Dev Sanskriti Vishwavidyalaya - Leadership

Dev Sanskriti Vishwavidyalaya - Leadership Discover DSVV ⬇️
dsvv.ac.in Born out of a unique vision of the Chief Patron Vedmoorti Taponishtha Pt.
(243)

Follow DSVV leadership for updates on institutional engagements, strategic partnerships, keynote addresses, policy dialogues, and initiatives advancing the University’s vision. Sriram Sharma Acharya, the University is an educational institution, which could mold its students into noble and enlightened human beings: selfless, warm-hearted, compassionate and kind individuals. Under the flagship of t

he mother institution Shantikunj as a part of Shri Ved Mata Gayatri Trust activities, a man-making spiritual academy & Head Quarter of All World Gayatri Pariwar, the foundation of the University was laid down in 1999. The vision became a reality in the month of April 2002, when the University was duly recognized by the University Grants Commission. Unlike most, it caters to all aspects of its students’ lives—academic as well as cultural, spiritual, and social. Along with an excellent domain focused approach, sectoral excellence and a widely knitted outreach connect, we try to build individuals with Spirituality as their locus of control and help them excel as holistic people through our meticulously designed curriculums and dedicated faculty. The lush green 84 acres campus located at the lap of Great Himalayas and the bank of river Ganga, offers a truly world class spiritual ambience for developing talent of very highest caliber. Within a short span of time since its inception in 2002, the University has taken rapid strides towards achieving its goals and has become a leader in imparting Contemporary Education (Shiksha) with Spiritual Wisdom (Vidya).

Innovation and Meaningful Dialogue in the Field of AIThe team and experts from Innovions Solutions Pvt. Ltd. and the Ins...
19/08/2026

Innovation and Meaningful Dialogue in the Field of AI

The team and experts from Innovions Solutions Pvt. Ltd. and the Institute of Artificial Intelligence, Department of Computer Science, Dev Sanskriti Vishwavidyalaya, had a warm and insightful meeting with Hon’ble Vice President Resp. Dr. Chinmay Pandya Ji, engaging in meaningful discussions on various important subjects.

The interaction marked a significant step towards exploring new possibilities and fostering collaboration in the fields of Artificial Intelligence, technological innovation, and education.

Technology ComputerScience DigitalIndia

मानवता की सेवा ही सच्चे जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य है।विश्व मानवतावादी दिवस उन सभी समर्पित व्यक्तियों को नमन है, जो अपने ...
19/08/2026

मानवता की सेवा ही सच्चे जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य है।
विश्व मानवतावादी दिवस उन सभी समर्पित व्यक्तियों को नमन है, जो अपने साहस, संवेदनशीलता और निस्वार्थ सेवा से मानव जीवन को आशा और संबल प्रदान करते हैं।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से युक्त व्यक्तित्व निर्माण के लिए सतत् प्रयासरत है। आइए, हम भी करुणा, सहयोग और लोकमंगल को अपने जीवन का अभिन्न संस्कार बनाएँ।

"वसुधैव कुटुम्बकम्" की भावना ही विश्व मानवता का वास्तविक आधार है।

Seva IndianCulture VasudhaivaKutumbakam

विश्व फोटोग्राफी दिवस | क्षणों को स्मृतियों में संजोने की कलाविश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ!फोटोग्र...
19/08/2026

विश्व फोटोग्राफी दिवस | क्षणों को स्मृतियों में संजोने की कला

विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ!

फोटोग्राफी केवल किसी दृश्य को कैमरे में कैद करने का माध्यम नहीं, बल्कि समय, भावनाओं, अनुभवों और स्मृतियों को सहेजने की एक सशक्त कला है। एक प्रभावशाली तस्वीर शब्दों से परे जाकर अपनी कहानी कहती है और समाज को किसी दृश्य के पीछे छिपे भाव एवं संभावनाओं को एक नई दृष्टि से देखने का अवसर देती है।

आइए, इस अवसर पर संकल्प लें कि हम फोटोग्राफी को रचनात्मक अभिव्यक्ति, संवेदनशीलता और सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनाएँ तथा ऐसे क्षणों को संजोएँ, जो समाज को प्रेरणा दें, उत्साह जगाएँ और सार्थक बदलाव की दिशा दिखाएँ।

