SRB Public School

Call Directions Website Contact the school

SRB Public School CBSE school,hathras

New vacancies are here!!!!
29/09/2026

New vacancies are here!!!!

एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवसहाथरस। एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े हर्...
06/09/2026

एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
हाथरस। एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री नन्नूमल गुप्ता जी, चेयरमैन श्री ए.पी. सिंह जी, डायरेक्टर श्री प्रदीप सिंगर जी, प्रधानाचार्य श्री ज्ञानेंद्र शर्मा तथा डिसिप्लिन इंचार्ज श्री सचिन अग्निहोत्री जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों को मंच पर आमंत्रित कर उन्हें ट्रॉफी एवं पटका भेंट कर उनके समर्पण, परिश्रम एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन निमिषा शर्मा एवं यतीस पचौरी द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के हाई स्कूल, कक्षा 11 एवं कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए विभिन्न कक्षाओं में अध्यापन कार्य किया। विद्यार्थियों ने स्वयं शिक्षक बनकर यह अनुभव करने का प्रयास किया कि एक शिक्षक अपने दैनिक जीवन में किस प्रकार की चुनौतियों का सामना करता है तथा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कितनी मेहनत, धैर्य और जिम्मेदारी के साथ कार्य करता है। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षक के महत्व और उनके समर्पण को समझने का अवसर मिला।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों के लिए विशेष भोजन एवं रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह, सम्मान और आत्मीयता से भरपूर रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को भी आकार देते हैं। शिक्षक का योगदान समाज और राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर समर्पण और मेहनत की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Happy Teacher day !!!
05/09/2026

Happy Teacher day !!!

As SRB Public School, we urge parents to monitor children's screen time. Excessive use of social media platforms like In...
31/07/2026

As SRB Public School, we urge parents to monitor children's screen time. Excessive use of social media platforms like Instagram, Facebook, and YouTube Shorts can negatively impact their studies, focus, discipline, and mental development. Let's work together to create a positive environment for our children's bright future! 📚⚽🎨

एसआरबी पब्लिक स्कूल के छात्र अरिंजय गर्ग का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ में चयनहाथरस, 28 जुलाई। शहर के अग...
28/07/2026

एसआरबी पब्लिक स्कूल के छात्र अरिंजय गर्ग का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ में चयन

हाथरस, 28 जुलाई। शहर के अग्रणी एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसआरबी पब्लिक स्कूल, हाथरस के मेधावी छात्र अरिंजय गर्ग ने जेईई (एडवांस्ड) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ में प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि जेईई मेन्स एवं जेईई एडवांस्ड 2026 में एसआरबी पब्लिक स्कूल के कुल छह विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर देश के प्रतिष्ठित आईआईटी एवं एनआईटी संस्थानों में प्रवेश सुनिश्चित किया है। यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सतत परिश्रम तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

अरिंजय गर्ग की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, सहपाठियों एवं अभिभावकों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंध समिति ने अरिंजय गर्ग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा,
“हमारे विद्यार्थियों की सफलता ही विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि है। अरिंजय गर्ग ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, जनपद एवं देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।”

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अरिंजय गर्ग को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

प्रेस विज्ञप्तिएसआरबी पब्लिक स्कूल के छात्र अर्चित सिंह का आईआईटी गुवाहाटी में केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बी.टेक.) में...
28/07/2026

प्रेस विज्ञप्ति

एसआरबी पब्लिक स्कूल के छात्र अर्चित सिंह का आईआईटी गुवाहाटी में केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बी.टेक.) में चयन

हाथरस, 28 जुलाई। शहर के अग्रणी एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसआरबी पब्लिक स्कूल, हाथरस के छात्र अर्चित सिंह ने जेईई (एडवांस्ड) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के प्रतिष्ठित आईआईटी गुवाहाटी में बी.टेक. (केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी) कार्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार एवं जनपद का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि जेईई मेन्स एवं जेईई एडवांस्ड 2026 में एसआरबी पब्लिक स्कूल के कुल छह विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर देश के प्रतिष्ठित आईआईटी एवं एनआईटी संस्थानों में प्रवेश सुनिश्चित किया है। यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सतत परिश्रम तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

