session में एडमिशन के लिए आज ही सम्पर्क करें।
Contact 7079303149

19/01/2022

Baba saheb Dr. BR Ambedkar

11/01/2022

वर्ग 8th
प्रश्नावली 1.1

Address

Hazrat Jandaha
844505

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Study Point Bhathahi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category