31/03/2026
सादर आभार धन्यवाद। माता सरस्वती की असीम कृपा से दिनांक 28/03/2026 को पी एम श्री प्राथमिक विद्यालय नरकटिया क्षेत्र -हाटा,जनपद कुशीनगर में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन धूम –धाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान खण्ड शिक्षा अधिकारी हाटा के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हाटा के यशस्वी अध्यक्ष एवं राज्य पुरस्कार शिक्षक श्री सुनील सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया गया ।हमारे ग्राम सभा के मुखिया प्रतिनिधि श्री कमलेश सिंह,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हाटा इकाई की अध्यक्षा ( महिला प्रकोष्ठ) बहन कल्पना ओझा जी, उच्च प्राथमिक विद्यालय नरकटिया के प्र0अ0 श्री दिवाकर ओझा सर, उच्च प्राथमिक विद्यालय महुई बुजुर्ग धूसी टोला के प्र0अ0 श्री सुरेंद्र सिंह, जयंत सिंह,विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षा श्री संध्या देवी, उपेंद्र कुमार,, बृजकिशोर सिंह , देवराज प्रसाद,
मनोज कुमार सिंह पटेल, शैलेश गोंड, रत्नेश्वर कुमार, अर्पणा गुप्ता, शशिलता सिंह, रचना पटेल, आदित्य प्रकाश सिंह, उयेन्द्र सिंह, अर्चना गोंड, सुमन सिंह, रामप्रताप सिंह, बृजकिशोर सिंह अखिलेश कुमार शिवचरण सर ,जयंत सिंह, अनिल सिंह, एवं हमारे हाटा ब्लॉक के अन्य विद्यालयों से आए अध्यापक गण एवं हमारे देवता तुल्य अभिभावक महोदय इस कार्यक्रम में आप लोग उपस्थित रहे इसके लिए पूरा विद्यालय परिवार आपका आभारी रहेगा। इसी बीच सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।हमारे मुख्य अतिथि के उद्बोधन के क्रम में ये बताया गया कि अब हमारे सरकारी विद्यालय पहले जैसे नहीं रहे प्राइवेट विद्यालयों से बेहतर शिक्षा अब इन विद्यालयों में मिल रही है पीएम श्री विद्यालय सरकार की नई सोच के रूप में स्थापित हो रही है । कार्यक्रम में जिन अभिभावकों के बच्चे रोज विद्यालय आते हैं उन्हें विद्यालय परिवार एवं प्रधान जी द्वारा सम्मानित किया गया। इसी बीच बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति सबको मनमुग्ध कर दे रही थी। कार्यक्रम का संचालन श्री विजय बहादुर यादव सर द्वारा बहुत ही अच्छे से किया गया सभी को समाहित
करते हुए कार्यक्रम का समापन बच्चों को मिष्ठान एवं पुरस्कार वितरित करने के उपरांत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आप सभी को महत्वपूर्ण योगदान रहा इसके लिए पूरा विद्यालय परिवार आप सभी का आभारी रहेगा ।धन्यवाद,
आभार
विजय कुमार कन्नौजिया
(प्र0अ0)
पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नरकटिया
ब्लॉक–हाटा, जनपद –कुशीनगर