19/05/2026
आज विद्यालय में जया मैक्सवेल हॉस्पिटल बहादराबाद के डॉक्टरों की टीम द्वारा विद्यालय के भैया-बहनों के लिए निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
शिविर के दौरान डॉक्टरों की टीम ने विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए। डॉक्टरों ने अत्यंत सहज एवं स्नेहपूर्ण व्यवहार के साथ विद्यार्थियों की जांच की, जिससे बच्चों में उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने डॉक्टरों की सेवाभावना, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अजय सिंह ने अस्पताल के संचालक डॉ कुमार प्रशांत जी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित सुनील जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि जय मैक्सवेल हॉस्पिटल बहादराबाद निरंतर समाज सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं।
साथ ही विद्यार्थियों को स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। विद्यालय परिवार ने अस्पताल की पूरी टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।
Vidyabhartiuttarakhand