20/01/2015
The new website of college- www.rrintercollege.com
It is a BOY'S INTER COLLEGE of Hardoi.
20/01/2015
The new website of college- www.rrintercollege.com
20/01/2015
स्वर्ण शताब्दी समारोह ठा0 मशाल सिंह स्मृति दिवस के रूप में मनाया
स्वर्ण शताब्दी समारोह के दूसरे दिन राय बहादुर ठा0 मशाल सिंह स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट लक्ष्मीशंकर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिला क्रीडा अधिकारी अनिमेष सक्सेना का प्रबन्धक कीर्ति सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। नगर मजिस्ट्रेट ने कालेज के गौरवमयी इतिहास पर प्रकाश डाला तथा युवाओं व छात्रों से नशा से दूर रहने का आव्हान किया। ठा0 मशाल सिंह स्मृति दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए जिनमें वादविवाद प्रतियोगिता के अंर्तगत मोबाइल के उपयोग में प्रथम इन्द्रभूशण सिंह, द्वितीय यतीश कुमार सिंह, तृतीय उत्कर्ष पाण्डेय, वादविवाद प्रतियोगिता मोबाइल के दुरूपयोग में प्रथम शुभेन्द्र सिंह, द्वितीय अकरम खान रहे। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, अनिल कुमार पाण्डेय, सियाराम भार्गव, सतीश प्रजापति, अरूण मिश्रा, विवेक सिंह, अरविन्द कुमार, अनूप मिश्रा, अनुराग मिश्रा, श्यामनारायण त्रिवेदी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजको ने बताया कि मंगलवार को ठा0 सुरेन्द्र विक्रम सिंह स्मृति दिवस के रूप में मनाया जायेगा जिसमें सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी तथा खेलकूद प्रतियोगिताए सम्पन्न होगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमओ डाॅ0 विनोद कुमार गुप्ता होंगे।
साभार - द लास्ट पेज
आरआर इंटर कॉलेज के 100 वर्ष पूरे होने पर कालेज अबकी स्वर्ण शताब्दी समारोह का आयोजन करेगा। पांच दिन तक चलने वाले इस आयोजन में खेलकूद व निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
कॉलेज की स्थापना वर्ष 1914 में हुई थी। कॉलेज ने सफलता के 100 पूरे कर लिए हैं। इस कालेज से पढ़े हुए क ई छात्र अहम ओहदे पर है, उनको भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है। कहा कि 18 जनवरी को कॉलेज के प्रथम प्रबंधक रहे राजा रूकमांगद सिंह स्मृति दिवस पर सुबह 11 बजे उद्घाटन होगा, उसके बाद 12 बजे हवन पूजन, फिर निबंध, सुलेख व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
19 जनवरी को ठाकुर मशाल सिंह स्मृति दिवस पर वाद विवाद व हिंदी/अंग्रेजी विषय पर लेखन प्रतियोगितया व खेलकूद प्रतियोगिताएं जूनियर सीनियर व बालक वर्ग की होगी। 20 जनवरी को ठाकुर सुरेंद्र विक्रम सिंह स्मृति दिवस पर सामान्य ज्ञान व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।
21 जनवरी को ठाकुर वीरेंद्र सिंह स्मृति दिवस पर कवि सम्मेलन दोपहर 2 बजे से होगा जिसमें जिला जज नरेश जैन मुख्य अतिथि होंगे। 22 जनवरी को ठाकुर देवेंद्र विक्रम सिंह की स्मृति में प्रदर्शनी व पुरस्कार वितरण का आयोजन शाम 3 बजे से होगा। कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अच्युत शुक्ला ने 96% अंको के साथ यू पी बोर्ड के टॉपरो में भी 5वा स्थान पाया है और हरदोई जनपद में टॉप भी किया है......
