Career Academy Hardoi

Career Academy Hardoi Career Academy is the One of the best Competition Coaching in Hardoi who provide Best Faculty & Study Environment for All Competition Exam Preparation

CAREER ACADEMYNew Batch Start              UPSSSC      The Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSS...
25/03/2021

CAREER ACADEMY

New Batch Start
UPSSSC

The Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC) is the state organization authorized to conduct various Services.

Join Today
CAREER ACADEMY

Call us
+91-7080175297
+91-8887680079

Address
Cinema Chauraha, Lucknow Road, Hardoi (U. P.)



23/03/2021
CAREER ACADEMY        We provide complete solutions & advice for competition Exam.                BY EXPERT TEACHER Join...
22/03/2021

CAREER ACADEMY


We provide complete solutions & advice for competition Exam.
BY EXPERT TEACHER

Join Today
CAREER ACADEMY

Call us
+91-7080175297
+91-8887680079

Address
Cinema Chauraha, Lucknow Road, Hardoi (U. P.)



20/03/2021

Current Affairs Quiz
1.वर्ल्ड स्लीप डे निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. मार्च महीने में तीसरे शुक्रवार
b. मई महीने में तीसरे शुक्रवार
c. अगस्त महीने में तीसरे शुक्रवार
d. जनवरी महीने में तीसरे शुक्रवार

2.निम्न में से किस पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी को वर्ष 2020 के एसजेए ब्रिटिश स्पोर्ट्स जर्नलिज्म अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
a. फाफ डु प्लेसी
b. माइकल होल्डिंग
c. हाशिम अमला
d. एलिस्टअर कुक

3.विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 12 अप्रैल
b. 10 अगस्त
c. 21 मई
d. 15 मार्च

4.हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए किस राज्य से यात्री बस परिवहन बंद करने का फैसला किया?
a. उत्तर प्रदेश
b. हिमाचल प्रदेश
c. महाराष्ट्र
d. तमिलनाडु

5.हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री मार्क रूटे ने चुनाव में लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है?
a. पाकिस्तान
b. नेपाल
c. बांग्लादेश
d. नीदरलैंड

6.राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 10 जनवरी
b. 16 मार्च
c. 20 अप्रैल
d. 15 जुलाई

7.किस देश के वैज्ञानिकों ने हाल ही में बैकल झील के अंदर एक बड़ा स्पेस टेलिस्कोप लगाया है?
a. रूस
b. नेपाल
c. चीन
d. बांग्लादेश

8.विश्व बैंक ने बांग्लादेश की मदद के लिए कितने मिलियन अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दी है?
a. 300 मिलियन
b. 200 मिलियन
c. 400 मिलियन
d. 500 मिलियन

उत्तर-

1.a. मार्च महीने में तीसरे शुक्रवार
हर साल मार्च महीने में तीसरे शुक्रवार को 'वर्ल्ड स्लीप डे' मनाया जाता है. इसे पहली बार साल 2008 में मनाया गया था. इसके बाद से हर साल मार्च महीने में तीसरे शुक्रवार को 'विश्व स्लीप डे' मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को नींद और सेहत के बीच संबंध के प्रति जागरूक करना है. इस साल 'विश्व स्लीप डे' का थीम 'Regular Sleep, Healthy Future' है.

2.b. माइकल होल्डिंग
वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर माइकल होल्डिंग को ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान के समर्थन के लिए एसजेए ब्रिटिश खेल पत्रकारिता 2020 पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञ चुना गया. होल्डिंग ने पिछले साल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दौरान नस्लवाद के खिलाफ मजबूत संदेश दिया था. उन्होंने कहा था कि अश्वेतों के योगदान को इतिहास से उन लोगों ने हटा दिया है जिन्होंने ऐसा इतिहास लिखा है. वे 1970-80 के दशक के वेस्टइंडीज के भयभीत करने वाले तेज गेंदबाज थे.

3.d. 15 मार्च
विश्व भर में 15 मार्च के दिन विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर उपभोक्ताओं को उनके कन्ज्यूमर राइट्स अथवा उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. इस दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य ग्राहकों को किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचाना और उन्हें जागरुक बनाना है.

