Nss Dsvv Haridwar

Nss Dsvv Haridwar

Share

National Service Scheme Events at Dev Sanskriti Vishwavidyalaya Haridwar, Uttarakhand

Photos from Nss Dsvv Haridwar's post 25/04/2024

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ का नाम - देव संस्कृति विश्वविद्यालय, गायत्रीकुन्ज,शान्तिकुंज,हरिद्वार ।

गतिविधि का नाम- भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ के तत्वावधान से दे.सं. वि.वि. में राष्ट्रीय सेवा योजना के विभाग मे शहीदी दिवस समारोह के अवसर पर स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 19-22 अप्रेल 2024 के मध्य आयोजन बड़ी ही सफलता पूर्ण संपन्न किया गया इस 04दिवसीय कार्यक्रम की समस्त समाचार पत्रिकाओं में विज्ञापित प्रमुख झलकियां ।।



,

Photos from Nss Dsvv Haridwar's post 25/04/2024

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ का नाम - देव संस्कृति विश्वविद्यालय, गायत्रीकुन्ज,शान्तिकुंज,हरिद्वार ।

गतिविधि का नाम- भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ के तत्वावधान से दे.सं. वि.वि. में राष्ट्रीय सेवा योजना के विभाग मे शहीदी दिवस समारोह के अवसर पर स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 19-22 अप्रेल 2024 के मध्य आयोजन बड़ी ही सफलता पूर्ण संपन्न किया गया इस 04दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिवस मे मतदान जागरूकता कार्यक्रम वि.वि. परिसर व आस पास के घरों व दुकानो मे तथा वोटिंग बूथ पर सभी लोगो को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया व स्वच्छता अभियान के लिए भी जागरूक किया ।

दूसरे व तीसरे दिन इस थीम के अनुरूप कई प्रतियोगिताओं (स्लोगन,निबंध,पोस्टर,स्वरचित कविताओं)का आयोजन हुआ।तथा विश्वविद्यालय के स्वयंसेवको द्वारा स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के थीम के अनुकूल जनजागरण विशाल रैली व आस-पास के क्षेत्र मे वृहद स्वच्छता अभियान व कार्यशाला का आयोजन किया गया प्रोग्राम के मुख्य अतिथि वि.वि. के कुलसचिव श्री बलदाऊ देवांगन जी साथ में थे।

प्रोग्राम के चतुर्थ दिन स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी 100 स्वयसेवकों को सर्टिफिकेट दिया गया व सभी प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थीयों को सर्टिफिकेट, मीमेंटो, मैडल से पुरुस्कृत किया गया व साथ ही एन.एस.एस. के कार्यक्रम अधिकारियोंं को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मुख्य कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि वि.वि.के प्रतिकुलपति डॉ.चिन्मय पंड्या जी द्वारा किया गया।।डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने सभी अधिकारीगण को मार्गदर्शित व सभी को अपने वचनों से लाभान्वित किया तथा आयोजक टीम को प्रोत्साहित कर सभी का मनोबल बढ़ाया ।।
इस कार्यक्रम समापन के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. उमाकांत इंदौलिया ने सभी अतिथियों को समस्त कार्यक्रम की रुपरेखा से व इस प्रोग्राम मे निहित उदेश्यो से सभी को रूबरू किया।व सभी का अभिवादन किया। इन सभी कार्यक्रमों मे वि.वि.के सभी एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी तथा विश्वविद्यालय के अधिकारीगण एवम स्टाफ, व कार्यक्रम मे सतत कार्यरत सभी स्वयसेवक उपस्थित रहे।



,

Photos from Nss Dsvv Haridwar's post 21/03/2024

विशेष शिविर NSS देव संस्कृति विश्वविद्यालय 14 से 20 मार्च 2024*
गायत्री शक्तिपीठ भोगपुर ग्राम, सरस्वती विद्या मंदिर दावड़ा ग्राम, देहरादून
दिनांक 14 मार्च से देव संस्कृति विश्वविद्यालय का सात दिवसीय विशेष शिविर चल रहा है इसमे शिविर के समापन के अवसर के 07वे दिन शिविर मे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
1. सर्वप्रथम योग व यज्ञ से शुरुआत की गई जिसमें सभी प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया
2. स्वच्छता अभियान से जुड़कर हमारे दोनो ग्रामों के पूरे शिविर स्थलों को स्वच्छ व् सुन्दर बनाया गया। तथा आसपास की सफाई करने का कार्य सम्पूर्ण रूप से पूर्ण किया गया।
3. सरस्वती विद्या मंदिर दावड़ा, देहरादून में स्वयंसेवियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर कार्यक्रम स्थल में बच्चो को प्रेरित करने वाली स्कूल की सभी दीवारों पर अपने हाथो से पेंटिंग कर इस शानदार कार्य को पूर्ण किया।
4.समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, कार्यक्रम अधिकारियों और NSS ke छात्र - छात्राओं के बीच शिविर में सात दिन किये गये कार्यो का मन्थन किया गया ।व शिविर समन्वयक डॉ.उमाकांत इंदौलिया द्वारा सभी कार्यक्रम अधिकारियो व् शिविर मे सहयोग करने वाले सभी सम्माननीयों का धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया गया।व शिविर मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अच्छे विद्यार्थियों को एवं सभी प्रतियोगिताओं मे स्थान प्राप्त करने वाले सभी को स्वयसेवको को सम्मानित भी किया गया।

