ज्योति जूनियर हाईस्कूल कुरसथ हरदोई

  • Home
  • India
  • Hardoi
  • ज्योति जूनियर हाईस्कूल कुरसथ हरदोई

ज्योति जूनियर हाईस्कूल कुरसथ हरदोई नगर पंचायत कुरसथ का सर्वश्रेष्ठ विद्?

आप सभी को महा शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं💐
26/02/2025

आप सभी को महा शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं💐

27/03/2024

प्रोजेक्टर से शिक्षा प्रदान करने वाला कुरसठ का पहला विद्यालय बना ज्योति जूनियर हाईस्कूल

विद्यालय ज्योति जूनियर हाईस्कूल ने शिक्षण व्यवस्था के उन्नयन की दिशा में आगे कदम बढ़ाते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं विद्यालय के पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम से समेकित करने के उद्देश्य से प्रोजेक्टर लगवाया है । आज विद्यालय में श्री संतोष कुमार 'फौजी' एवं श्री भरत द्विवेदी पत्रकार एवं समाजसेवी ने रिमोट दबाकर प्रोजेक्टर से शिक्षण व्यवस्था की शुरुआत की । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जयराम सिंह ने बताया कि विद्यालय के बच्चे भी NCERT और अन्य बोर्ड/परिषद के पाठ्यक्रम के अनुरूप शिक्षा ग्रहण कर सकें, इस हेतु विद्यालय में सूचना प्रौद्योगिकी उपकरणों (ITC) के माध्यम से शिक्षा प्रदान किये जाने की व्यवस्था की गई है । विद्यालय से पढ़े बच्चे अपनी उच्च शिक्षा में पिछड़ न जाएं इसके लिए विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था को ऑनलाइन माध्यम से बेसिक शिक्षा परिषद, NCERT एवं अन्य बोर्डों यथा CBSE/ICSE पाठ्यक्रम से समन्वित किया गया है ।
उत्तम एवं स्तरीय शिक्षा ग्रहण कर विद्यालय के बच्चे भविष्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन पाने में सक्षम होंगे ।
इस अवसर पर अभिभावकगण, विद्यालय के शिक्षक आदि मौजूद रहे । विद्यालय के बच्चे विद्यालय के इस नवाचार/नवीन शिक्षण पद्धति से प्रफुल्लित दिखे ।

आप सभी को रूप चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ💐💐
11/11/2023

आप सभी को रूप चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ💐💐

14/07/2023
26/06/2023

श्री श्रीकृष्ण जी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक निवासी तकिया विभूति द्वारा विद्यालय में औचक निरीक्षण किया गया तथा विद्यालय के बच्चों से हिन्दी, अंग्रेजी और गणित के प्रश्न पूछे गए ।
बच्चों द्वारा प्रश्नों के ठीक ठीक उत्तर दिए जाने के बाद उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
सम्बन्धित वीडियो--

आमन्त्रणसमस्त क्षेत्रवासियों को आमन्त्रित करते हुए आग्रह है कि अपने बच्चे का प्रवेश कराने से पहले आप विद्यालय ज्योति जून...
20/06/2023

आमन्त्रण
समस्त क्षेत्रवासियों को आमन्त्रित करते हुए आग्रह है कि अपने बच्चे का प्रवेश कराने से पहले आप विद्यालय ज्योति जूनियर हाईस्कूल कुरसथ हरदोई आकर विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं का शैक्षिक-स्तर अवश्य जाँच लें, जिससे आप अन्य विद्यालयों से शैक्षिक-स्तर की तुलना कर अपने बच्चे को क्षेत्र के सबसे गुणवत्तापरक,उपयुक्त,सर्वांगीण विकासोन्मुख एवं सर्वश्रेष्ठ विद्यालय में प्रवेश दिलाकर उसके सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव रख पाएँगे ।

उदाहरणतः विद्यालय से अनवरत विभिन्न सरकारी पदों पर चयनित हो रहे पूर्व छात्र विद्यालय की अच्छी शिक्षण-व्यवस्था का स्वतः प्रमाण प्रस्तुत कर रहे हैं ।

शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश प्रारम्भ ।।विशेष आग्रह-अपने बच्चे का प्रवेश कराने से पहले एक बार विद्यालय आकर विद्यालय ...
25/03/2023

शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश प्रारम्भ ।।

विशेष आग्रह-अपने बच्चे का प्रवेश कराने से पहले एक बार विद्यालय आकर विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों का शैक्षिक स्तर अवश्य जाँचें।

शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश प्रारम्भ ।।विशेष आग्रह-अपने बच्चे का प्रवेश कराने से पहले एक बार विद्यालय आकर विद्यालय ...
25/03/2023

शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश प्रारम्भ ।।

विशेष आग्रह-अपने बच्चे का प्रवेश कराने से पहले एक बार विद्यालय आकर विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों का शैक्षिक स्तर अवश्य जाँचें ।

शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश प्रारम्भ
25/03/2023

शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश प्रारम्भ

ज्योति जूनियर हाईस्कूल कुरसथ हरदोई से निकला एक और होनहारविद्यालय ज्योति जूनियर हाईस्कूल कुरसथ  हरदोई से कक्षा 1 से कक्षा...
26/02/2023

ज्योति जूनियर हाईस्कूल कुरसथ हरदोई से निकला एक और होनहार

विद्यालय ज्योति जूनियर हाईस्कूल कुरसथ हरदोई से कक्षा 1 से कक्षा 8 तक अपनी बुनियादी शिक्षा प्राप्त करने वाले मोहित कुमार पुत्र श्री शिशुपाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक, नागरिक सेवा (Sub-Inspector) पद पर चयनित हुए हैं । आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया । मोहित कुमार मूलतः गोसवा, मल्लावां के निवासी हैं एवं अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अपने मामा के यहाँ नगर पंचायत कुरसथ में रहकर पूर्ण की है । मोहित बचपन से ही बहुत कुशाग्र बुद्धि के प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं । अपने समय में इन्हें अनवरत विद्यालय के प्रथम तीन उत्कृष्ट छात्रों में स्थान प्राप्त होता रहा है । मोहित कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं । उनका लक्ष्य सिविल सेवा आई०ए०एस० में चयनित होकर देश और समाज की सेवा करना है । विद्यालय ज्योति जूनियर हाई स्कूल कुरसथ हरदोई की तरफ से उनकी इस सफलता पर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ ।

हम नन्हे-नन्हे बच्चे हैं,नादान उमर के कच्चे हैं,पर अपनी धुन के सच्चे हैं!जननी की जय-जय गाएँगे,भारत की ध्वजा उड़ाएँगे!अपन...
26/01/2023

हम नन्हे-नन्हे बच्चे हैं,
नादान उमर के कच्चे हैं,
पर अपनी धुन के सच्चे हैं!
जननी की जय-जय गाएँगे,
भारत की ध्वजा उड़ाएँगे!

अपना पथ कभी न छोड़ेंगे,
अपना प्रण कभी न तोड़ेंगे,
हिम्मत से नाता जोड़ेंगे!
हम हिम गिर पर चढ़ जाएँगे,
भारत की ध्वजा उड़ाएँगे!

हम भय से कभी न डोलेंगे,
अपनी ताकत को तोलेंगे,
माता के बंधन खोलेंगे!
हम इसकी शान बढ़ाएँगे,
भारत की ध्वजा उड़ाएँगे!

-सोहनलाल द्विवेदी

विद्यालय ज्योति जूनियर हाईस्कूल कुरसथ हरदोई के नन्हे-मुन्ने बच्चों की तरफ से आपको गणतन्त्र दिवस की बधाई । 💐💐🇮🇳

Address

Jyoti Junior High School Kursath Hardoi
Hardoi
241126

Opening Hours

Monday 10am - 3pm
Tuesday 10am - 3pm
Wednesday 10am - 3pm
Thursday 10am - 3pm
Friday 10am - 3pm
Saturday 10am - 3pm

Telephone

+919044657172

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ज्योति जूनियर हाईस्कूल कुरसथ हरदोई posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to ज्योति जूनियर हाईस्कूल कुरसथ हरदोई:

Shortcuts

Share

Category