मिशन अनुबोध

मिशन अनुबोध Basic education school

https://youtu.be/TcnrNiU5U6g
08/08/2021

https://youtu.be/TcnrNiU5U6g

जनपद हाथरस को प्रेरक बनाने व नन्हे मुन्हे बच्चो का मनोबल बढ़ाने के लिए । हमारे द्वारा जनपद के परिषदीय व सहायता प्रा.....

https://youtu.be/8voJKqlkCC0
08/08/2021

https://youtu.be/8voJKqlkCC0

जनपद हाथरस के गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा ज्ञान , मान सम्मान का कार्यक्रम कौन बनेगा प्रेरक बालक का आयोजन बच्चो के उत्...

https://youtu.be/yV8-5CduK3M
12/06/2021

https://youtu.be/yV8-5CduK3M

आधारशिला को अपने विद्यालय मे कैसे करे क्रियांवित (श्री रंधीर चौधरी और श्रीमती गीता ) सरलता से समझने के लिये देखे । Ini...

आज दिनाँक *17 फरवरी 2021 को मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल मुहहबतपुरा* विकाश खण्ड हाथरस में *कंप्यूटर लैब* कक्ष का *...
17/02/2021

आज दिनाँक *17 फरवरी 2021 को मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल मुहहबतपुरा* विकाश खण्ड हाथरस में *कंप्यूटर लैब* कक्ष का *उद्घाटन डॉ ऋचा गुप्ता (प्राचार्य जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान हाथरस ) व श्रीमान मनोज कुमार मिश्र (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस )* द्वारा किया गया । पूरे प्रदेश के किसी भी जनपद में यह प्रथम अवसर है जब जनपद के शीर्ष शिक्षाधिकारियों और शिक्षकों की पहल पर इस प्रकार अभूतपूर्व कार्य किया गया हो ।
*श्रीमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी* द्वारा *विद्यालय के समस्त स्टॉफ की कार्यशैली व एकजुटता की प्रशंसा की गई* तथा विद्यालय परिवार द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की गई साथ ही उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए सभी शिक्षकों से संकल्प लिया व विद्यालय में बच्चो के लिए पूर्ण फर्नीचर व्यवस्था का आश्वाशन दिया। *प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हाथरस* द्वारा विद्यालय के नवीन वातावरण को देखकर बड़े ही गौरव के साथ विद्यालय परिवार सभी ग्रामवासियो से विद्यालय को नई ऊँचाई पर ले जाने के लिए व *विद्यालय को कान्वेंट स्कूल जैसा बनाकर लोगो मे शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए कहा गया ।*

*श्रीमान अशोक चौधरी* द्वारा विद्यालय परिवार को *अनन्त शुभकामनाये दी* तथा उनके द्वारा विद्यालय के स्टॉफ की तारीफ करते हुए कहा गया कि उनके प्रथम निरीक्षण में समस्त स्टॉफ को प्ररित किया गया और उन्हें 1 महीने में विद्यालय की दशा सुधारने के लिए विभिन्न प्रयास करने को कहा जिसको विद्यालय के स्टॉफ ने पूरे तन मन और धन के समर्पण पूरी निष्ठा के साथ तय समय मे उच्च स्तर का बनाया ।
*श्रीमान देवराज सिंह (डाइट मेंटर ब्लॉक हाथरस )* द्वारा विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री तरुण विजय सेंगर व *समस्त स्टॉफ के कार्यो से प्रभावित होकर उनकी हर सम्भव मदद व मार्गदर्शन का आश्वाशन दिया* और समय समय मे विद्यालय आकर अपने योगदान से विद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हर सम्भव प्रयास के लिए कहा ।

कार्यक्रम का *संचालन श्रीमान रमेश चौधरी जी (ए आर पी इंग्लिश )* द्वारा किया गया आपके द्वारा *समस्त स्टॉफ को साधुवाद देते हुए पूरी तन्मयता से शिक्षा और छात्रों के हित मे किये जा रहे विद्यालय परिवार के कार्यो की सराहना की* और अपने मनोबल को ऐसे ही बनाये रखने व किसी भी प्रकार के मद से दूर होकर निरंतरता व निष्ठा के साथ शिक्षक के कर्तव्यों का पालन कर इसी तरह इस समाज मे शिक्षक की भूमिका को निभाते हुए कार्य करने की प्रेरणा दी ।

