10/09/2026
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिवा प्राथमिक पाठशाला में बुधवार को पौधरोपण एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया।
इस मौके पर माननीय विधायक जी (हापुड़ सदर ) द्वारा बीएसए सहित शिक्षकों को सम्मानित किया।
इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बीएसए दीपा भाटी, एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग और शिवा पाठशाला की प्रधानाध्यापिका डॉ. सुमन अग्रवाल को सम्मानित किया गया। समारोह में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष विवेक गर्ग एडवोकेट, सभासद अजय भास्कर, व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष अरुण अग्रवाल चीनी वाले, धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव धीरज चुग सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।