Arya Kanya Degree College Hardoi

Arya Kanya Degree College Hardoi

Share

Excellent place for girl education. It's a only place in Hardoi for the holistic development like culture, moral, characteristic, physical etc. of teens .

03/05/2026

आर्य कन्या महाविद्यालय, हरदोई बालिकाओं हेतु गुणात्मक एवं मूल्यपरक शिक्षा का एकमात्र प्रतिष्ठित संस्थान है। महाविद्यालय में सत्र *2026-27 के बीए प्रथम सेमेस्टर* के प्रवेश ऑनलाइन महाविद्यालय की वेबसाइट https://akdchardoi.co.in/ पर तथा *एमए अंग्रेजी* व *शिक्षाशास्त्र* में ऑफलाइन प्रवेश प्रकिया प्रारंभ हो गई है I प्रवेश की इच्छुक छात्राएं लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ की वेबसाइट पर जाकर सर्वप्रथम अपना LURNS रजिस्टर कर प्रवेश फॉर्म शीघ्र अति शीघ्र भरकर इसकी हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करें एवं प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करवायें I

सभी कोर्सेज में स्थान सीमित है अत: शीघ्रता से फॉर्म भर कर प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। *प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे I* न्यूनतम अर्हता लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के नियमानुसार एवं आरक्षण संबंधी सभी नियम उत्तर प्रदेश शासन की आरक्षण नियमावली के अनुसार मान्य होंगे।

प्राचार्या
डॉ सुमन वर्मा
आर्य कन्या महाविद्यालय हरदोई

22/07/2025

आर्य कन्या महाविद्यालय, हरदोई बालिकाओं हेतु गुणात्मक एवं मूल्यपरक शिक्षा का एकमात्र प्रतिष्ठित संस्थान है। महाविद्यालय में सत्र *2025-26 के बीए प्रथम सेमेस्टर* के प्रवेश ऑनलाइन महाविद्यालय की वेबसाइट https://akdchardoi.co.in/ पर तथा *एमए अंग्रेजी* व *शिक्षाशास्त्र* में ऑफलाइन प्रवेश प्रकिया प्रारंभ हो गई है I प्रवेश की इच्छुक छात्राएं लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ की वेबसाइट पर जाकर सर्वप्रथम अपना LURNS रजिस्टर कर प्रवेश फॉर्म शीघ्र अति शीघ्र भरकर इसकी हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करें एवं प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करवायें I

सभी कोर्सेज में स्थान सीमित है अत: शीघ्रता से फॉर्म भर कर प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। *प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे I* न्यूनतम अर्हता लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के नियमानुसार एवं आरक्षण संबंधी सभी नियम उत्तर प्रदेश शासन की आरक्षण नियमावली के अनुसार मान्य होंगे।

प्राचार्या
डॉ सुमन वर्मा
आर्य कन्या महाविद्यालय हरदोई

06/05/2025

आर्य कन्या महाविद्यालय, हरदोई बालिकाओं की गुणात्मक एवं मूल्यपरक शिक्षा का एकमात्र साधन है। महाविद्यालय में सत्र *2025-26 के बीए प्रथम सेमेस्टर* के प्रवेश ऑनलाइन महाविद्यालय की वेबसाइट https://akdchardoi.co.in/ पर प्रारंभ हो गए हैं I अतः प्रवेश की इच्छुक छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर सर्वप्रथम अपना LURN रजिस्टर कर प्रवेश फॉर्म शीघ्र अति शीघ्र भरकर इसकी हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करें एवं प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करवायें I

*एमए एजुकेशन और अंग्रेजी* के प्रवेश ऑफलाइन प्रारंभ हो गए हैं प्रवेश लेने की इच्छुक छात्राएं कार्यालय से संपर्क कर अपने प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करें।

सभी कोर्सेज में स्थान सीमित है अत: शीघ्रता से फॉर्म भर कर प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। *प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे I* न्यूनतम अर्हता लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ के नियमानुसार एवं आरक्षण संबंधी सभी नियम उत्तर प्रदेश शासन कि आरक्षण नियमावली के अनुसार मान्य होंगे।