*विद्यालय परिवार की एकजुटता व उत्कृष्ठ कार्यो को देखते हुए श्री देवराज सिंह ,श्री अशोक चौधरी एवं श्री रमेश चौधरी जी द्वारा* विद्यालय के लिए *Student Stationary Point* विद्यालय के लिए बनाने के लिए हर संभव सहयोग के लिए कहा गया जिसको निकट भविष्य में जल्द ही विद्यालय को समर्पित किया जाएगा ।
विद्यालय परिवार ने *सभी माननीयों का स्वागत माल्यार्पण कर व प्रतीकचिन्ह देकर किया* साथ ही सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय को प्रेमभाव के साथ नित नए कार्यो व परिश्रम से नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए संकल्प लिया ।

कार्यक्रम में श्री हरवीर सिंह ,श्री सौमेश प्रभाकर,श्री सुशील कुमार ,श्री मानवेन्द्र सिंह , श्री दीपक शर्मा ,श्री दुष्यंत कुमार विद्यालय SMC अध्यक्ष , ग्राम वासी उपस्थित हुए ।

https://youtu.be/cmn8zj2hWZ4
10/02/2021

https://youtu.be/cmn8zj2hWZ4

जनपद हाथरस को प्रेरक जिला बनाने के लिए गुणवत्ता प्रकोष्ठ हाथरस ,डाइट मेंटर्स व शिक्षक साथियो के प्रयास से सभी शिक्...

युवा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति उत्तर प्रदेश व नवोदय सर्वसेवा संस्थान दिल्ली के तत्वाधान में आज सम्पन्न हुआ *राज्य स्तरीय ...
10/12/2020

युवा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति उत्तर प्रदेश व नवोदय सर्वसेवा संस्थान दिल्ली के तत्वाधान में आज सम्पन्न हुआ *राज्य स्तरीय जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उन्मुखीकरण कार्यक्रम* जिसमे मुख्य अतिथि *डॉ ऋचा गुप्ता (उप शिक्षा निदेशक हाथरस )* द्वारा कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए कहा गया इस तरह के *कार्यक्रम शिक्षा की नींव को मजबूत करने का कार्य करने में अपना योगदान दे रहे है* ,प्रतिभाभान बच्चो को किसी भी तरह की कमी का एहसास न हो ,ऐसा हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए ।
*श्रीमान सुरेश बहरोड़ (प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय ललितपुर )* द्वारा नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले *छात्रों को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओ के बारे में विस्तार से बताया* । उसके द्वारा बताया गया कि अगर कोई बच्चा नवोदय जैसे संस्थान में अपने जीवन के 7 वर्ष व्यतीत करता है तो वो हर परिस्थिति में अपने आपको मजबूत खड़ा पायेगा ।
*डॉ जितेंद्र सिंह राजपूत (संरक्षक नवोदय सर्वसेवा संस्थान दिल्ली )* द्वारा नवोदय विद्यालय *आवेदन प्रक्रिया* के लिए क्रमबार बताया गया। साथ ही अपने संस्थान द्वारा *गाँव मे लाइब्रेरी व नवोदय विद्यालय की तैयारी कर रहे छात्रों को हर संभव मदद का आश्वाशन दिया गया* ।
*श्रीमान अशोक चौधरी* (जिला समन्वयक प्रशिक्षण ) द्वारा ऐसे कार्यक्रमो की प्रशंसा की गई तथा *जनपद से अनेक प्रयासों से ज्यादा से ज्यादा पात्र अभ्यर्थी नवोदय जैसे संस्थान को प्राप्त हो* ऐसे अपने अनुभव बताये गए ।
*श्रीमान सौमेश प्रभाकर (सचिव युवा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति )* द्वारा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे ऐसे छात्रों को जो विभिन्न अभावों के कारण अपनी तैयारी नही कर पाते । उनके लिए *निःशुल्क पुस्तको का वितरण व समय समय पर उनके लिए ओएमआर शीट व प्रश्नपत्रों को उनको देने की बात कही* जिससे वो आसानी से अपनी तैयारी पूरी करके अपना सुनहरा भविष्य का सपना पूरा कर सके ।

*श्रीमान सीताराम नारनोलिया (संस्थापक नवोदय वर्ल्डवाइड फैमिली)* के द्वारा नवोदय से निकले पूर्व छात्र जिनमे
*700+ (I.A.S,I.F.S,I.R.S,I.P.S) , 1000+ PCS ,50000 Doctors ,35000 IITANs ,4000 Bank Officers ,500 Scientist, 100000+ Teachers और 1100000+ Alumni*
के द्वारा नवोदय के लिए प्रयास कर रहे ऐसे कार्यक्रमो में पूरी सहभागिता का अस्वाशन दिया गया ।

कार्यक्रम का *संचालन श्री हरवीर सिंह व श्री सुशील कुमार के द्वारा किया गया* । तथा *तकनीकी सहयोग श्री तरुण विजय सेंगर* के द्वारा किया गया ।
आज का कार्यक्रम यूट्यूब व फेसबुक के माध्यम से *140 से अधिक देशों व नवोदय के पूर्व छात्रों द्वारा देखा गया व इसकी सराहना की गई ।*
नीचे दिए गए लिंक पर भी कार्यक्रम अपलोड है जिससे और भी साथी लाभान्वित हो सकते है ।

18/07/2020
आज दिनाँक 06-06-2020 को *युवा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति* द्वारा संचालित की जा रही वेबिनार श्रृंखला का छटवां दिन था। आज के...
06/06/2020

आज दिनाँक 06-06-2020 को *युवा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति* द्वारा संचालित की जा रही वेबिनार श्रृंखला का छटवां दिन था। आज के वेबिनार के वक्ता *श्री सुरेन्द्रपाल सिंह (सहायक प्राध्यापक) डी०एस० महाविद्यालय, अलीगढ़* से हमारे साथ रहे।जिन्होंने आज हमें *"सकारात्मक और प्रेरित रहें"* जैसे जटिल विषय को बड़ी ही सरलता से उदाहरणों के माध्यम से समझाया| विषय पर अपने विचारों को साझा किया। जिसमें उन्होंने पश्चिमी मनोविज्ञान को समझाते हुए सकारत्मकता के अनेकों पहलुओं को यात्रा कराई, परिणामस्वरूप यह जाना कि सकरत्मकताक के साथ प्रेरित रहना जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है।सर के द्वारा दिये गए सभी विचारों अपने जीवन में अपनाकर हम सकारत्मकता की ओर जाने वाली राह को प्राप्त कर सकते हैं।आज के विषय को अगर विद्यालयी परिवेश की दृष्टि से देखें, तो हम सभी शिक्षकगण अपने-अपने सामर्थ्य को अर्जित कर अपने विद्यर्थियों को लाभान्वित एंव प्रेरित कर सकते है ।

आप द्वारा बताया गया जीवन को किस तरह से जीना है जीवन के हर मोड़ पर अपने आप को पॉजिटिव और मोटीवेट रखना है

आप द्वारा बताया गया पॉजिटिव रहने के लिए सबसे पहले आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना होगा।

जीवन मे हर समस्या से आप किस तरह लड़कर आगे बढ़ सकते है क्योकि हर समस्या का समाधान आपके अंदर ही है बस आपको उसे बाहर निकालना हैं।

आज का बेविनार बहुत ही सार्थक था आपके बोलने का तरीका बहुत ही लाजबाब है जो हम सभी को पूरे बेविनार में बांधे रखा ।

आज की प्रमुख संचालक *श्रीमती सुधा राजन डबास* जी सबसे पहले अपना अमूल्य समय देने के लिए युवा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति आपका आभार व्यक्त करती है 🙏

आज के वेविनार आपके द्वारा बड़ी ही सुगमता से संचालित किया गया ।
*आपके द्वारा duck(🦆) और ईगल (🦅) की जो दृष्टांत सुनाई गयी वो बहुत ही मनोहर थी।*

आज के बेविनार पर प्रतिभागियों के विचार -
सम्रद्धि चौधरी-
*Thanks a lot sir for motivating us positively*

विजेता जैन-
*Today's topic was awesome*

उमेश चंद्रा-
*Very useful and informative lecture*

अखिलेश कुमार अम्बेश-
*आजकल सोशल मीडिया और नेट का प्रयोग अधिकतर मनोरंजन के लिये किया जाता है ऐसे प्रोग्राम से लगता है कि हम इसका अब सदुपयोग कर पा रहे हैं*

स्वेता उपाध्याय-
*Truly inspiring session*

रुचि सिंह-
*Thought provoking and insightful speech*

अंत में समिति सभी सदस्यों एंव प्रतिभागियों के आभार व्यक्त करती है एंव समिति आशा करती है के आप सभी का साथ इसी प्रकार हमें मिलता रहेगा।🙏

*युवा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति* आज दिनाँक 05-06-2020 को युवा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति द्वारा आयोजित किये जा रहे वेबिनार ...
05/06/2020

