Shri Gandhi Smarak Inter College Hata Kushinagar

Shri Gandhi Smarak Inter College Hata Kushinagar

Share

Inter College- Class 6th to Class 12th

02/05/2026

*आवश्यक सूचना*
एतद द्वारा समस्त अध्यापक, विद्यार्थी एवं अभिभावकगण को सूचित किया जाता है कि अनिवार्य विभागीय दायित्वों के कारण दिनांक -05 मई 2026 को निर्धारित प्रवेश परीक्षा स्थगित की जाती है। अब यह परीक्षा दिनांक -11मई 2026 (सोमवार ) को प्रातः 09.00 से संपन्न होंगी।
अतः सभी सम्बंधित उपरोक्त सूचना के अनुसार अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
आज्ञा से
प्रधानाचार्य
श्री गाँधी स्मारक इंटर कालेज
हाटा कुशीनगर

Photos from Shri Gandhi Smarak Inter College Hata Kushinagar 's post 24/01/2026

#मतदाता_शपथ_एवं_उत्तर_प्रदेश_स्थापना_दिवस ( 24 जनवरी ,2026)
आज दिनांक 24/01/26 दिन शनिवार को श्री गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज हाटा, कुशीनगर में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य महोदय ने समस्त शिक्षक, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं को *मतदाता दिवस* के उपलक्ष्य में सभी निर्वाचनों में धर्म, जाति, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई । तत्पश्चात् *उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस ( 24 जनवरी, 1950)* के अवसर पर उत्तर प्रदेश के संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डालते हुए छात्र - छात्राओं को विकसित उत्तर प्रदेश बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।

Photos from Shri Gandhi Smarak Inter College Hata Kushinagar 's post 23/01/2026

आज दिनांक 23/01/26 दिन शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर श्री गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज हाटा, कुशीनगर के प्रांगण में ज्ञान,बुद्धि,संगीत,रस,छंद,अलंकार,समस्त कलाओं,एवं ऋतुओं की जननी मां सरस्वती का वैदिक रीति रिवाज से विधिवत् पूजन अर्चन किया गया। विद्यालय के यशस्वी प्रबन्धक श्री अविनाश मिश्र उर्फ अंशु भैया जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजा अर्चन कर मां सरस्वती से विद्यालय परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय,अवनीश कुशवाहा,अजय वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, विवेक कुमार मिश्र, विवेक कुमार सिंह, अजय श्रीवास्तव, सुशील चौहान, योगेन्द्र सिंह, अजय कुमार,गोरख, नित्यानंद मल्ल, छोटेलाल शर्मा आदि शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Photos from Shri Gandhi Smarak Inter College Hata Kushinagar 's post 24/07/2025

श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा कुशीनगर की कक्षा 9C की छात्रा खुशी तिवारी d/o आशुतोष त्रिपाठी वार्ड नंबर 25, इंदिरा नगर हाटा कुशीनगर ने स्टेट लेवल पर बॉक्सिंग 🥊 में गोल्ड मेडल 🥇 प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जी व प्रधानाचार्य जी ने खुशी व्यक्त किया।

Photos from Shri Gandhi Smarak Inter College Hata Kushinagar 's post 09/07/2025

प्रदेश में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यालय में आज माननीय प्रबंधक महोदय, प्रधानाचार्य जी, अध्यापकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार की तरफ से वृक्षारोपण किया गया।

Photos from Shri Gandhi Smarak Inter College Hata Kushinagar 's post 28/06/2025

!एक वृक्ष माँ के नाम!

Photos from Shri Gandhi Smarak Inter College Hata Kushinagar 's post 21/06/2025

श्री गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज हाटा कुशीनगर में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम ।
*एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग*
आज दिनांक 21 जून को विश्व योग दिवस के शुभ अवसर पर श्री गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज हाटा,कुशीनगर में एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य विषय वस्तु को आधार बनाकर चित्त की वृत्ति को एकाग्र करने एवं आत्म साक्षात्कार हेतु योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नागेश्वर पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुआ। योग प्रशिक्षक श्री केशव वर्मा ने सभी अध्यापक एवं छात्र - छात्राओं को भ्रामरी, गोमुख आसन, अनुलोम- विलोम, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, शीर्षासन आदि योगासन एवं व्यायाम का प्रशिक्षण दिया।
इस कार्यक्रम में दयाशंकर मिश्र, अजय वर्मा, अवनीश कुशवाहा, अरविन्द कुमार, रामसुमिरन मौर्य, गोविन्द प्रसाद वर्मा, वरुण त्रिपाठी, प्रह्लाद,समरजीत, रामकैलाश, अजय श्रीवास्तव, सुशील चौहान, योगेन्द्र सिंह, नित्यानंद मल्ल, अजय कुमार, एन सी सी कैडेट्स, स्काउट/ गाईड छात्र - छात्राओं तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक हाटा नगर कार्यवाह राकेश गोस्वामी एवं अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Photos from Shri Gandhi Smarak Inter College Hata Kushinagar 's post 26/04/2025

श्री गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज हाटा कुशीनगर के यूपी बोर्ड परीक्षा- 2025 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यालय के छात्र/छात्राओं सम्मानित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नागेश्वर पति त्रिपाठी जी व अन्य अध्यापकगण।

25/04/2025

श्री गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज हाटा कुशीनगर के यूपी बोर्ड परीक्षा- 2025 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यालय के छात्र/छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।

24/04/2025
Want your school to be the top-listed School/college in Hata?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Hata Kushinagar
Hata
274203