22/11/2025
ज्योति कलश रथ यात्रा पहुंची विद्यालय
शांतिकुञ्ज हरिद्वार से आई ज्योति कलश रथ यात्रा का शनिवार को विद्यालय में आगमन हुआ विद्यालय परिवार द्वारा ज्योति कलश रथ यात्रा का स्वागत किया गया। रथ टोली द्वारा विद्यार्थियों को आध्यात्मिक जागरण और संस्कारवान बनने के लिए प्रेरणादायक सन्देश दिया इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनरायण मिश्र एवं समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।