4.c. महाराष्ट्र
मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र से यात्री बस परिवहन बंद करने का फैसला किया. दोनों राज्यों के बीच 21 मार्च से 31 मार्च तक अंतरराज्यीय बस सेवाओं पर अस्थाई रोक रहेगी. बता दें महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से 18 मार्च 2021 को शाम करीब आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 25,833 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं.

5.d. नीदरलैंड
नीदरलैंड में प्रधानमंत्री मार्क रूटे ने लगातार चौथी बार आम चुनावों में अपनी पार्टी को जीत दिलाई है. लॉकडाउन के बीच 17 मार्च 2021 को नई संसद को चुनने के लिए वोट डाले गए और रूटे की पार्टी सबसे बड़े दल के तौर पर उभर रही है.

6.b. 16 मार्च
भारत में, हर साल 16 मार्च राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (नेशनल वैक्सीनेशन डे) के रूप में मनाया जाता है. राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पहली बार 16 मार्च 1995 को मनाया गया था. इस दिन, भारत में साल 1995 में मुंह के ज़रिए पोलियो वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी. भारत से पोलियो को जड़ ख़त्म करने का अभियान पल्स पोलियो कैम्पेन के ज़रिए सरकार द्वारा शुरू किया गया था.

7.a. रूस
रूस के वैज्ञानिकों ने हाल ही में बैकल झील के अंदर एक बड़ा स्पेस टेलिस्कोप लगाया है. इस टेलिस्कोप को साल 2015 से बनाया जा रहा था. इसका काम है न्यूट्रीनोस का पता लगाना. न्यूट्रीनोस दुनिया के सबसे छोटे कण होते हैं. इनकी निगरानी करना या इनकी मात्रा जानना बेहद कठिन है. इसलिए यह टेलिस्कोप लगाया जा रहा है. वैज्ञानिकों ने इस टेलिस्कोप को बैकल-जीवीडी (Baikal-GVD) नाम दिया है.

8.b. 200 मिलियन
विश्व बैंक ने बांग्लादेश की मदद के लिए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दी है. इस राशि का उपयोग निम्न-आय वाले शहरी युवाओं को सहायता और सेवाएं प्रदान करने के लिए किया जाएगा जो COVID 19 महामारी से प्रभावित हुए हैं और प्रवासी जो अपनी नौकरी खो चुके हैं या कोविड-19 महामारी के बीच देश लौटना पड़ा है. यह परियोजना लगभग 2 लाख प्रवासियों को मदद करेगी. इससे उन्हें दोबारा प्रवास की तैयारी करने में भी मदद मिलेगी.

20/03/2021

इटली अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में हुआ शामिल, भारत के साथ फ्रेमवर्क समझौते पर किए हस्ताक्षर
इटली ने ISA के फ्रेमवर्क समझौते में संशोधन के बाद इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जो संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य राज्यों को इस गठबंधन की सदस्यता प्रदान करता है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है कि, 17 मार्च, 2021 को इटली ने भारत के साथ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.
अधिकारी ने एक ट्वीट में यह उल्लेख किया है कि, संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य राज्यों के लिए गठबंधन की सदस्यता प्रदान करने के लिए, 08 जनवरी, 2021 को ISA के फ्रेमवर्क समझौते में संशोधन के बाद इतालवी गणराज्य ने ISA के फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.
इस फ्रेमवर्क समझौते पर इटली के राजदूत विन्सेन्ज़ो डी लुका ने हस्ताक्षर किए थे. अतिरिक्त सचिव (ER) ने, भारत के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि के तौर पर, इस फ्रेमवर्क समझौते की हस्ताक्षरित प्रतियां प्राप्त कीं. मंत्रालय अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन ढांचे के समझौते का भी संग्रह स्थान है.
भारत ने ISA समझौते के लिए इटली का स्वागत किया
इससे पहले 17 मार्च को भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने इटली के राजदूत विन्सेन्ज़ो डी लुका से मुलाकात की थी. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में इटली के प्रवेश का भी स्वागत किया.
इस बैठक के दौरान, विदेश सचिव ने इटली की जी 20 प्रेसीडेंसी की भी चर्चा की, इटली वर्तमान में जी 20 का अध्यक्ष है.
उन्होंने ‘वैक्सीन मैत्री’ पहल की भी चर्चा की, जिसके तहत भारत महामारी से पैदा हुए संकट से लड़ने के लिए वैक्सीन की खुराक को दूसरे देशों में निर्यात करने के लिए अपनी वैक्सीन उत्पादन और वितरण क्षमता का उपयोग कर रहा है.
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन
ISA भारत द्वारा शुरू किया गया एक गठबंधन है जिसमें 120 से अधिक देश शामिल हैं. इस संगठन में अधिकांश सदस्य देश धूप वाले/ गर्म देश हैं जो पूरी तरह या आंशिक रूप से मकर रेखा और कर्क रेखा के बीच स्थित हैं.
इसका शुभारंभ फ्रांस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन, 2015 या COP21 के दौरान पेरिस, फ्रांस में संयुक्त रूप से किया था.
इस वैश्विक गठबंधन का उद्देश्य स्थायी सौर ऊर्जा के व्यापक और तीव्र इस्तेमाल के माध्यम से पेरिस जलवायु समझौते के कार्यान्वयन में योगदान करना है

