06/12/2023
*dinesh विद्यापीठ में धूमधाम से मैं मनाया गया वार्षिक उत्सव*
धनौरा, हापुड़ स्थित दिनेश विद्यापीठ मैं हर साल की भांति वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री राजकुमार अग्रवाल जी (अपर पुलिस अधीक्षक), हापुड़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील त्यागी जी, स्तुति सिंह (PPS), नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी जी, श्री मनोज बाल्मीकि जी (उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी मंत्री) , श्री रुद्राक्ष त्यागी जी (नगर पालिका पार्षद), श्री भगत सिंह सिवाल जी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, नाहर सिंह जी जरोठी वाले , विद्यालय अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार त्यागी जी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष /मजिस्ट्रेट श्री अभिषेक त्यागी जी व विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ० आकांक्षा त्यागी जी की उपस्थिति में विद्यालय छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी कला व प्रतिभा का परिचय देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विद्यालय प्रांगण में पुलिस चौकी और बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन सम्मानित अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों व सम्मानितगणों के माध्यम से सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ श्री राम व सीता जी के जीवन चरित्रार्थ की बहुत सुंदर प्रस्तुति बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई । सीनियर कक्षाओं के छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई देशभक्ति गीत /नाट्य प्रस्तुति ने प्रांगण में मौजूद सभी जनों का हृदय भाव विभोर कर दिया।
मुख्य अतिथियों के द्वारा बोर्ड परीक्षा में बहुत अच्छी स्कोरिंग, आईआईटी (जेईई मेंस और एडवांस ) एग्जाम क्लियर करने वाले छात्र व छात्राओं को सम्मान पदक द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय अध्यापक व अध्यापिका श्रीमती रक्षा श्रीवास्तव, नीता अग्रवाल, शिवानी श्रीवास्तव, सारिका सिंह, नीरज चौधरी ,शानू त्यागी, शिखा सिद्धू , शिल्पी त्यागी, सरताज सैफी, निशांत पाल, दीपक पुरी , प्रियंका चौधरी, शोभा पाल, सोनिया, साक्षी और रिया आदि का पूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय प्रधानाचार्या संबोधित विचार व राष्ट्रगान के साथ हुआ।