प्राचार्य
डॉ सुमन वर्मा
आर्य कन्या महाविद्यालय हरदोई

Photos from Arya Kanya Degree College Hardoi's post 02/10/2024

गांधी जयंती के अवसर पर #जिलाधिकारी महोदय #हरदोई द्वारा नगर निगम के सौजन्य से आयोजित सम्मान समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमन वर्मा और स्वच्छता सारथी क्लब की प्रभारी डॉ. श्वेता यादव , सदस्य श्रीमती संत कुमारी व डॉ. प्रियंका आर्य को वर्ष भर स्वच्छता अभियान में विशेष सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता हेतु पुरस्कृत किया गया।महाविद्यालय को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है।

Photos from Arya Kanya Degree College Hardoi's post 24/09/2024

Teacher's Day 2024

22/09/2024

जिलाधिकारी महोदय हरदोई द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

25/07/2024

आर्य कन्या महाविद्यालय हरदोई में सत्र #2024-25 से #एमए #शिक्षाशास्त्र तथा #अंग्रेजी विषय की कक्षाएं भी संचालित हैं, यहां पूर्व में बालिकाओं हेतु केवल बी ए स्तर तक की शिक्षा प्रदान की जाती थी।
स्थान सीमित है अतः प्रवेश की इच्छुक समस्त छात्राएं महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर शीघ्र अतिशीघ्र प्रवेश ले लें ।

08/07/2023

#आर्य #कन्या #महाविद्यालय #हरदोई में बी ए प्रथम वर्ष #प्रथम #सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया निरंतर चल रही है। प्रवेश हेतु इच्छुक छात्राएं 25 जुलाई 2023 तक लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराते हुए आर्य कन्या महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भर कर उसकी हार्ड कॉपी महाविद्यालय कार्यालय में जमा कर दें तत्पश्चात प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर शेष प्रवेश प्रक्रिया अति शीघ्र पूर्ण कर ले। सीटों की संख्या सीमित है अतः जल्दी से जल्दी पंजीकरण करवा कर प्रवेश प्राप्त करें।

Photos from Arya Kanya Degree College Hardoi's post 24/04/2023

आज दिनांक 24 अप्रैल,2023 को आर्य कन्या महाविद्यालय में बी ए तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए बी ए द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्राध्यापिकाओं और सीनियर छात्राओं को रोली तिलक लगा कर अभिनंदन किया गया।तत्पश्चात कार्यक्रम का संचालन करते हुए बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा अनहा शुएब द्वारा अपनी बडी बहनों के साथ बिताए हुए सुंदर लम्हों को याद किया और अपनी साथी रूशदा संग एक गीत भी प्रस्तुत किया। कंचन प्रभा ने अपने ओजस्वी और भावपूर्ण भाषण के माध्यम से अपनी बडी बहनों से मिले सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। फाइनल की पूजा पांडे और सौम्या शर्मा ने अपने प्रेरक भाषण से अपनी छोटी बहनों को बिना नकारात्मक भाव लाए आगे बढ़ने के लिए टिप्स दिया और अपनी प्राध्यापिकाओं की प्रति भूरि भूरि कृतज्ञता ज्ञापित किया। बाद में संस्कृति, अस्मिता, एंजेल,सौम्या शर्मा, सइफा, तनिषा आदि छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से अपनी भावनाओं को भावुक मंच दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ सुमन वर्मा ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुएआर्य कन्या से सद्गुणों के साथ सदैव आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए श्रम करते रहने को कहा। आज के इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुमन वर्मा सहित श्रीमती नीता आर्या, प्रो उमा रानी श्रीवास्तव, डॉ अंजू, डॉ श्वेता, श्रीमती जायरा,डॉ स्मृति, श्रीमती संत, सुश्री एकता, सुश्री प्रियंका, सुश्री अंजलि आदि प्राध्यापिका बहने उपस्थित रहीं।
समस्त कार्यक्रम बी ए द्वितीय वर्ष की छात्राओं के संयोजकत्व में संपन्न हुए जिसमें काजल वर्मा, कंचन प्रभा, अनुष्का, रूशदा, अनहा, मुस्कान, श्रेया द्विवेदी, उम्मईया, मैमूना आदि छात्राओं की विशिष्ट भूमिका रही।

Photos from Arya Kanya Degree College Hardoi's post 11/08/2022

#आजादी #का #अमृत #महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के शुभारंभ की कुछ झलकियां

Want your school to be the top-listed School/college in Hardoi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Bada Chauraha
Hardoi

Opening Hours

Monday 9am - 4:30pm
Tuesday 9am - 4:30pm
Wednesday 9am - 4:30pm
Thursday 9am - 4:30pm
Friday 9am - 4:30pm
Saturday 9am - 4:30pm