CAREER ACADEMYYOU KNOW,           HOW TO CRACK COMPETETIVE EXAM        We provide complete solutions for competition Exa...
20/03/2021

CAREER ACADEMY

YOU KNOW,
HOW TO CRACK COMPETETIVE EXAM

We provide complete solutions for competition Exam.

Join Today
CAREER ACADEMY

Call us
+91-7080175297
+91-8887680079

Address
Cinema Chauraha, Lucknow Road, Hardoi (U. P.)



20/03/2021

One Linear Current Affairs
• हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री ने सूचित किया है कि जम्मू-कश्मीर में जिस नदी पर विश्व का सबसे ऊँचा रेल पुल अपने निर्माण के अंतिम चरण में है- चिनाब नदी

• पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या ने अपने जिस पड़ोसी देश के साथ समुद्री सीमा विवाद पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) की कार्यवाही में भाग लेने से इनकार कर दिया है- सोमालिया

• भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में जिस बैंक पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है- एसबीआई

• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 मार्च 2021 को भारत और जिस देश के बीच खेल और युवा मामलों में सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर अपनी स्वीकृति दे दी है- मालदीव

• हाल ही में जिस देश के राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली का 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया- तंजानिया

• हाल ही में जिसे ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड’ का चेयरमैन बनाया गया- डॉ. हर्षवर्धन

• वह देश जिसने दुनिया का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर फार्म बनाने की घोषणा की है- सिंगापुर

• हाल ही में जिस राज्य के नर्मदा ज़िले के केवडिया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ’ (वर्ष 2018 में उद्घाटन से अब तक) को देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या 50 लाख से अधिक हो चुकी है- गुजरात

19/03/2021

Current Affairs Quiz
1.हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली का 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
a. तंजानिया
b. केन्या
c. इथियोपिया
d. सोमालिया

2.हाल ही में किसे ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड’ का चेयरमैन बनाया गया?
a. प्रकाश जावड़ेकर
b. डॉ. हर्षवर्धन
c. रविशंकर प्रसाद
d. सत्येंद्र कुमार जैन

3.निम्न में से किस देश ने दुनिया का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर फार्म बनाने की घोषणा की है?
a. रूस
b. चीन
c. भारत
d. सिंगापुर

4.हाल ही में किस राज्य के नर्मदा ज़िले के केवडिया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ’ (वर्ष 2018 में उद्घाटन से अब तक) को देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या 50 लाख से अधिक हो चुकी है?
a. गुजरात
b. पंजाब
c. कर्नाटक
d. झारखंड

5.हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री ने सूचित किया है कि जम्मू-कश्मीर में किस नदी पर विश्व का सबसे ऊँचा रेल पुल अपने निर्माण के अंतिम चरण में है?
a. किशनगंगा नदी
b. चिनाब नदी
c. तवी नदी
d. डोडा नदी

6.पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या ने अपने किस पड़ोसी देश के साथ समुद्री सीमा विवाद पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) की कार्यवाही में भाग लेने से इनकार कर दिया है?
a. सोमालिया
b. तंजानिया
c. केन्या
d. इथियोपिया

7.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में किस बैंक पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
a. पंजाब नेशनल बैंक
b. देना बैंक
c. एसबीआई
d. बैंक ऑफ बड़ौदा

