16/03/2026
प्रिय विद्यार्थियों,
आप सभी को आगामी वार्षिक परीक्षाओं के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। परीक्षा केवल अंकों की नहीं, बल्कि आपके परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास की परीक्षा होती है। आपने पूरे वर्ष जो सीखा है, उसी विश्वास के साथ परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
धैर्य, एकाग्रता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी अपनी मेहनत से अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे और अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।
आप सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।