Jawahar Navodaya Vidyalaya Haridwar

Jawahar Navodaya Vidyalaya Haridwar JNV is a system of central schools for talented students predominantly from rural area in India.

They are run by Navodaya Vidyalaya Samiti, New Delhi, an autonomous organization under the Department of School Education and Literacy,MHRD, GOVT OF INDIA.

नवोदय विद्यालय में आयोजित की गई विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनीपीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्याल...
19/07/2025

नवोदय विद्यालय में आयोजित की गई विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय हरिद्वार के कॉरिडोर में 19 जुलाई 2025 को 11बजे 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी मे प्रतिभाग करने हेतु विद्यालय स्तर पर विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण की प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनीत कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
इस प्रदर्शनी में लगभग 70 विद्यार्थियों द्वारा बनाये हुऐ 25 मॉडल प्रदर्शित किए गए।
इस वर्ष प्रदर्शनी के लिए विषय भोजन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संचार एवं परिवहन, प्राकृतिक कृषि आपदा प्रबंधन, वेस्ट मैनेजमेंट, संसाधन प्रबंधन, कंप्यूटेशनल थिंकिंग इत्यादि रखे गए थे।
विद्यालय के शिक्षक विष्णु प्रिया, आर एस खोलिया, नेहा वर्मा,अंजलि बुटोला, गीतू, सुमन सिंह, हरीश राणा, शाहिद गुड्डू, विनीत कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए।
श्री सुनीत कुमार गुप्ता प्राचार्य, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की रिटायर्ड शिक्षिका किरण गुप्ता, एवं डॉक्टर गीतू कुंवर ने निर्णायक मंडल के रूप में सभी मॉडलस का अवलोकन एवं निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की प्रशंसा की। कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने एक्सपीरियंसियल लर्निंग पर आधारित विभिन्न प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये। जिसकी सभी ने सराहना की।
श्री पवन कुमार ने नवोदय विद्यालय समिति की पत्रिका 'सपनों की उड़ान' के लिए विद्यार्थियों से भारतीय परिधान विषय पर कविताएं, लेख, कहानी इत्यादि लिखवाये जिसमे से चयनित लेखों को भारत सरकार के शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया गया जिसमें चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस प्रदर्शनी में निम्नलिखित मॉडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्मार्ट कैनूला आइ बी सिस्टम, राम त्यागी,10, फार्म ऑन व्हील, ऐनी, 8, एयर कंडीशनर वॉटर हीटर, अक्षत सक्सेना 12, लिटर टू लाइट, उज्जवल और कृष्णा11, वेस्ट सीग्रेशन स्मार्ट डस्ट बिन आयुष 9, एडवांस्ड लैण्ड स्लाइड डिटेक्टर, निशा चौधरी, कक्षा 10, ऐडू साईबर चैलेंज, आदित्य चौधरी कक्षा 12, सीड सोइंग एंड वीडिंग मशीन, उत्कर्ष सैनी और वर्णित कक्षा 8 , स्मार्ट स्टिक फौर ब्लाइंड, अभिनव कक्षा 9

इस प्रदर्शनी में चयनित मॉडलस को संकुल स्तरीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय देहरादून एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय रायपुर मध्य प्रदेश भेजा जाएगा।

विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनीत कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण विषयों पर विभिन्न प्रकार के इन्नोवेटिव मॉडल बनाएं एवं नवाचार के लिए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियां साल भर चलती रहती हैं जिसमें विद्यार्थी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं।
बाल मंदिर इंटर कॉलेज की शिक्षिका श्रीमती किरण गुप्ता ने विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि वास्तव में जवाहर नवोदय विद्यालय हरिद्वार शिक्षा मंत्रालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो रहा है।
विद्यालय की जीव विज्ञान की शिक्षिका श्रीमती विष्णु प्रिया ने इस बाल विज्ञान प्रदर्शनी में संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

13/07/2025

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 ऑनलाइन आवेदन भरने के संबंध में मार्गदर्शन:-

