Vivekanand inter college dubauliya bazar basti

Vivekanand inter college dubauliya bazar basti we r here to help out our children for a good and cultural education to make them serve our country

10/06/2021  टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन
11/06/2021

10/06/2021 टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन

आज दिनांक 10/06/2021 को विवेकानन्द इंटर कॉलेज दुबौलिया बाजार बस्ती में टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया , टीकाकरण अभि...
10/06/2021

आज दिनांक 10/06/2021 को विवेकानन्द इंटर कॉलेज दुबौलिया बाजार बस्ती में टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया , टीकाकरण अभियान के जनपदीय प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक श्री डी. एस. यादव के देख रेख में शिविर में आये हुए कुल 55 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया । इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ हरेंद्र प्रताप सिंह , जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री कुलदीप सिंह , डॉक्टर प्रणवीर सिंह , डॉक्टर वसंत कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बेईली,स्वास्थ्य विभाग से स्टाफ नर्स मनीशा यादव , ए.एन. एम. साधना तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक श्री आज्ञाराम यादव , राजेश कुमार राम , कुलदीप कुमार वर्मा , आनंद प्रताप सिंह , विपिन पांडेय , शिवगोविंद दुबे , संतोष कुमार ,अरुण कुमार ,पंकज ,सूर्यभान वर्मा ,प्रदीप यादव , अनूप कुमार सिंह ,अनिल कुमार सिंह (वरिष्ठ लिपिक) , रामदौन , ध्रुवचंद्र, दिनेश , धर्मेंद्र , हरिनारायण शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
इसके साथ ही साथ जिला विद्यालय निरीक्षक श्री डी. एस. यादव ने विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया ।

सभी छात्र /छात्राओं को सूचित किया जाता है कि कल 1/6/2021 से इस time table ke अनुसार class चलेगी।                        ...
31/05/2021

सभी छात्र /छात्राओं को सूचित किया जाता है कि कल 1/6/2021 से इस time table ke अनुसार class चलेगी।
हरेंद्र सिंह
प्रधानाचार्य।
विवेकानंद इण्टर कालेज
दुबौलिया बाजार बस्ती

आज दिनांक 12 /01/2021 को हमारे विद्यालय में विवेकानंद जयंती ,युवा दिवस एवमं विद्यालय के वार्षिक उत्सव के अवसर पर प्रधाना...
12/01/2021

आज दिनांक 12 /01/2021 को हमारे विद्यालय में विवेकानंद जयंती ,युवा दिवस एवमं विद्यालय के वार्षिक उत्सव के अवसर पर प्रधानाचार्य जी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई ,
सभी छात्रों , अभिभावकों को विवेकानंद जयंती व एवम युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं💐💐💐

विवेकानंद इंटर कॉलेज दुबौलिया बाजार में आज भारत के  लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिव...
31/10/2020

विवेकानंद इंटर कॉलेज दुबौलिया बाजार में आज भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया ,
आप सभी लोगो को भी राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इस वर्ष इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति के लिए आवेदन का पत्र
12/09/2020

इस वर्ष इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति के लिए आवेदन का पत्र

आप सभी शिक्षकों , कर्मचारियों , छात्रों अभिभावकों को विद्यालय परिवार की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐💐...
15/08/2020

आप सभी शिक्षकों , कर्मचारियों , छात्रों अभिभावकों को विद्यालय परिवार की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐💐💐

14/08/2020

विद्यालय के कक्षा 9 ,10 के सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि दिनाँक 18/08/2020 को विद्यालय में शिक्षक अभिभावक मीटिंग होनी है ,जिसमे सभी छात्रों के अभिभावकों का आना अनिवार्य है , अतः आप लोगो को निर्देशित किया जाता है कि आप सभी विद्यार्थी अपने अपने अभिभावक को 18/08/2020 को प्रातः 10:30 बजे विद्यालय में आने के लिए सूचित कर दें ।
आज्ञा से
प्रधानाचार्य
विवेकानंद इंटर कॉलेज
दुबौलिया बाजार बस्ती

12/08/2020

कक्षा 9 व 11 के समस्त छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि आप लोगो का रजिस्ट्रेशन फॉर्म सोमवार दिनांक 17/08/2020 से विद्यालय में भरा जाएगा, आप सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि शीघ्र अतिशीघ्र अपने अपने कक्षा अध्यापक से संपर्क कर लें ।
आज्ञा से
प्रधानाचार्य
विवेकानंद इंटर कॉलेज
दुबौलिया बाजार बस्ती

12/08/2020

*अभिभावकगण कृपया ध्यान दें...*

प्राईवेट स्कूल में प्रवेश दिलाने से पहले नीचे लिखी बातों पर विचार करे,

(1) स्कूल फीस लगभग12000₹प्रति वर्ष
(कक्षा 1 में 1000 प्रतिमाह)
(कक्षा 12 में 3000 प्रतिमाह)
(2) बस किराया 12000
(3) परीक्षा फीस 1000
(4) टाई बेल्ट व अन्य 1000
(5) किताबे 2000
(6) कॉपी बुक पेन 3000
(7) टिफिन 20 रू/दिन 6000
(8) अन्य 4000
-----–---------------------------------
कुल ख़र्च 41000

एक बच्चे का एक वर्ष का ख़र्च 41000 रु. तो KG 1 से 12 तक तक का कुल 14 वर्ष 574000 (5लाख 74 हज़ार रुपए) होता है,

यदि एक परिवार में 2 बच्चे है तो 11 लाख 48 हज़ार होता है फिर भी नौकरी की कोई गारंटी नही,

इसलिए अपनो बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलावें,

*सरकारी विद्यालयों की विशेषताएं...*

(1) किसी प्रकार का शुल्क नही
(2) 2 जोड़ी ड्रेस फ्री
(3) किताबें फ्री
(4) दोपहर का भोजन, दूध और फल फ्री
(5) जूता-मोजा फ्री
(6) स्वेटर फ्री
(7) बैग फ्री
(8) कुछ स्कूल में कॉपी फ्री
(9) अब अच्छे क्लासरूम और सुविधाएं, फीस के लिए, कोई भी मैसेज, व्हाट्सएप्प कभी नही आयेगा

(10) किसी भी प्राइवेट स्कूल से अधिक योग्य, अधिक पढ़े लिखे, TET क्वालीफाइड़ शिक्षक,

(11) प्रत्येक स्कूल में खेलकूद सामग्री

(12) नई शिक्षा नीति के अनुसार बालकेन्द्रीत शिक्षा, पाठ्यक्रम NCERTद्वारा निर्धारित

(13) प्रत्येक विद्यालय में अच्छा पुस्तकालय

(14) प्रतिमाह अभिभावकों संग एसएमसी बैठक

(15) रोज़ अभिभावक भोजनमाता द्वारा स्कूल आकर भोजन चेक करने की व्यवस्था

(16) बच्चों के शिक्षा के लिए शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की गयी जिससे गुणवत्ता में सुधार निश्चित है, आदि आदि...

बीएड, टीईटी और सुपर टीईटी पास शिक्षक आ रहे हैं आज के समय,

पहले भी बीटीसी और विशिष्ट बीटीसी में जिले के हाई मेरिट लोगों का ही चयन होता था,

सरकारी स्कूल के शिक्षकों में योग्यता और ज्ञान की कोई कमी नही,

आप विश्वास करके अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजिये,

प्राइवेट स्कूल की लूट और
अनावश्यक खर्च से बचें,
इन बचें रुपयों की एफ.डी. कर दे या बैंक में जमा करते रहें,

एक बच्चे का 5 लाख 74 हज़ार रुपए,
14 साल बाद 20 लाख रुपये से ज्यादा हो जायेंगे,
इन रुपयों से कोई अच्छा काम करे,

मेरे विचारों से सहमत हो तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक अभिभावकगण तक भेजे,

*याद करिये आप और आपके माता जी-पिता जी इन्ही सरकारी स्कूलों से पढ़कर निकले और आज सफल हैं...,*

अपने और अपने मिलने वाले के बच्चों को *सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाइये...🙏🙏🙏🙏

01/08/2020

*सरकारी स्कूलों में आपका स्वागत है*

*लॉकडाउन* के कारण अधिकांश उच्च, निम्न एवं मध्यमवर्गीय परिवारों की *आर्थिक स्थिति* चरमरा रही है और आगे भी सुधार की गुंजाइश कम नजर आ रही है। अभिभावक *निजी स्कूलों* की फीस भरने में असमर्थ हैं और वे *फीस माफी* चाहते हैं। निजी स्कूल वाले मान नहीं रहे हैं। सरकार ने निजी स्कूल वालों से कहा भी है कि वे फीस न बढ़ाएं तथा एकमुश्त शुल्क भरने का दबाव न बनाएं। जरूरी नहीं कि सभी निजी स्कूल वाले सरकार का कहा मानेंगे। उनकी अलग *मजबूरियां* हैं। हो सकता है कि वे मान भी ले या नहीं भी माने। मेरा ऐसे *अभिभावकों* से अनुरोध है वे *सरकारी स्कूल* में अपने बच्चों को *प्रवेश* दिलाएं। 8 वीं कक्षा तक कोई *प्रवेश* या *मासिक* फीस नहीं है । *उत्तम शिक्षण* है । *योग्य शिक्षक* उपलब्ध हैं । *सीबीएससी बेस्ट पाठ्यक्रम* , *अच्छे भवन* , *पर्याप्त फर्नीचर* , *निशुल्क यूनिफार्म* , *पुस्तकें*, *साईकिल*, *छात्रवृति*, *मिड डे मील*, *आपके घर के निकट* ही हैं इसलिए कोई *वाहन शुल्क* नहीं।
आपके पास ज्यादा पैसा है तो *सरकारी स्कूल* में *डोनेशन* दे दें तो और *अधिक सुधार* आ जायेगा। एक बार *हम पर*, *हमारे स्कूलों* पर *विश्वास* करके तो देखें। *पुरानी पीढ़ी* भी इन *सरकारी स्कूलों* में पढ़ी है । *क्या वह किसी से कम है।* 9 वीं कक्षा के बाद *मामूली फीस* है । *अभिभावकगण* बेवजह सरकार पर दवाब बना रहे हैं कि निजी स्कूलों पर फीस कम करने को कहे । सरकार ने तो उनके सामने *सर्वसुविधायुक्त सरकारी स्कूलों* में प्रवेश का विकल्प दे रखा है । यदि अभिभावक निजी स्कूलों की *कार्यप्रणाली* से खुश नहीं है तो हमारे *शासकीय स्कूलों* में उनका *स्वागत* है । हम *बड़े -बड़े विज्ञापन अखबार* में नहीं देते । *अपनी प्रशंसा स्वयं नही करते। सरकारी स्कूलों का नेटवर्क देश के छोटे से छोटे गांव में है। पूरी पारदर्शिता है इसलिए हमारे स्कूलों की आलोचना कोई भी कर सकता है। अखबार के पन्नों में केवल हमारी बुराई ही छपती है पर आप केवल एक बार सेवा का अवसर दें तो आप हमारी अच्छाइयों से भी परिचित हो जाएंगे।* आज भी देश के करोड़ों बच्चे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हैं , जो निजी स्कूलों से अधिक ही हैं ।

सौजन्य से
विवेकानंद इंटर कॉलेज
दुबौलिया बाजार बस्ती

Address

Haraiya
272131

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vivekanand inter college dubauliya bazar basti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category