01/12/2024
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के खिलाफ 10वां अखिल भारतीय छात्र सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
27- 29 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) का 10वा अखिल भारतीय छात्र सम्मेलन तालकटोरा इंडोर स्टेडियम (शहीद उधम सिंह नगर), नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें पूरे देशभर से 2000 छात्र प्रतिनिधि शामिल हुए।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित एआईडीएसओ के पूर्व नेता तथा देश में प्रख्यात शिक्षाविद ने संबोधित किया। उन्होंने 28 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ एक सफल सम्मेलन आयोजित करने के लिए एआईडीएसओ के नेताओं और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश में सबसे मजबूत वामपंथी छात्र संगठन के रूप में, एआईडीएसओ को शैक्षिक, सामाजिक मुद्दों, विशेष रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ देश में संयुक्त वामपंथी लोकतांत्रिक छात्र आंदोलन का नेतृत्व करना चाहिए।झारखंड से 50 प्रतिनिधि सम्मेलन हुए।सम्मेलन में देश भर में व्याप्त शिक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर जोरदार आंदोलन करने तथा जनवादी धर्मनिरपेक्ष व वैज्ञानिक शिक्षा के साथ-साथ सस्ती सर्व सुलभ सार्वजनिक शिक्षा को लागू करने की मुहिम को बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
शैक्षणिक सत्र को मुख्य रूप से प्रोफेसर जमीरउद्दीन शाह (पूर्व कुलपति अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय) प्रोफेसर वांडेल (प्रख्यात बुद्धिजीवी मेघालय राज्य से),प्रो• राम पुनियानी (सेवानिवृत्ति प्रोफेसर आईआईटी मुंबई), प्रो• एल जवाहर नेसन (पूर्व कुलपति जे.एस.एस टेक्निकल यूनिवर्सिटी, मैसूर),प्रो• नवनीत शर्मा (सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश) डॉ तरुण मंडल (पूर्व सांसद व स्वास्थ्य आंदोलन के नेता) ने सम्मेलन को संबोधित किया। 202 सदस्यों वाली एक केंद्रीय परिषद का चुनाव किया गया, जिसमें अध्यक्ष सौरव घोष और महासचिव शिबासिस प्रहराज ,झारखंड से संयुक्त सचिव समर महतो(जमशेदपुर)चुने गए। साथ ही केंद्रीय परिषद में सोहन महतो, रिंकी बांसियार, प्रवीन कुमार महतो,श्यामल माझी, शुभम झा, सुबोध महाली, सुजीत जाना, प्रदीप यादव, जूलियस फुचिक चुने गए।