विश्व फोटोग्राफी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 📷

DSVV DevSanskritiVishwavidyalaya DrChinmayPandya PhotographyDay

शैक्षिक एवं आत्मीय संवाद का विशेष अवसरIIM Trichy के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन एवं Asian Paints के को-प्रमोटर श्री जलज...
18/08/2026

शैक्षिक एवं आत्मीय संवाद का विशेष अवसर

IIM Trichy के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन एवं Asian Paints के को-प्रमोटर श्री जलज दानी जी का देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आत्मीय आगमन हुआ।

इस अवसर पर आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने उनका स्वागत किया तथा उनसे भेंटवार्ता कर शिक्षा, नेतृत्व एवं युवा विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद किया।

यह गरिमामयी भेंट ज्ञान, नवाचार एवं मूल्यपरक शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की नई संभावनाओं को दिशा देने वाली रही।

DrChinmayPandya Education

400 से अधिक शिविरार्थियों ने किया देव संस्कृति विश्वविद्यालय का भ्रमणगायत्री-तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित संजीवनी सत्र में...
18/08/2026

400 से अधिक शिविरार्थियों ने किया देव संस्कृति विश्वविद्यालय का भ्रमण

गायत्री-तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित संजीवनी सत्र में पधारे 400 से अधिक शिविरार्थियों ने आज देव संस्कृति विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान सभी परिजनों ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर शिविरार्थियों ने आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी से आत्मीय भेंट की तथा उनके साथ स्मृति-चित्र भी खिंचवाया।

DrChinmayPandya

नाग पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान शिव एवं नाग देवता की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और ...
17/08/2026

नाग पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।

भगवान शिव एवं नाग देवता की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का संचार हो। यह पावन पर्व हमें प्रकृति एवं समस्त जीवों के प्रति करुणा, श्रद्धा और संरक्षण का भाव अपनाने की प्रेरणा देता है।

आइए, भारतीय संस्कृति की इस पावन परंपरा को आत्मसात करते हुए प्रकृति के संरक्षण एवं सभी जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संकल्प लें।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिवार की ओर से नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना के...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन किया गया।

अखिल विश्व गायत्री परिवार की संरक्षिका परम श्रद्धेया शैल जीजी, आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी एवं आदरणीया शेफाली जीजी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारीगण, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में गरिमामय ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर प...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में गरिमामय ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की संरक्षिका परम श्रद्धेया शैल जीजी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी, आदरणीया शेफाली जीजी एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने एक साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण का भाव व्यक्त किया।

स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण का भी संदेश है।आइए, हम अपने महान स्वतंत्र...
15/08/2026

स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण का भी संदेश है।

आइए, हम अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए एक संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लें।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

जय हिंद

लंदन, यूनाइटेड किंगडम।गुरुसत्ता का संदेश प्रबुद्ध वर्ग तक पहुँचाने के अनवरत प्रयासों के अगले क्रम में अखिल विश्व गायत्री...
13/08/2026

लंदन, यूनाइटेड किंगडम।

गुरुसत्ता का संदेश प्रबुद्ध वर्ग तक पहुँचाने के अनवरत प्रयासों के अगले क्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रतिनिधि परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने प्रसिद्ध उद्योगपति श्री किशोर लुल्ला जी से शिष्टाचार भेंट की।

श्री किशोर लुल्ला जी “एरॉस इंटरनेशनल” संस्थान के संस्थापक-प्रमुख हैं और भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस दौरान आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने उन्हें अखंड दीपक एवं परम वंदनीया माताजी के शताब्दी वर्ष के अवसर पर चल रहे विभिन्न रचनात्मक एवं जनजागरण अभियानों से अवगत कराया।

Address

Gayatrikunj-Shantikunj
Haridwar
249411

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9:30am - 5pm
Friday 9:30am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dev Sanskriti Vishwavidyalaya - Leadership posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Dev Sanskriti Vishwavidyalaya - Leadership:

Shortcuts

Share