8.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 मार्च 2021 को भारत और किस देश के बीच खेल और युवा मामलों में सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर अपनी स्वीकृति दे दी है?
a. नेपाल
b. मालदीव
c. चीन
d. रूस

उत्तर-

1.a. तंजानिया
तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली का हाल ही में निधन हो गया है. वे 61 साल के थे. जॉन मगुफुली 2015 में राष्ट्रपति के रूप में पहली बार नियुक्त हुए थे. उन्हें इसके बाद साल 2020 में दोबारा प्रेसिडेंट चुना गया. मैगुफुली को साल 1995 में संसद का सदस्य चुना गया था. जॉन मैगुफुली साल 2010 में तंजानिया के मंत्री और दूसरी बार परिवहन मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद लोकप्रियता प्राप्त की थी.

2.b. डॉ. हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड’ का चेयरमैन बनाया गया है. स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में हर्षवर्धन जुलाई 2021 को अपना पद संभालेंगे और उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा. ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड’ एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जो विश्वभर के विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर टीबी के विरुद्ध संघर्ष का अभियान चलती है.

3.d. सिंगापुर
सिंगापुर ने दुनिया का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर फार्म बनाने की घोषणा की है. सिंगापुर एशिया में सबसे बड़ी प्रति व्यक्ति कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जकों में से एक है. यह अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए दुनिया के सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर फार्म का निर्माण कर रहा है. सिंगापुर सरकार 2025 तक सौर ऊर्जा के उपयोग को चार गुना बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है.

4.a. गुजरात
हाल ही में गुजरात के नर्मदा ज़िले के केवडिया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ’ (वर्ष 2018 में उद्घाटन से अब तक) को देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या 50 लाख से अधिक हो चुकी है. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में किया गया है. स्वतंत्र भारत में 560 रियासतों को एकजुट करने का श्रेय सरदार पटेल को दिया जाता है, इसलिये इस प्रतिमा का नाम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ’रखा गया है.

5.b. चिनाब नदी
हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री ने सूचित किया है कि जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर विश्व का सबसे ऊँचा रेल पुल अपने निर्माण के अंतिम चरण में है. जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में बनया जा रहा यह रेलवे पुल नदी तल से 359 मीटर ऊँचा होगा और पेरिस के सुप्रसिद्ध आइफिल टावर से भी 30 मीटर ऊँचा होगा.

6.a. सोमालिया
पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या ने अपने पड़ोसी देश सोमालिया के साथ समुद्री सीमा विवाद पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) की कार्यवाही में भाग लेने से इनकार कर दिया है. सोमालिया और केन्या के बीच हिंद महासागर में समुद्री सीमा के परिसीमन को लेकर विवाद है. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा की गई और इसने अप्रैल 1946 में काम करना शुरू किया.

7.c. एसबीआई
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश के सबसे बड़े बैंक 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' यानी कि एसबीआई पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है. यह जुर्माना बैंक नियमन कानून के उल्लंघन करने के चलते लगाया है. आरबीआई का कहना है कि एसबीआई ने बैंक कर्मचारियों को भुगतान करते समय जारी निर्देशों का पालन नहीं किया है, जिसके चलते उस पर जुर्माना लगा है.

8.b. मालदीव
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 मार्च 2021 को भारत और मालदीव के बीच खेल और युवा मामलों में सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर अपनी स्वीकृति दे दी है. खेल और युवा मामलों के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन के तहत द्विपक्षीय विनिमय कार्यक्रम खेल विज्ञान, खेल दवाओं, कोचिंग तकनीकों और युवा त्योहारों और शिविरों में भागीदारी के साथ विशेषज्ञता और ज्ञान का विस्तार किया जायेगा. इसके परिणामस्वरूप अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होगा. यह समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को भी मजबूत करेगा.

CAREER ACADEMY   New Batch start                    UPSI 2021      Join Today for sure selection in UPSI 2021.   Join To...
19/03/2021

CAREER ACADEMY

New Batch start
UPSI 2021

Join Today for sure selection in UPSI 2021.


Join Today
CAREER ACADEMY

Call us
+91-7080175297
+91-8887680079

Address
Cinema Chauraha, Lucknow Road, Hardoi (U. P.)



