07/02/2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 06 फरवरी 2020 को कुष्ठरोग के उन्मूलन की दिशा में किए गए प्रयासों हेतु अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार प्रदान किए. राष्ट्रपति ने डॉ. एन.एस. धर्मशक्तु को व्यक्तिगत श्रेणी तथा कुष्ठरोग मिशन ट्रस्ट को संस्थागत श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया.