30/09/2025
सरस्वती मंदिर कोठी गेट हापुड़ में दुर्गाष्टमी, नवमी एवं विजयदशमी का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छोटी छोटी कन्याओं का नौ देवी स्वरूप में पूजन करके किया गया।विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्रीपाल जी, सुनेश जी एवं सोनिया दक्ष जी ने सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए ।इसी क्रम में सुनेश जी , संजय जी ने शिशुओं को इन पर्वो के विषय में जानकारी दी।इसी श्रृंखला में कक्षा 4th व 5th तक के बहनों बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती भावना जी ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिवदत्त शर्मा जी ने बताया कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है तथा मर्यादा पुरुषोत्तम राम के गुणों को अपने व्यक्तित्व में चरितार्थ करने के लिए भैया बहनों को प्रेरित किया ।