Saraswati Vidya Mandir Inter College Labour Colony Hathras

Saraswati Vidya Mandir Inter College Labour Colony Hathras STUDY TO SUCCESS

*सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाया गया सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम** हाथरस। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉले...
29/10/2025

*सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाया गया सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम*
*
हाथरस। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी, हाथरस में आज भव्य रूप से सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती चंद्रकांता शर्मा, जिला प्रभारी, गायत्री शक्तिपीठ हाथरस रहीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. प्रतिभा भारद्वाज, प्राचार्य बीटीसी कॉलेज अगसौली सिकंदराराव, सेवा भारती जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला समन्वय प्रमुख हाथरस रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रीति वशिष्ठ, जिला महामंत्री महिला पतंजलि जिला समिति हाथरस तथा श्रीमती अनु विमल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सेवा भारती प्रांत, महिला प्रमुख वैभव, स्वावलंबन आयाम के तहत जिला संयोजिका विद्या भारती, जेल विजिटर बोर्ड समिति सदस्य एवं विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की सहसंयोजक डॉ. रीना अग्निहोत्री एवं प्रीति शर्मा रहीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महिलाओं में जागरूकता लाने एवं भारतीय नारी के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम राठी, उपाध्यक्ष श्री शरद तिवारी, प्रबंधक श्री मनोज अग्निहोत्री तथा प्रधानाचार्य श्री लोकेंद्र शर्मा जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, सह-मीडिया प्रभारी निखिल वर्मा एवं देवकीनंदन गौतम सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों एवं नारी सशक्तिकरण के संदेशों के साथ हुआ।

29/10/2025
*सरस्वती विद्या मंदिर में दीपावली उत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया* आज वन्दना सत्र में सरस्वती विद्या मंदिर में दीपावली ...
18/10/2025

*सरस्वती विद्या मंदिर में दीपावली उत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया*

आज वन्दना सत्र में सरस्वती विद्या मंदिर में दीपावली का कार्यक्रम हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान लोकेन्द्र नाथ शर्मा जी द्वारा माँ सरस्वती एवं भगवान श्रीराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात समस्त स्टाफ ने भगवान गणेश एवं लक्ष्मी जी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमान लोकेन्द्र नाथ शर्मा जी ने की तथा मुख्य वक्ता डॉक्टर रोहिताश पाराशर जी रहे।

विद्यालय के आचार्य श्रीमान राजेश शर्मा जी ने “कंजूस दम्पति एवं शादी” विषय पर एक हास्य कविता प्रस्तुत कर सभी को हँसा दिया।
डॉ. रीना अग्निहोत्री जी ने दीपावली पर सफाई के साथ-साथ अपने कर्मों की शुद्धता पर भी बल देते हुए प्रेरक संदेश दिया तथा “मेरी ममता की खान मेरी मैया” भजन प्रस्तुत किया।

शिशु मंदिर के आचार्य श्रीमान दीपक शर्मा जी ने भगवान श्रीराम के वनवास काल में गंगा पार करने का भावनात्मक प्रसंग कविता के रूप में प्रस्तुत किया, जबकि श्रीमान मनोज पाण्डेय जी ने भगवान श्रीराम से संबंधित एक प्रेरक प्रसंग सुनाया।
शिशु मंदिर की आचार्या श्रीमती गुंजन जी ने “दुनिया चले न श्रीराम के बिना, रामजी चले न हनुमान के बिना” भजन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।

शिशु मंदिर की बहिनें कुसुम, नव्या पुंडीर, सृष्टि आदि ने भी सुंदर कविता एवं भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मनमोहक बनाया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमान दिनेश मिश्रा जी ने किया। कार्यक्रम के अंत में समस्त स्टाफ को विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान पुरुषोत्तम राठी जी एवं प्रबंधक श्रीमान मनोज अग्निहोत्री जी द्वारा प्रसाद एवं उपहार वितरित किए गए।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी भैया-बहिन एवं संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।

माध्यमिक शिक्षा विभाग हाथरस द्वारा आयोजित 27वें जनपदीय युवा खेलकूद समारोह 2025 में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर...
16/10/2025

माध्यमिक शिक्षा विभाग हाथरस द्वारा आयोजित 27वें जनपदीय युवा खेलकूद समारोह 2025 में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी, हाथरस के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर-14 वर्ग में छात्रा छवि राणा ने लंबी कूद, ऊँची कूद में प्रथम स्थान तथा 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। धनंजय ने चक्का फेंक में प्रथम स्थान एवं 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। भावना ने चक्का फेंक में प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में सानिया ने गोल फेंक व हमर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्या ने 400 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान तथा त्रिकूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नरेश ने चक्का फेंक में, गौरी ने ऊँची कूद में, विपिन ने बाधा दौड़ में तथा जयंत चौधरी ने ऊँची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जयंत चौधरी ने गोला फेंक में व लव ने 100 मीटर बाधा दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में शिवानी ने पैदल चाल में प्रथम स्थान, हेमर में द्वितीय व भाला फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त किया। लालटेश ने गोला फेंक में, दिव्या ने त्रिकूद में, अर्चना ने त्रिकूद में, वंशिका ने हमर व चक्का फेंक में, विनीत ने हेमर व चक्का फेंक में तथा वैष्णवी ने भाला फेंक में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किए। सभी विजेता छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंधक श्री मनोज अग्निहोत्री एवं प्रधानाचार्य श्री लोकेंद्र नाथ शर्मा ने छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम की सफलता में पीटीआई हरीश सेंगर एवं सहायक पीटीआई नितिन शर्मा का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार एवं संपूर्ण स्टाफ में इस उपलब्धि पर हर्ष की लहर व्याप्त है।

*सरस्वती विद्या मन्दिर  की छात्रा अंकिता कौशिक बनी एक दिन के लिए हाथरस की डीएम* हाथरस। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सरस्वती...
08/10/2025

*सरस्वती विद्या मन्दिर की छात्रा अंकिता कौशिक बनी एक दिन के लिए हाथरस की डीएम*

हाथरस। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी की छात्रा अंकिता कौशिक को एक दिन के लिए जिला अधिकारी (डीएम) बनने का गौरव प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में अपार हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान लोकेन्द्र नाथ शर्मा जी ने अंकिता की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय और समस्त शिक्षकों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं को भी अंकिता कौशिक से प्रेरणा लेने और अपने जीवन में इसी प्रकार आगे बढ़ने का संदेश दिया।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत यह पहल बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं प्रशासनिक समझ विकसित करने हेतु की गई है। अंकिता ने एक दिन के डीएम के रूप में प्रशासनिक कार्यों का अवलोकन किया और महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

*प्रान्तीय विज्ञान मेला 2025 में सफलता* प्रान्तीय विज्ञान मेला 2025 में हमारे विद्यालय के छात्र *भैया प्रशांत मोहन दीक्ष...
30/09/2025

*प्रान्तीय विज्ञान मेला 2025 में सफलता*

प्रान्तीय विज्ञान मेला 2025 में हमारे विद्यालय के छात्र *भैया प्रशांत मोहन दीक्षित* ने विज्ञान मॉडल (किशोर वर्ग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए *द्वितीय स्थान* प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान लोकेन्द्र नाथ शर्मा जी एवं प्रबंध समिति के सभी बन्धुओं ने भैया को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

Address

Hathras
204101

Opening Hours

Monday 8am - 2pm
Tuesday 8am - 2pm
Wednesday 8am - 2pm
Thursday 8am - 2pm
Friday 8am - 2pm
Saturday 8am - 2pm

Telephone

+919411460229

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saraswati Vidya Mandir Inter College Labour Colony Hathras posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Saraswati Vidya Mandir Inter College Labour Colony Hathras:

Shortcuts

Share