अर्चित सिंह के पिता डॉ. आर. एन. सिंह शहर के एक इंटर कॉलेज में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता हैं। अर्चित सिंह की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, सहपाठियों एवं अभिभावकों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंध समिति ने अर्चित सिंह को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थियों की सफलता ही विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि है। अर्चित सिंह ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, जनपद और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।”

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अर्चित सिंह को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके निरंतर सफलता के पथ पर अग्रसर रहने की कामना की।

SRB Public School announces current openings. Prospective candidates may review the detailed requirements provided. 🏫📚📝🌟
26/07/2026

SRB Public School announces current openings. Prospective candidates may review the detailed requirements provided. 🏫📚📝🌟

Interview scheduled for new session 2026-2027.
17/02/2026

Interview scheduled for new session 2026-2027.

एस आर बी पब्लिक स्कूल  में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया...हाथरस।आगरा रोड स्थित श्री राधा बिहारी पब्लिक स्क...
16/08/2025

एस आर बी पब्लिक स्कूल में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया...

हाथरस।आगरा रोड स्थित श्री राधा बिहारी पब्लिक स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम उल्लास के साथ मनाया गया। हाथरस के प्रमुख समाजसेवी श्री नंनूमल गुप्ता, विद्यालय के अध्यक्ष श्री एपी सिंह, निदेशक श्री प्रदीप सेंगर, प्रबंधक श्री पुनीत सिंह, प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र दत्त शर्मा, अनुशासन अधिकारी श्री सचिन अग्निहोत्री द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत कविता,भाषण आदि का प्रदर्शन विद्यालय के छात्रों द्वारा किया गया। इससे पूर्व विद्यालय में कई दिनों से आयोजित की जा रही गतिविधियों का भी समापन हो गया। इन गतिविधियों में विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पूरी निष्ठा के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार की आकृतियां ,देश प्रेम के गाने ,कविताएं तथा पथ संचलन भी शामिल था। यह सभी कार्यक्रम काफ़ी आकर्षक थे। नन्हे मुन्ने बच्चों ने देश के प्रसिद्ध प्रेरक व्यक्तियों के पोशाक पहनकर सभी की तालियां बटोरी।स्कूल के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि हर साल 15 अगस्त का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति की भावना से भरा होता है यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस कीआधिकारिक थीम ”नया भारत” है इसका उद्देश्य एक स्मार्ट सुरक्षित और आत्मविश्वासी भारत की चल रही प्रगति का जश्न मनाना है साथ ही आगे बढ़ाने के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा जागना भी है यह थीम युवाओं और सभी नागरिकों को यह संदेश देती है कि हम न केवल अपनी आजादी का सम्मान करें बल्कि भारत को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहे। अंत में स्कूल के अध्यक्ष ए पी सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए समस्त स्कूल स्टॉफ व सभी बच्चों की प्रशंसा की और कहा कि 15 अगस्त सन 1947 को हमारे पूर्वजों ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर स्वतंत्रता प्राप्त की थी । स्वतंत्रता के इस राष्ट्रीय पावन पर्व पर आज हम सभी उन महान वीर और अमर बलिदानी सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन करते हैं । उनके शौर्य, पराक्रम, बलिदान, त्याग, निष्ठा और राष्ट्र प्रेम के स्वर्णिम इतिहास से हमें प्रसन्नता के साथ-साथ देश प्रेम व कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रेरणा मिलती है ।राष्ट्रधर्म सभी धर्म में सर्वोपरि है ,क्योंकि इसमें जनकल्याण की भावना निहित है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने पूर्वजों की भांति राष्ट्रहित को प्रमुखता दें एवं राष्ट्र की गरिमा, सम्मान और गौरव संजोए रखने हेतु सदैव तत्पर रहें। सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों का सहयोग प्रशंसनीय था।

Address

Srb Public School, Behind M. G. Polytechnic, Agra Road
Hathras
204101

Opening Hours

Monday 7:30am - 2:30pm
Tuesday 7:30am - 2:30pm
Wednesday 7:30am - 2:30pm
Thursday 7:30am - 2:30pm
Friday 7:30am - 2:30pm
Saturday 7:30am - 2:30pm

Telephone

+919213611576

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SRB Public School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to SRB Public School:

Shortcuts

Share

Category