19/03/2021

डॉ. हर्षवर्धन ने किया सेंटर फॉर एडवांस्ड रेडिएशन शील्डिंग एंड जियोपॉलिमेरिक मैटेरियल्स का उद्घाटन
इस केंद्र से यह अपेक्षा की जाती है कि यह रेडिएशन शील्डिंग के तंत्र को समझने और विकसित सामग्रियों के इंजीनियरिंग गुणों में सुधार के लिए ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा.
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 13 मार्च, 2021 को भोपाल में CSIR-AMPRI की अपनी यात्रा के दौरान सेंटर फॉर एडवांस रेडिएशन शील्डिंग एंड जियोपॉलिमेरिक मैटेरियल्स एंड एनालिटिकल हाई-रिजोल्यूशन ट्रांसमिशन इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप प्रयोगशाला का उद्घाटन किया.
केंद्रीय मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि, यह संस्थान उन्नत तकनीकों के अत्याधुनिक क्षेत्रों में काम कर रहा है. यह SARS-COV संक्रमण का पता लगाने के लिए तेजी से विद्युत-आधारित निदान के विकास के क्षेत्र में AIIMS, भोपाल के सहयोग से अनुसंधान का उपक्रम करके, इस कोविड समय के दौरान आगे बढ़ा है.
सेंटर फॉर एडवांस रेडिएशन शील्डिंग और जियोपॉलिमेरिक मटेरियल
सेंटर फॉर एडवांस रेडिएशन शील्डिंग और जियोपॉलिमेरिक मटेरियल (उन्नत विकिरण परिरक्षण और भूभौतिकीय सामग्री) की स्थापना कुल 455.52 वर्गमीटर और कारपेट एरिया 906.24 वर्गमीटर क्षेत्र पर की जाएगी.
भूभौतिकीय सामग्री (जियोपॉलिमेरिक मटेरियल) में प्रगति से रणनीतिक अनुप्रयोगों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी जैसे कि:
मिसाइल और रॉकेट लॉन्चिंग पैड के लिए थरमल रेसिस्टेंट जियोपॉलिमेरिक कंक्रीट
- बुलेट के लिए जियोपॉलिमेरिक बुलेट प्रूफ कंक्रीट
- ग्रेन-इंडिकेटेड जियोपॉलिमेरिक कंक्रीट
- जियोपॉलिमेरिक रेडिएशन शील्डिंग कंक्रीट
इसमें सड़क के अनुप्रयोगों और संरचनात्मक अनुप्रयोगों के लिए तैयार मिक्स जियोपॉलिमेरिक कंक्रीट के विकास और संवर्धन के साथ रोलर-कॉम्पेक्टेड जियोफाइलेमिक कंक्रीट के विकास और प्री-स्ट्रेस्ड जियोफाइलेमिक कंक्रीट घटकों के विकास जैसे उन्नत पारंपरिक अनुप्रयोग भी शामिल होंगे.
उद्देश्य
• इस केंद्र से यह अपेक्षा की जाती है कि यह रेडिएशन शील्डिंग के तंत्र को समझने और विकसित सामग्रियों के इंजीनियरिंग गुणों में सुधार के लिए ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा.
• यह इस क्षेत्र में प्रौद्योगिकियों के उत्थान की सुविधा प्रदान करेगा और भारतीय उद्योग को तकनीकी सहायता प्रदान करेगा.
एनालिटिकल हाई-रिज़ॉल्यूशन ट्रांसमिशन इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप प्रयोगशाला
एनालिटिकल हाई-रिज़ॉल्यूशन ट्रांसमिशन इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप प्रयोगशाला में उच्च-कोण एन्यूलर डार्क फील्ड डिटेक्टर (HAADF) और ऊर्जा डिस्पैसर स्पेक्ट्रोमीटर (EDS) के साथ स्कैनिंग ट्रांसमिशन इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप (STEM) के साथ TEM सैंपल तैयार करने वाले उपकरण जैसे आयन मिलिंग सिस्टम, अल्ट्रासोनिक डिस्क कटर, डिंपल ग्राइंडर, डिस्क पंच, लैपिंग डिस्क और डायमंड आरा होते हैं.
महत्व
CSIR-AMPRI के निदेशक डॉ.अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने यह कहा कि, CSIR-AMPRI में ये उन्नत उपकरण CSIR-AMPRI में विकसित उन्नत सामग्रियों के रूपात्मक, संरचनात्मक और संरचनागत विश्लेषण पर प्रकाश डाल सकते हैं.
CSIR-AMPRI बांस कम्पोजिट संरचना
CSIR-AMPRI ने आधुनिक आवास और संरचनाओं के लिए एक कच्चे माल के तौर पर बहुतायत से उपलब्ध बांस का उपयोग करते हुए, पर्यावरण के अनुकूल बहुआयामी बांस मिश्रित सामग्री के निर्माण के लिए CSIR-AMPRI बांस कंपोजिट संरचना का विकास किया है.
लाभ
डॉ. हर्षवर्धन के अनुसार, CSIR-AMPRI बांस कंपोजिट संरचना भारत के विभिन्न हिस्सों में स्थित बांस की खेती करने वालों के लिए फायदेमंद होगी. यह रोजगार सृजन में भी मदद करेगी.
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि, भारत बांस का दूसरा सबसे बड़ा कृषक है, लेकिन उसके पास विश्व व्यापार का केवल 4 प्रतिशत हिस्सा है और बांस की लकड़ी प्रौद्योगिकी में इस व्यापार की हिस्सेदारी बढ़ाने की क्षमता है.

