08/03/2024
*BRC कछौना के प्राँगण में "मेरा आँगन-मेरे बच्चे" कार्यक्रम का आयोजन*
आज दिनाँक 06/03/2024 दिन बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र कछौना के प्राँगण में मेरा आँगन-मेरे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना के चिकित्सा अधीक्षक श्री किसलय बाजपेयी जी, प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी कछौना श्री उदयभान जी, CDPO बाल विकास पुष्टाहार कछौना श्रीमती मीरा कुमारी जी व प्रयोगशाला सहायक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना श्री राजेश सिंह जी उपस्थित ररहे। कार्यक्रम में कछौना अविभावकों ब्लॉक के निपुण छात्र/छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ में मुख्य अतिथि जी के द्वारा माँ सरस्वती की पप्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत व सम्मान करते हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु आभार व्यक्त किया। संविलयित विद्यालय कछौना की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी महोदय जी ने कछौना को निपुण बनाने के लिये शिक्षकों व आगनबाड़ी कार्यकत्रियों वअविभावकों से मिलकर प्रयास करने का आहवान किया। ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभी ARP महोदय ने शिक्षा के क्षेत्र में शासन द्वारा चलाये जा रही सभी योजनाओं को कार्यक्रम में साझा किया। कार्यक्रम में श्री राघवेंद्र कुमार मिश्रा जी ने मंच का संचालन किया।
कार्यक्रम में जूनियर शिक्षक संघ कछौना, प्राथमिक शिक्षक संघ कछौना व अटेवा संघ के पदाधिकारियों, समस्त शिक्षकों, ब्लॉक संसाधन केंद्र के समस्त कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, अविभावकों व छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।