Photos from Nss Dsvv Haridwar's post 20/03/2024

भोगपुर गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित एनएसएस कैंप के छठे दिवस में अनेक प्रकार के कार्यक्रम संपन्न कराए गए।
1. सर्वप्रथम योग से शुरुआत की गई जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अच्छे से प्रतिभाग किया।

2.यज्ञ करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है,इसी भाव के साथ विद्यार्थियों द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया।

3. श्रमदान में विद्यार्थियों ने बड़ चढ़कर भाग लिया और कार्य को अच्छी तरह पूर्ण।

4.स्वंयसेवीयों द्वारा भोगपुर में महारैली निकाली गई जिसका मुख्य उद्देश्य, भोगपुर के लोगो को नशा मुक्त करना एवं लोगों को जागरूक करना था।

5. संध्याकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवियों ने संगीत के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया।

Photos from Nss Dsvv Haridwar's post 20/03/2024

भोगपुर गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित एनएसएस कैंप के पंचम दिवस में अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आगाज किया गया।
1. सर्वप्रथम योग और यज्ञ से दिन की शुरुआत हुई जिसमें सभी प्रतिभागियों ने योग और यज्ञ किया।
2. श्रमदान का कार्यक्रम बड़ी ही कुशलता के साथ सम्पन्न किया गया।
3. बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान चुनौतियों और युवा वर्ग रखा गया। मुख्य अतिथि के रूप में युवा प्रकोष्ठ के प्रमुख के श्री केदार सिंह दुबे जी, और श्री आशीष कुमार सिंह जी ने आपने विचार की गरिमा में उपस्थिति दर्ज कराई।

4.सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक हरिद्वार, एस.पी. सिंह जी, लीगल सेल प्रभारी आलोक द्विवेदी शांतिकुंज,पर्यटन विभाग प्रमुख डॉक्टर अरुणेश परासर, परिसंपति अधिकारी सुधीर श्रीपाद जी, प्रोफेसर ,सौरभ कुमार एवं रजत पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
एस.पी. सिंह जी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और पूरे कैंप में होने वाली गतिविधियों एवं विद्यार्थियों द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों की प्रशंसा की, तथा साथ ही संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों सराहना की, एवं विश्वविद्यालय से आने वाले अन्य सभी अतिथियों ने पूरे विद्यार्थियों का मनोवल बढ़ाया व अपने व्याख्यानों से विद्यार्थीयों को लाभान्वित किया।व अंत मे विभाग के समन्वयक ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया व व सभी का उत्साह वर्धन किया एवम् सभी का आभार प्रकट किया।।

Photos from Nss Dsvv Haridwar's post 20/03/2024

भोगपुर गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित एनएसएस शिविर के चतुर्थ दिवस पर विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों का आयोजन किया गया।

1. योग और यज्ञ से शुरुआत की गई , जो एक दैनिक क्रम का हिस्सा है।
2. विद्यार्थियों को पुनः सर्वेक्षण के लिए अलग-अलग मोहल्लों में भेज कर कार्य निर्धारित प्रक्रिया प्रारंभ की गई। विद्यार्थियों ने घर- घर जाकर लोगों की समस्याओं का विवरण लिया और समाधान निकालने का प्रयास किया । साथ ही नशे से जुड़ी बातें और दुष्परिणाम साझा किए। स्वयं सेवियों ने जागरूकता फैलाते हुए ,नशा छुड़वाने के लिए शपथ पत्र भरवाया।
3. NSS में स्वयंसेवकों ने स्वयं से पहले आप के भाव के साथ स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी दी।
4. संध्या काल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया।
5. बौद्धिक सत्र में विद्यार्थियों को संबोधित करने हेतु अतिथिगणों का आगमन हुआ, जिसमें की देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री बलदाऊ देवांगन जी, पर्यटन विभाग प्रमुख डॉक्टर अरुणेश पराशर, उप कुलसचिव डॉक्टर स्मिता वसिष्ठ, विश्वविद्यालय के डीन एकेडेमिक्स प्रोफेसर ईश्वर भारद्वाज, योग विभाग के प्रमुख सुरेश बर्णवाल जी, श्री तेजराम साहू एवं श्री सौरभ श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रचारक RSS ऋषिकेश, लक्ष्मी प्रकाश बहुगुणा, मण्डल मंत्री बीजेपी रानीपोखरी, श्रीमती बंगीता बहुगुणा, मनोविज्ञान विभाग के प्रमुख डॉक्टर संतोष विश्वकर्मा ने अपनी उपस्थिति से प्रतिभागियों को प्रोत्साहन दिया।