19/03/2021

Current Affairs Quiz
1.संसदीय समिति ने सरकार से पॉक्सो एक्ट के तहत किशोर की उम्र 18 से घटाकर निम्न में से कितने वर्ष करने की सिफारिश की है?
a. 17 वर्ष
b. 16 वर्ष
c. 15 वर्ष
d. 14 वर्ष

2.निम्न में से किसने पटियाला में चल रहे 24वें फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया है?
a. दुती चंद
b. हिमा दास
c. धनलक्ष्मी
d. पीटी ऊषा

3.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किस प्रमुख सलाहकार ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
a. राहुल सचदेवा
b. अनिल त्यागी
c. प्रमोद सिन्हा
d. पीके सिन्हा

4.विश्व वायु गुणवत्ता 2020 की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में सबसे प्रदूषित राजधानी निम्न में से कौन बन गयी है?
a. दिल्ली
b. बीजिंग
c. काठमांडू
d. मॉस्को

5.हाल ही में वनवासी समागम का आयोजन किस राज्य में किया गया?
a. बिहार
b. पंजाब
c. उत्तर प्रदेश
d. झारखंड

6.हाल ही में गृह मंत्रालय ने नगालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और किस राज्य को म्याँमार से भारत में अवैध अंतर्वाह की जाँच करने का निर्देश दिया है?
a. बिहार
b. झारखंड
c. उत्तर प्रदेश
d. अरुणाचल प्रदेश

7.हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य के ठंडे रेगिस्तानी इलाकों में सीबकथॉर्न के पौधों को लगाने का फैसला किया है?
a. हिमाचल प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. गुजरात
d. राजस्थान

8.रूस और निम्न में से किस देश ने चंद्र अनुसंधान स्टेशन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये?
a. नेपाल
b. भारत
c. चीन
d. जापान

उत्तर-

1.b. 16 वर्ष
संसदीय समिति ने सरकार से पॉक्सो एक्ट के तहत किशोर की उम्र 18 से घटाकर 16 साल करने की सिफारिश की है. कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली गृह मामलों की स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट को राज्यसभा में सौंपी. इसमें कहा गया है कि पॉक्सो एक्ट में बड़ी संख्या ऐसे मामले थे, जहां अपराधियों की उम्र कम थी. लिहाजा यह बेहद आवश्यक है कि इन प्रावधानों पर फिर से विचार किया जाए क्योंकि ऐसे अपराधों में ज्यादा नाबालिग बच्चे पकड़े जा रहे हैं.

2.c. धनलक्ष्मी
पटियाला में चल रहे 24वें फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर की दौड़ में धनलक्ष्मी ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. धनलक्ष्मी ने फाइनल दौड़ को 11:39 सेकंड के समय में पूरा किया और पहले स्थान पर रहीं वहीं दुती चंद 11:58 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. जबकि युवा धाविका हिमा दास गलत शुरुआत की वजह से दौड़ से बाहर हो गईं.

3.d. पीके सिन्हा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सलाहकार पीके सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है. पिछले साल सितंबर के महीने में पीके सिन्हा को पीएम मोदी का प्रमुख सलाहकार बनाया गया था. इससे पहले पीके सिन्हा चार साल तक कैबिनेट सचिव के पद पर रहे थे. वे उत्तर प्रदेश कैडर के 1977-बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं.

