Divine College of Medical Sciences

Divine College of Medical Sciences

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Divine College of Medical Sciences, Education, shyampur kangri haridwar, Haridwar.

Divya Prem Sewa Mission & Divine International Foundation With solidarity has been foreseeing a dream to develop a Divine College of Medical Sciences at Shyampur Pilli Near Shyampur Petrol Pump, Haridwar-249408, Uttarakhand

Photos from Divine College of Medical Sciences's post 22/05/2026

आज डिवाइन कॉलेज ऑफ़ मेडिकल साइंस में यूनियन बैंक के द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए क्षेत्रीय प्रमुख संदीप कुमार जी का आगमन हुआ।।उनके साथ यूनियन बैंक के अधिकारी विशाल मोहन जी, श्री मति आशु संधू ब्रांच मैनेजर शिवालिक नगर उपस्थित रहे।।इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ संजय चतुर्वेदी ने यूनियन बैंक द्वारा मिल रहे सहयोग के लिए उनका आभार ज्ञापित किया।।
Sanjay Chaturvedi

Photos from Divine College of Medical Sciences's post 18/05/2026

डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस के छात्र-छात्राएं विवेकानंद हेल्थ मिशन के अंतर्गत विगत एक माह से उत्तराखंड के पावन चारधामों में श्रद्धा, समर्पण और सेवा भाव के साथ निरंतर चिकित्सा सेवा में जुटे हुए हैं।

गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य परामर्श एवं चिकित्सा सहायता प्रदान कर ये युवा सेवा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

सेवा, संवेदना और समर्पण से परिपूर्ण यह प्रयास “मानव सेवा ही माधव सेवा” के भाव को साकार कर रहा है।

#चिकित्सा_सेवा

Photos from Divine College of Medical Sciences's post 15/05/2026

आज सेवा एवं साधना के पावन उद्देश्य के साथ दिव्य प्रेम सेवा मिशन के ‘डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस’ के विद्यार्थियों का #द्वितीय_दल उत्तराखंड की पावन चारधाम में चिकित्सा सेवा हेतु रवाना हुआ।

विद्यार्थियों का यह दल यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित रहेगा तथा विवेकानंद हेल्थ मिशन के सहयोग से नि:स्वार्थ चिकित्सा सेवा प्रदान करेगा।

​सेवा, संवेदना और समर्पण का यह अभियान भारतीय संस्कृति के “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव को साकार कर रहा है।
सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं सेवा भाव को प्रणाम..!!

#मानव_सेवा_ही_माधव_सेवा DPSM MedicalStudents Uttarakhand HumanityFirst Haridwar

13/05/2026

"Success is the result of preparation, hard work, and learning from failure."
Best wishes to all students for their remarkable achievement...

Photos from Divine College of Medical Sciences's post 13/05/2026

💉🌍 इंटरनेशनल नर्सेज डे के पावन अवसर पर डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में सेवा, समर्पण और मानवता को समर्पित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आधुनिक नर्सिंग की जननी Florence Nightingale की जयंती पर आयोजित इस विशेष समारोह में “Our Nurses, Our Future” थीम के माध्यम से नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि —
✨ “सशक्त नर्सें ही सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं।”
कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती रचना गुप्ता जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा और करुणा का संदेश दिया। साथ ही फैकल्टी सदस्यों एवं शिक्षकों को उनके समर्पित योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च संकल्प है।
आइए, उन सभी नर्सों को नमन करें जो अपने अथक परिश्रम, संवेदनशीलता और सेवा भाव से समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में निरंतर जुटी हैं। 🙏🏻💙

Photos from Divine College of Medical Sciences's post 09/05/2026

आज डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस में पूर्व आई ए एस सर्वज्ञराम मिश्रा जी का आगमन हुआ।।कॉलेज में चल रहे विभिन्न कोर्स की जानकारी लेकर ,,कॉलेज प्रांगण में विद्यार्थियों के लिए चल रहे नवोन्मेषी प्रयोगों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉ आशीष गौतम(भैया)जी एवं चेयरमैन डॉ संजय चतुर्वेदी उपस्थित रहे।।
Sanjay Chaturvedi

Photos from Divya Prem Sewa Mission's post 09/05/2026
Photos from Divine College of Medical Sciences's post 07/05/2026

कल सायंकाल डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयोजित दिव्य प्रेम सेवा मिशन एवं डिवाइन कॉलेज का “शुभचिंतक–संरक्षक सदस्य मिलन कार्यक्रम” अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम सेवा मिशन के मार्गदर्शक पूज्य स्वामी वियोगानन्द जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्णगोपाल जी तथा सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ आशीष गौतम ‘भैया जी’ की पावन उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर सेवा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ संजय चतुर्वेदी, सहसंयोजक श्री राघवेंद्र सिंह, Dayal Group⁠ लखनऊ के चेयरमैन श्री राजेश दयाल, श्री अजय गुप्ता, GNIOT Group of Institutions⁠ ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन श्री राजेश गुप्ता, श्री मनोज अग्रवाल, तरुणा बेन, श्री संतोष गुप्ता, श्री विनय चौधरी, संदीप गोयल, श्री विकास गोयल, श्री मयंक, श्री प्रशांत खरे एवं श्री गगन सहित अनेक शुभचिंतक एवं संरक्षक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अनुभा मदान, आभा राय, रचना गुप्ता, रोहित चौहान, हेमंत तोमर, डॉ आदित्य, नीता ध्यानी एवं डॉ दीक्षा सहित कॉलेज के सभी शिक्षकगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

30/04/2026

🌼 प्रभात की शुद्ध ऊर्जा के साथ एक नई शुरुआत 🌼

डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में हर सुबह प्रार्थना के साथ दिन की शुरुआत होती है, जहाँ सकारात्मकता, अनुशासन और समर्पण की भावना को मजबूती मिलती है।

यही संस्कार हमारे विद्यार्थियों को न सिर्फ एक बेहतर प्रोफेशनल बल्कि एक बेहतर इंसान भी बनाते हैं। 🙏✨

28/04/2026

Think you’ve got what it takes to crack today’s medical quiz? 🤔🧠
Here’s a quick challenge to test your knowledge and boost your learning!

Drop your answer in the comments below and see if you get it right 👇

✅ Correct answer will be revealed soon
📚 Keep learning, keep growing

📌 Previous Question Answer: 60–100 bpm (Option B)

🎓 Divine College of Medical Sciences
Start your journey towards a successful career in healthcare with us!

Want your school to be the top-listed School/college in Haridwar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Shyampur Kangri Haridwar
Haridwar
249408