1 जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:-
https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration

2.उसके बाद एक पेज खुलेगा। उसमे "Click here for Registration for class VI 2026-27" पर क्लिक करें।
3.उसके बाद जो इंटरफेस खुलता है उसमें मांगी गई सूचना को भरें।
4.जब पूछा जाता है "Do you have Aadhar Card ?' तब यदि yes करते हैं तो अभ्यर्थी का आधार नंबर मांगा जाएगा और अभ्यर्थी का आधार नंबर भरने के बाद आधार नंबर से लिंक्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को भरें। उसके बाद अगला पेज खुल जाएगा।
यदि बच्चे का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है या किसी प्रकार की परेशानी है तो उस स्थिति No करना पड़ेगा और अभ्यर्थी के पिता का निवास प्रमाण, जो कि उसी जनपद का होना चाहिए जिसमे अभ्यर्थी कक्षा 5 में अध्ययनत है, प्रमाण पत्र 50-300 kb size का jpg format मे अपलोड करना पड़ेगा।
5.उसके पश्चात दूसरा पेज खुल जाएगा। उसमें अभ्यर्थी की सारी सूचना मांगी जाएगी जैसे अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर, कैटिगरी, पता, विद्यालय का नाम, Rural/Urban, परीक्षा का माध्यम, दिव्यांग, अभिभावक की आय इत्यादि। सभी को भरें।
बच्चे का नाम एवं माता-पिता का नाम सही स्पेलिंग भरे जैसे कि आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र में अंकित है। मोबाइल नंबर सही भरे क्योंकि यदि बच्चे का चयन हो जाता है तो इसी मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जाएगा।
6.स्कूल के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र होने के बारे में सुनिश्चित कर लें कि आपके पाल्य का कक्षा 3,4,5 का विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में आता है या शहरी क्षेत्र में है। इसलिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र भरने में सावधानी बरतें। क्योंकि प्रवेश के समय ग्रामीण क्षेत्र का प्रमाण पत्र जो कि तहसीलदार द्वारा हस्ताक्षरित होगा, मांगा जाएगा।
ध्यान रखें कि यदि बच्चा कक्षा 3, 4, 5 में एक दिन भी शहरी क्षेत्र में पढा है तो वह शहरी माना जाएगा।
7.परीक्षा का माध्यम भी सावधानी से भरें, क्योंकि जो भी परीक्षा का माध्यम- हिंदी /अंग्रेजी भरा जाएगा, परीक्षा के समय अभ्यर्थी को उसी माध्यम का प्रश्न पत्र दिया जाएगा। इसमें परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
8.उसके पश्चात अभ्यर्थी का हस्ताक्षर, अभिभावक का हस्ताक्षर तथा जाति प्रमाण पत्र jpg format मे अपलोड करना ओहोगा।
9.उसके पश्चात आवेदन पत्र सबमिट हो जाएगा एवं एक रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट हो जाएगा। जो कि यूजर आईडी के रूप में प्रयोग किया जाएगा और अभ्यर्थी की जन्म तिथि पासवर्ड होगी। जब एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा तो इस रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख ले।
10.इस बार प्रधानाध्यापक द्वारा भरा हुआ प्रमाण पत्र अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है।
धन्यवाद।

साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में कंप्यूटर शिक्षक श्रीमती नेहा वर्मा के मा...
12/07/2025

साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में कंप्यूटर शिक्षक श्रीमती नेहा वर्मा के मार्गदर्शन मे विद्यालय के कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने दिनांक 7 जुलाई 2025 को साइबर सिक्योरिटी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए "साइबर सुरक्षा और जागरूकता" विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की। जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनीत कुमार गुप्ता जी द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल विभिन्न व्याख्यानों को सुना, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। छात्रों ने कॉमिक स्ट्रिप डिज़ाइन तथा पोस्टर डिजाइन की गतिविधियों के माध्यम से साइबर सुरक्षा से जुड़े संदेशों को चित्र और संवादों में प्रस्तुत किया। इन गतिविधियों ने उनकी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल के साथ-साथ साइबर अपराधों से निपटने के उपायों को समझने में मदद की।
इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली।
विद्यार्थियों ने साइबर अपराधों से बचने के लिए तरह-तरह के उपायों की चर्चा की।
केशव एवं अखिल ने सिक्युवर सिस्टम विद एंटीवायरस, सृष्टि पाल ने ऑनलाइन गेम्स, सेबी एवं मधु ने कैमरा हैकिंग, अंशिका और सलोनी ने कॉल स्पूफिगं, कनक और नैना ने ब्रेनवाशिंग इन गेम्स, शगुन और संस्कृति ने साइबर स्टॉकिंग, गुंजन और प्रीति ने कॉल मर्जिंग, आंचल और अनामिका ने साइबर सेफ्टी एंड अवेयरनेस के बारे में कॉमिक डिजाइन तथा व्याख्यान द्वारा विस्तृत जानकारी दी एवं छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया कि अपने घरों में गांव में एवं साथियों को यह जानकारी दें तथा साइबर क्राइम से बचने के लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करें।
श्रीमती नेहा वर्मा एवं उनकी टीम के विद्यार्थियों ने श्रोता छात्र छात्राओं के साथ संवाद किया एवं साइबर सिक्योरिटी तथा साइबर क्राइम से संबंधित उनके प्रश्नों का उत्तर दिया।
श्री सुनीत कुमार गुप्ता, प्राचार्य ने कंप्यूटर शिक्षक एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों एवं जागरूकता बढ़ाने में उनका योगदान अत्यधिक प्रशंसनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि आज प्रतिदिन हम को सुनने को मिलता है की जगह-जगह लोग साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं। बच्चे इंटरनेट, गूगल, व्हाट्सएप,फेसबुक, इंस्टाग्राम, ऑनलाइन गेम्स आदि का उपयोग करते हैं और साइबर क्राइम के शिकार हो जाते हैं।
उन्होंने श्रीमती नेहा वर्मा के इस प्रयास की सराहना की और डिजिटल अवेयरनेस फैलाने में योगदान देने हेतु धन्यवाद दिया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक श्री विनीत कुमार एवं भरत सिंह ने भी छात्रों को संबोधित किया।
श्री लाजपत सिंह उप प्राचार्य ने श्रीमती नेहा वर्मा एवं विद्यार्थियों की सराहना की एवं कार्यशाला आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया।

Ek ped maa ka naam
12/07/2025

Ek ped maa ka naam

Ek ped maa k naam
12/07/2025

Ek ped maa k naam

Join together for swachhata
27/09/2023

Join together for swachhata

23/09/2023

📢 Admission Notification for Classes IX & XI for Session 2024-25 against vacant seats in JNVs through Lateral Entry Selection Test.

🗓️ Last Date to Apply : 31-10-2023
✍️ Date of Exam : 10-02-2024
💻 Register Here :
Class IX - https://cbseitms.nic.in/2023/nvsix
Class XI - https://cbseitms.nic.in/2023/nvsxi_11



Ministry of Education | Dharmendra Pradhan | Press Information Bureau - PIB, Government of India | CBSE HQ | All India Radio News | PMO India | National Council of Educational Research and Training - NCERT | Kendriya Vidyalaya Sangathan

18/01/2023
https://youtu.be/wpv_OtoAeTkApoorva class X from JNV HARIDWAR is presenting her views on PPC by a beautiful song that mo...
18/01/2023

https://youtu.be/wpv_OtoAeTk
Apoorva class X from JNV HARIDWAR is presenting her views on PPC by a beautiful song that motivates you a lot.

Address

JAWAHAR NAVODAYA VIDYALAYA
Haridwar
249402

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jawahar Navodaya Vidyalaya Haridwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Jawahar Navodaya Vidyalaya Haridwar:

Shortcuts

Share

Category