4.a. दिल्ली
विश्व वायु गुणवत्ता 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में सबसे प्रदूषित राजधानी दिल्ली बन गयी है. दुनिया के 30 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में से 22 भारत में हैं. हालाँकि रिपोर्ट बताती है कि 2019 से 2020 तक दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में लगभग 15 प्रतिशत का सुधार हुआ है. इसमें कहा गया है कि सुधार के बावजूद दिल्ली दुनिया के 10वें सबसे प्रदूषित शहर और शीर्ष प्रदूषित राजधानी के रूप में स्थान पर है. भारत के वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों में परिवहन, खाना पकाने के लिए बायोमास जलाना, बिजली उत्पादन, उद्योग, निर्माण, अपशिष्ट जलाना और एपिसोडिक कृषि जलाना शामिल हैं.

5.c. उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में वनवासी समागम का आयोजन किया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्य अतिथि के रूप में इस समागम में भाग लिया. राष्ट्रपति ने सेवा कुंज आश्रम के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन किया. सोनभद्र उत्तर प्रदेश, भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला है.

6.d. अरुणाचल प्रदेश
हाल ही में गृह मंत्रालय ने नगालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और अरुणाचल प्रदेश को म्याँमार से भारत में अवैध अंतर्वाह की जाँच करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में सीमा सुरक्षा बल यानी असम राइफल्स को भी निर्देश दिये गए हैं. म्याँमार से पलायन कर आने वाले बहुत सारे रोहिंग्या (Rohingya) पहले से ही भारत में रह रहे हैं. भारत देश में प्रवेश करने वाले सभी शरणार्थियों को अवैध प्रवासी मानता है.

7.a. हिमाचल प्रदेश
हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के ठंडे रेगिस्तानी इलाकों में सीबकथॉर्न (Seabuckthorn) के पौधों को लगाने का फैसला किया है. यह एक झाड़ी होती है जो नारंगी-पीले रंग की खाने योग्य बेरों का उत्पादन करती है. भारत में यह पौधा हिमालय क्षेत्र में ट्री लाइन से ऊपर पाया जाता है. सीबकथॉर्न का पौधा मिट्टी को बाँधे रखने में मदद करता है जो मिट्टी के क्षरण को रोकता है.

8.c. चीन
रूस और चीन ने चंद्र अनुसंधान स्टेशन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये. अंतर्राष्ट्रीय चंद्र विज्ञान स्टेशन अनुसंधान और प्रयोगात्मक सुविधाओं का एक परिसर होगा जो चंद्रमा की सतह पर या फिर, इसकी कक्षा में बनाया जाएगा. इस परिसर को बहुउद्देशीय और बहु-विषयक अनुसंधान कार्य करने के लिए निर्मित किया जाएगा. चीन और रूस इस परियोजना पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को भी बढ़ावा देंगे.

18/03/2021

One Linear Current Affairs
• हाल ही में वनवासी समागम का आयोजन जिस राज्य में किया गया- उत्तर प्रदेश

• हाल ही में गृह मंत्रालय ने नगालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और जिस राज्य को म्याँमार से भारत में अवैध अंतर्वाह की जाँच करने का निर्देश दिया है- अरुणाचल प्रदेश

• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने राज्य के ठंडे रेगिस्तानी इलाकों में सीबकथॉर्न के पौधों को लगाने का फैसला किया है- हिमाचल प्रदेश

• रूस और जिस देश ने चंद्र अनुसंधान स्टेशन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये- चीन

• संसदीय समिति ने सरकार से पॉक्सो एक्ट के तहत किशोर की उम्र 18 से घटाकर जितने वर्ष करने की सिफारिश की है- 16 वर्ष

• जिसने पटियाला में चल रहे 24वें फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया है- धनलक्ष्मी

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिस प्रमुख सलाहकार ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है- पीके सिन्हा

• विश्व वायु गुणवत्ता 2020 की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में सबसे प्रदूषित राजधानी जो बन गयी है- दिल्ली

Address

Cinema Chauraha, Lucknow Road
Hardoi
241001

Opening Hours

Monday 9am - 7pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Career Academy Hardoi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category