Photos from Nss Dsvv Haridwar's post 19/03/2024

विशेष शिविर NSS देव संस्कृति विश्वविद्यालय 14 से 20 मार्च 2024*
गायत्री शक्तिपीठ भोगपुर एवं सरस्वती विद्या मंदिर दावड़ा, देहरादून दिनांक 14 एवं 15 मार्च से देव संस्कृति विश्वविद्यालय का सात दिवसीय विशेष शिविर आरंभ हो चुका है। शिविर के 1,2,3 दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
1. समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, कार्यक्रम अधिकारियों और NSS ke छात्र - छात्राओं के बीच NSS से संबंधित वार्तालाप एवं शिविर की रूपरेखा के बारे में बताया।
2.यज्ञ = यज्ञ एक ऐसी परंपरा जो की हमारे संस्कृति का एक अभ्छिन अंग है। जो हमारी परंपरा को भी दर्शाता है। Nss भी इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए कार्य को पूर्ण कर रहा है।
3.योग हमारे जीवनचर्या का अभिन्न अंग होना ही चाहिए। इससे न केवल शारीरिक एंव मानसिक रूप से स्वास्थ्य होते है। इसी उद्देश्य के साथ एनएसएस अपनी गतिविधियों में इसे जोड़कर विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
4. स्वच्छता अभियान = स्वच्छता का जो ये अभियान है हमारे जीवन क्रम में एक बहुत अहम भूमिका निभाता हैं।
5. विद्यार्थियों को अलग - अलग दलों में विभाजित कर भोगपुर के आस - पास के इलाकों में सर्वेक्षण के लिए भेजा गया। इसका मुख्य उद्देश्य आसपास के इलाकों की समस्याएं जानना, तथा उसके निवारण के लिए सुझाव देना हैं ।
6. संध्या काल में बौद्धिक सत्र का आयोजन l
7. एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया।

स्वयं सेवकों के प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन व सत्र व्याख्यान
हेतु मुख्य अतिथि के रूप में ऋषिकेश जिला प्रचारक RSS के नितिन चौहान जी, जिला पंचायत सदस्य रानीपोखरी सतीश सेमवाल , खण्ड प्रचारक रानीपोखरी श्री केदार सिंह रावत ,खण्ड संपर्क प्रचारक सदस्य अशोक कपूरवान एवं
सरस्वती विद्या मंदिर दावड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती दीपा विष्ट,
सह व्यवस्थापक रोनक भट्ट भी उपस्थित रहें।

Photos from Nss Dsvv Haridwar's post 26/12/2023

#एनएसएस #सफलताकेनितनयेआयाम

देव संस्कृति विश्वविद्यालय, गायत्रीकुंज, हरिद्धार की एन.एस.एस.विभाग की 02 छात्राओं ने प्राप्त की महत्वपूर्ण उपलब्धि ।।

दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर होने वाली मुख्य गणतंत्र दिवस परेड ( 26 जनवरी 2024)में राष्ट्रीय सेवा योजना,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा देव संस्कृति विश्वविद्यालय की 02 छात्राओं - वेदा देवी एवम तनुजा रावत का चयन हुआ है। इस सराहनीय उपलब्धि से इन दोनो छात्राओं ने विश्वविद्यालय के साथ साथ इन्होंने, उत्तराखंड राज्य का नाम भी रोशन किया है।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति महोदय डॉ. चिन्मय पंड्या जी के द्वारा इस सफलता के लिए विद्यार्थी को शुभकामनाएं व बधाई दी गई ।
इन दोनों विद्यार्थियों को दे.सं.वि.वि.राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक व प्रकोष्ठ की ओर से बहुत- बहुत हार्दिक शुभकामनाएं।।



,

Photos from Nss Dsvv Haridwar's post 02/12/2023

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान से देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों का 10 दिवसीय पूर्व गणतंत्र परेड शिविर (मध्य क्षेत्र)- 2023 का समापन बड़े ही शानदार रूप मे संपन्न हुआ।।इस शिविर में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार एवं झारखंड के 195 महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयो की 200 छात्राये व 12 अधिकारी शामिल हुये ।।निर्णायक मंडल की टीम के द्वारा सभी शिविर मे अयोजित होने वाली सभी चयन प्रक्रियाओ को पूर्ण किया गया।

