26/01/2025
#धूमधाम_से_मना_76वां_गणतंत्र_दिवस!!
------------------------------------
आज हमारे विद्यालय सेण्ट लारेंस पब्लिक स्कूल, श्रीमऊ, साण्डी ( हरदोई )- में 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया!ध्वजारोहण व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सुरेशचंद्र अवस्थी जी एवं विद्यालय के प्रबंधक श्री विनय कुमार सिंह जी एवं प्रधानाचार्य श्री निर्मल कुमार वैश्य जी के द्वारा किया गया!!
बच्चों ने अपनी प्रतिभा से बाँधा समां!!
सांस्कृतिक कार्यक्रमो में बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम,वंदेमातरम् गीत आदि द्वारा समां बाँधा गया!!कई अतिथियों द्वारा बच्चों को नकद धनराशि पुरस्कार देकर भी उत्साह वर्धन किया गया!!
इस अवसर पर विद्यालय द्वारा कई प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई!
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन पर विद्यालय के प्रबन्धक श्री विनय कुमार सिंह जी एवं प्रधानाचार्य श्री निर्मल कुमार वैश्य जी द्वारा बच्चों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया!!
इस स्वर्णिम अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे!
अन्त में विद्यालय के प्रबंधक श्री विनय कुमार सिंह जी एवं प्रधानाचार्य श्री निर्मल कुमार वैश्य जी ने कार्यक्रम में आये हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया!!