03/12/2011
हम देश हित में सिर्फ खरी बात कहेंगे - Channel H(Hardoi) - News of Hardoi हरदोई, निज प्रतिनिधि : आर.आर. इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव का समापन कवि सम्मेलन के साथ हुआ। कवि सम्मेलन रात भर गीतों, गजलों की बौछार में श्रोता भीगते रहे। कवि सम्मेलन में इटावा से आये कमलेश शर्मा ने पढ़ा- हम रात को न दिन न दिन को रात कहेगे, वन के बब
03/12/2011
आर.आर. इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव का समापन कवि सम्मेलन के साथ हुआ। कवि सम्मेलन रात भर गीतों, गजलों की बौछार में श्रोता भीगते रहे।
कवि सम्मेलन में इटावा से आये कमलेश शर्मा ने पढ़ा- हम रात को न दिन न दिन को रात कहेगे, वन के बबूल को न पारिजात कहेंगे। सत्तानशीं चाहें कर दें शीश भी कलम, हम देश हित में सिर्फ खरी बात कहेंगे। राजस्थान के धौलपुर से आये रामबाबू सिकरवार ने पढ़ा- ऋषि मुनियों का ज्ञानी कर्मयोगियों का देश सोने की चिड़िया का ऐसा हाल कैसे हो गया। रात दिन मेहनत कर कर चूर हुआ फिर भी किसान बदहाल कैसे हो गया। राजस्थान के उदयपुर से आये राव अजातशत्रु ने पढ़ा- कलियुगी द्रोपदी ने कृष्ण को पुकारा, प्रभु देखो ये दुशासन मुझे साड़ी पहनाता है। रोते-रोते कालेज में बोल उठे द्रोणाचार्य, एकलव्य मेरा ही अंगूठा काट ले जाता है।
सीतापुर से आये रजनीश मिश्र ने पढ़ा- अक्षरधाम हुआ है घायल लेकिन तुमको दर्द नहीं। हमको लगता है भारत का कोई नेता मर्द नहीं। बाराबंकी से आये विकास बौखल ने पढ़ा- बीबी मेरी डांटती है जब मुझे कड़कती सर्दी में। हमको लगता है होमगार्ड मिल गया थानेदार की वर्दी में।
मध्य प्रदेश के सतना से आये अशोक सुंदरानी ने पढ़ा- जूते ने कहा हमने सर्दी की चुभन, गर्मी की तपन दोनों को बराबर सह कर लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया। और जब हम उतरे श्री राम के चरणों से तो अयोध्या का शासन चौदह बरस तक हमी ने चलाया। बाराबंकी से आये रामकिशोर तिवारी ने पढ़ा- वंदेमातरम कहना भी जहां अपराध ऐसा तुच्छ चिंतन नकारा जाना चाहिए। किंतु जिस पर चढ़ा देश द्रोह का बुखार उसका बुखार भी उतारा जाना चाहिए। वेदव्रत बाजपेयी ने पढ़ा- उनका क्या लेना देना है, राजघाट के फूलों से जो तालीम ग्रहण करते लादेनों के स्कूलों से। दुश्मन के स्वागत सत्कारों में मत पैसा खर्च करो। इस पैसे से सेना के गोदामों में बारूद भरो। बनारस से आये डॉ. अनिल चौबे ने पढ़ा- जाति संप्रदाय में यदि बंटेंगे हम, देश के सपूतों का सम्मान बंट जायेगा। अलगाववाद की यदि रोटी बंटने लगे, तो टुकड़ों में सारा हिंदुस्तान बंट जायेगा।
सुरेश पाल सिंह सोम ने पढ़ा- होगा जितना दर्द हृदय में, उतना गीत मधुर होगा। पीड़ा की दुल्हन न रहेगी, तो संगीत की विधुर होगा। कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि, जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह राठौर, विद्यालय की प्रबंधक कीर्ति सिंह के अलावा भारी संख्या में श्रोता भी मौजूद रहे।
02/12/2011
आरआर इंटर कालेज के त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन क्रीडा, विज्ञान प्रदर्शनी की प्रतियोगिताएं होने के साथ ही एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया गया। सीनियर वर्ग की गोला क्षेपण की प्रतियोगिता में आशुतोष प्रथम, सुजीत किशोर द्वितीय तथा प्रतीक भार्गव तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से धर्मेंद्र पाल प्रथम, तेजेंद्र विक्रम सिंह द्वितीय और विवेक वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ में पीयूष पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि हिमांशु प्रताप सिंह द्वितीय एवं प्रतीक सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग के विज्ञान वर्ग के छात्रों ने तरह तरह के माडलों को दिखाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रबंधक कीर्ती सिंह ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी प्रस्तुति की सराहना की। एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें कई जानकारियां दी गई। वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन अन्य कार्यक्रमों के साथ शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम एवं साहित्यकार एके सिंह राठौर भाग लेंगे, जबकि स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि वेदव्रत बाजपेयी, राकेश चेतन, अजात शत्रु, रामबाबू सिकरवार, कमलेश शर्मा, अशोक सुंदरानी, अनिल चौबे, शिखा श्रीवास्तव, रजनीश मिश्र आदि अपनी रचनाओं से लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर करेंगे।
19/11/2011
05/11/2011
Gumad of R. R. Inter College, Hardoi
12/09/2011
R. R. Inter College, Hardoi @ YOUTUBE
R. R. Inter College, Hardoi R. R. Inter College, Hardoi