कार्य क्रम की समापन् की अन्तिम बेला में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सैमुअल चैलिया जी (प्रमुख, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं उप कार्यक्रम सलाहकार, नई दिल्ली), डॉ. अशोक कुमार श्रोती जी (क्षेत्रीय निदेशक, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़),सरिता पटेल जी (,मुख्य गणतंत्र परेड शिविर 2024,निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना,नई दिल्ली, भारत)थें।।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति श्री शरद पारधी जी एवं आदरणीय प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने सभी राज्यों से आयी हुई सभी छात्राओ को व सभी अधिकारीगण को मार्गदर्शित व सभी को अपने वचनों से लाभान्वित किया।।

समापन कार्यक्रम के अवसर पर श्री ए. एस कबीर जी (क्षेत्रीय निदेशक,लखनऊ)ने समस्त् कार्यक्रम की रुपरेखा से व इस शिविर मे निहित उदेश्यो से सभी को रूबरू किया। तथा देव संस्कृति विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. उमाकांत इंदौलिया ने सभी अतिथियों का व प्रतिभागीयों का अंत मे आभार ज्ञापन किया।

समापन कार्यक्रम मे वि.वि.के सभी एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी तथा विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं आचार्यगण ,कार्यक्रम मे सतत कार्यरत स्वयसेवक उपस्थित रहे।



,

Photos from Nss Dsvv Haridwar's post 27/11/2023

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान से देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों का 10 दिवसीय पूर्व गणतंत्र परेड शिविर (मध्य क्षेत्र)- 2023 के छठवें दिन शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
शैक्षिक भ्रमण हेतु सभी स्वयं सेवियों को ऋषिकेश में राम झूला, जानकी सेतु, परमार्थ निकेतन के साथ-साथ हरिद्वार में नमामि गंगे घाट का भ्रमण एवम् हरि की पौड़ी का दर्शन, आरती का क्रम कराया गया।

छठे और सातवें दिन परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए निर्णायक मंडल की टोली को बैठा कर सभी प्रोग्रामों को जज किया गया। साथ ही फिजिकल फिटनेस को भी चेक किया गया।

सांस्कृतिक संध्या की बेला में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सैमुअल चैलिया जी (प्रमुख, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं उप कार्यक्रम सलाहकार, नई दिल्ली), डॉ. अशोक कुमार श्रोती जी (क्षेत्रीय निदेशक, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़), श्री रवि सिन्हा जी एवं श्री राजीव कुमार सिंह जी (उप सचिव, राष्ट्रीय सेवा योजना), श्री हरीश शर्मा जी (वरिष्ठ लेखाधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना), श्री ए. एस कबीर जी (क्षेत्रीय निदेशक, लखनऊ), श्री उमाकांत इंदौलिया जी(राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक, देव संस्कृति विश्वविद्यालय) एवं समस्त प्रतिभागी उपस्थित रहे।



,

Photos from Nss Dsvv Haridwar's post 23/11/2023

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान से जीवन विद्या के आलोक केन्द्र देव संस्कृति विश्वविद्यालय में चल रहे 10 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों के पूर्व गणतंत्र परेड शिविर के चतुर्थ दिवस का कार्यक्रम भी सकुशल संपन्न किया गया।

6 राज्यों के 195 महाविद्यालय से आए स्वयं सेवियों ने परेड किया। भारतीय वन्यजीव संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. संगीता अंगोम जी ने पुनः स्वच्छ गंगा मिशन को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर सभी राज्यों से आए NSS के स्वयंसेवियों ने अपने-अपने राज्य के पारंपरिक एकल एवं समूह नृत्य के साथ साथ नुक्कड़ नाटक को प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के लखनऊ क्षेत्र के निदेशक श्री एस.कबीर जी, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. उमाकांत इंदौलिया जी, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं अचर्यगण उपस्थित रहे।



,

Photos from Nss Dsvv Haridwar's post 23/11/2023

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान से देव संस्कृति विश्वविद्यालय में चल रहे 10 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों के पूर्व गणतंत्र परेड शिविर के तीसरे दिन छः राज्यों के 195 महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने परेड किया।

परेड के बाद सभी स्वयं सेवियों को भारतीय वन्यजीव संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. संगीता अंगोम जी ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को लेकर विशेष जानकारी दी।

तत्पश्चात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जिसमें सभी राज्यों से आए NSS के स्वयंसेवियों ने विविधताओं में एकता को दर्शाते हुए अपने-अपने राज्य के पारंपरिक नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के लखनऊ क्षेत्र के निदेशक श्री एस.कबीर जी, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. उमाकांत इंदौलिया जी, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं अचर्यगण उपस्थित रहे।



,

Want your school to be the top-listed School/college in Haridwar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Dev Sanskriti Vishwavidyalaya
Haridwar
249411