*युवा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति*
आज दिनाँक 05-06-2020 को युवा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति द्वारा आयोजित किये जा रहे वेबिनार श्रंखला का पंचम दिवस था।बड़े ही उत्साह के साथ वेबिनार प्रारम्भ किया गया।
आज के वेबिनार की प्रथम वक्ता *बर्नाली दत्ता(वनस्पति वैज्ञानिक) बालीपाड़ा सोनितपुर-असम* से हमारे साथ जुड़ीं ,जिन्होंने *productive reasoning (उत्पादक तर्क)* जैसे जटिल विषय को बड़ी ही सरलता से पॉवरपॉइंट स्लाइड्स एंव उदाहरणों के माध्यम से समझाया और अपने विचार हमारे साथ साझा किए जो कि भविष्य में हमारे विद्यलयों के हर दृष्टिकोण से लाभप्रद होंगे।
इसी क्रम में आज के द्वतीय वक्ता *श्री विश्वदीप गोगोई (सहायक प्राध्यापक) वनस्पति विज्ञान विभाग डी०सी०बी० कन्या महाविद्यालय, जोहरत-असम* से हमारे साथ जुड़े, जिन्होंने आज हमें *skill development ( कौशल विकास)* के विषय में हमें महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया, और साथ ही ये भी बताया कि कैसे हम अपने-आप को और अपने विद्यालय के विद्यर्थियों को कौशल विकास के माध्यम से कैसे सफलता की ओर जाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।
आज के दोनों वक्ताओं के तरफ से हमारी समिति को उनके प्रदेश असम में विद्यालयी परिवेश को समझने हेतु भ्रमण के लिए आमंत्रित किया गया एंव समिति द्वारा भी दोनों वक्ताओं को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के विद्यलयों के भ्रमण हेतु आमंत्रित किया गया।
*दोनों वक्ताओं के आमंत्रण उपरांत समिति का यह मानना है कि समिति द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 10 अध्यापकों को असम ले जाया जाएगा ताकि हम भी वहाँ के विद्यालयी परिवेश से परिचित हो जाएं।*

आज के वेबिनार का संचालन *श्रीमती पद्मिनी भाटिया* जी के द्वारा किया गया जिन्होंने बहुत ही कुशलता से आज के कार्यक्रम को बहुत ही रोमांचक बनाया, अंत में आपके द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी से अन्य अधिगम बिंदुओं को सीखने का मौका मिला एंव वेबिनार को सफलता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में समिति सभी सदस्यों एंव प्रतिभागियों के आभार व्यक्त करती है एंव समिति आशा करती है के आप सभी का साथ इसी प्रकार हमें मिलता रहेगा।🙏

आज के प्रतिभागियों में कुछ नाम इस प्रकार हैं:-
अशोक कुमार,भावना कान्त,देवेंद्र चौधरी,धर्मेन्द्र सोलंकी,गुंजन अग्रवाल,हरवीर सिंह,अतुल कुमार,श्वेता उपाध्याय,कौशलेन्द्र यादव,जितेंद्रकुमार,जितेंद्र,राजपूत सर,ज्योति सिंह,मानवेन्द्र सिंह,मेधा सिंह,निशेन्द्र सिंह,रुचि गुप्ता,संगीत प्रभाकर,सोनिया जोसफ,सुधा डबास,सुशील कुमार,यतीश दुबे सर,इशांक वार्ष्णेय,जय प्रकाश,तेजस्वनी जी,रत्ना शर्मा,हरि कृष्ण प्रभाकर
अर्चना सिंह,अंकित चौहान ,अनुप्रिया सक्सेना,अमित कुमार,पिंकी चौधरी,आनंद स्वरूप,भावना कुमारी,दीप्ति सिंह
Engg.shiksha for J.E,गीता मन,गुंजन उपाध्याय,पंकज गोयल
ललित कुमार,निशी सिंह,मनीष कुशवाह,सुरेश बहरोड़ सर,वंदना शर्मा,UPS रतनगढी़ हाथरस,राजरानी बंसल,कोमल भारती,मधुलता कौशिक,रिचा कुमारी, राम सरन सर
,प्राइमरी स्कूल, हेमेंद्र प्रताप,हिमांशु अग्रवाल, दिनेश राजावत,चर्चित प्रभाकर,आकांक्षा गर्ग,प्रियंका वर्मा,गजरी गुप्ता, ललित बघेल, अनिल,सुनील कुमार,ललित,कृष्ण गोपाल ,देवेंद्र चौधरी,सौमेश प्रभाकर,दीपक कुमार आदि श्रोताओं द्वारा ध्यान पूर्वक बेविनार को सुना

अगले वेबिनार में भी आप सभी प्रतिभाग करेंगे ऐसी आशा है और युवा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति की टीम का पूरा प्रयास है कि आप आने वाले बेविनार में बहुत कुछ नया सीख पायें

Address

Hathras
204101

Opening Hours

Monday 9am - 3pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Thursday 9am - 3pm
Friday 9am - 3pm
Saturday 9am - 3pm

Telephone

+919411212250

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मिशन अनुबोध posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to मिशन अनुबोध:

Shortcuts

Share