21/01/2025
दिनांक 19/01/2025 रविवार को मध्यप्रदेश कराते एसोसिएशन (MPKA)द्वारा तुकोजीराव पवार स्टेडियम देवास मे नेशनल कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे हरदा जिले के विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल हरदा के छात्र छात्राओं ने जीत कर स्कूल का परचम फहराया प्रतियोगिता मे बेस्ट निर्णायक की भूमिका के लिये श्रीमति रेणुका सेन (ब्लेक बेल्ट)खेल शिक्षक को श्री विनय यादव आलइंडिया कराते एसोसिएशन के डायरेक्टर व मध्यप्रदेश कराते एसोसिएशन के सचिव द्वारा व अतिथियो द्वारा ट्राफी से सम्मानित किया गया प्रतियोगिता मे चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे पिहू सेन पिता निलेश सेन आयु 8 वर्ष 22 किलो वजन समहू मे खेलते हुये गोल्ड मेडल जीता,वही ईशा राजपूत पिता सोहनसिंह राजपूत आयु 10 वर्ष 25 किलो वजन समहू मे गोल्ड मेडल जीता, मानस सेन आयु 13 वर्ष 30 किलो वजन समहू मे तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रांस मेडल जीता, कशिश पिता हरिओम बिशनोई ने कड़ा मुकाबला खेलते हुये 14 वर्ष 54 किलो वजन समहू मे खेलते हुऐ सिल्वर मेडल जीता,प्रतियोगिता मे लगभग 800 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ. रामकिशोर दोगने, प्राचार्य चन्द्रलेखा रेड्डी, एवं समस्त शाला परिवार ने विजेता खिलाड़ियों को व कोच को बधाई दी व उनके उज्वल भविष्य के लिये शुभकामनायें प्रेषित की।