Vidyabhartiuttarakhand

Vidyabhartiuttarakhand Education Institute

विद्या भारती उत्तराखण्ड परिवार की ओर से प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशीष...
21/08/2026

विद्या भारती उत्तराखण्ड परिवार की ओर से प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशीष। DrVijaypal Singh

विद्या भारती उत्तराखण्ड परिवार की ओर से प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशीष...
21/08/2026

विद्या भारती उत्तराखण्ड परिवार की ओर से प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशीष। DrVijaypal Singh

विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजनऊखीमठ, 19 अगस्त 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग मे...
20/08/2026

विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
ऊखीमठ, 19 अगस्त 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग में आज विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के सभी भैया-बहिनों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा एवं उत्साह का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ के साथ-साथ गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद एवं ऊँची कूद जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। भैया-बहिनों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विद्यालय में आयोजित इन खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी भैया-बहिनों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ऊखीमठ में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में ...
18/08/2026

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ऊखीमठ में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, कला-कौशल एवं प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आकर्षक मेहंदी डिजाइनों को साकार किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास तथा भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर कोटद्वार में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया ग...
17/08/2026

हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर कोटद्वार में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, कविता पाठ एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की स्वतंत्रता और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भारतीय संस्कृति, एकता और राष्ट्रप्रेम का सुंदर संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं देशसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
सम्पूर्ण विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। समारोह ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बग्वालीपोखर में श्री आशीष बनेशी जी एवं श्री शैलेश बनेशी जी, सुपुत्र श्री प्रेम सिंह बने...
17/08/2026

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बग्वालीपोखर में श्री आशीष बनेशी जी एवं श्री शैलेश बनेशी जी, सुपुत्र श्री प्रेम सिंह बनेशी जी द्वारा सहयोग स्वरूप प्रदान किए गए दो स्मार्ट बोर्ड एवं प्रयोगशाला सामग्री का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री प्रेम सिंह बनेशी जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने बनेशी परिवार के इस सराहनीय एवं प्रेरणादायी सहयोग के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। यह सहयोग विद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाजपुर की कक्षा द्वादश की प्रतिभावान छात्रा कुमारी स्वाति शर्मा का इंडिया ताइक्व...
17/08/2026

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाजपुर की कक्षा द्वादश की प्रतिभावान छात्रा कुमारी स्वाति शर्मा का इंडिया ताइक्वांडो क्योरुगी नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए जूनियर अंडर-68 किलोग्राम भार वर्ग में चयन होने पर विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में चयनित होकर उन्होंने विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करता है।

विद्या भारती उत्तराखंड के विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति, उत्साह एवं उल्लास के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाय...
15/08/2026

विद्या भारती उत्तराखंड के विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति, उत्साह एवं उल्लास के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। 🇮🇳

इस अवसर पर विद्यालयों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, भाषण एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों एवं आचार्यों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को समर्पित भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी राष्ट्रहित, संस्कार एवं सेवा के संकल्प के साथ भारत को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान दें।

🇮🇳 वंदे मातरम्!
🇮🇳 भारत माता की जय!

🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भव्य समारोह आयोजितहरिद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर क...
15/08/2026

🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भव्य समारोह आयोजित

हरिद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, मायापुर, हरिद्वार में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति, आचार्यगण, भैया-बहन एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अरुण सारस्वत जी, प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री जगपाल सिंह जी, प्रबंधक डॉ. कपिल गोयल जी, विद्या भारती उत्तराखंड के प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल सिंह जी तथा प्रबंध समिति सदस्य डॉ. रमेश भाटिया जी, श्री रमेश जोशी जी, श्री अमित त्यागी जी, श्री राकेश शर्मा जी, श्री अंकित अग्रवाल जी, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्री करनैश सैनी जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत की प्रस्तुति हुई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया। इसके बाद “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा” ध्वजगीत, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन तथा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में भैया-बहनों ने हिंदी, संस्कृत एवं अंग्रेजी में देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण प्रस्तुत किए। शिशु मंदिर के भैया-बहनों द्वारा “माँ तेरी माटी की कसम” देशभक्ति गीत तथा समूह द्वारा “संदेशे आते हैं” की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया।

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा आर्मी एक्ट, हाड़ी रानी पर आधारित झांकी तथा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अरुण सारस्वत जी ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं उनके बलिदानों को स्मरण करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के त्याग और संघर्ष से प्राप्त हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अनुशासन, संस्कार, परिश्रम एवं राष्ट्रभक्ति को अपनाएँ और अपने कार्यों के माध्यम से देश को मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें।

प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री जगपाल सिंह जी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहते हुए शिक्षा एवं संस्कार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विद्या भारती उत्तराखंड के प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल सिंह जी सहित अन्य उपस्थित अतिथियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और राष्ट्रहित में कार्य करने, भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों को जीवन में अपनाने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों एवं विद्यालय परिवार के प्रयासों की अतिथियों ने सराहना की। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री अजय सिंह जी ने मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, सभी विशिष्ट अतिथियों, प्रबंध समिति के सदस्यों, आचार्यगण, अभिभावकों एवं भैया-बहनों का हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने आगामी परीक्षाओं के संबंध में आवश्यक सूचनाएँ भी प्रेषित कीं तथा विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं परिश्रम के साथ परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

अंत में सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। शांति मंत्र के साथ समारोह का समापन हुआ।

स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में देशभक्ति का उल्लासऋषिकेश। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इं...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में देशभक्ति का उल्लास

ऋषिकेश। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में अतिथियों एवं प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर आवास विकास एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकाली। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत लोकेशदास महाराज ने अपने उद्बोधन में अटल बिहारी वाजपेयी जी की पंक्ति “यह वंदन की भूमि है” का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की धरती त्याग, तपस्या और बलिदान की भूमि है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति समर्पण और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय में पधारे सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान एवं स्वागत किया गया। साथ ही शहीद प्रदीप रावत के परिवार तथा विद्यालय के पुरातन छात्र कुंवर सिंह रावत का भी विशेष स्वागत-सम्मान किया गया।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया। प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक विद्यार्थी अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रहित को जीवन का आधार बनाकर देश के विकास में योगदान दे।

प्रबंधक प्रो. गौरव वार्ष्णेय एवं अध्यक्ष शशि कंडवाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव संस्कारित और जिम्मेदार युवा पीढ़ी से ही तैयार होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और गौरव को सदैव सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में दयाराम वार्ष्णेय, नरेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, हेमंत गुप्ता, समर बहादुर चौहान, नन्द किशोर भट्ट, प्रो. नवीन महाजन, गिरीश मिश्रा, नवल कपूर, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, राकेश गुप्ता, पुरुषोत्तम बिजलवान,अध्यक्ष डॉ. शशि कंडवाल, रामगोपाल रतूड़ी,आरती बडोनी ,यशोदा भारद्वाज सहित विद्यालय के आचार्य, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल डॉ. नागेंद्र पोखरियाल ने अतिथियों का परिचय कराया।

मीडिया प्रभारी नरेंद्र खुराना ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, संस्कार एवं सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Address

Haridwar
249401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vidyabhartiuttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Vidyabhartiuttarakhand:

Shortcuts

Share

Category