02/03/2022
दिनांक 25.02.2022 से 28.02.2022 तक चौ० चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ में विज्ञान महोत्सव में आयोजित इन्वेंशन एण्ड इनोवेशन की प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोदीनगर रोड, हापुड की 5 छात्राओं ने प्रतिभागिता की। उनके मॉडल की सराहना की गई तथा छात्रा नम्रता सेठी एवं आंचल त्यागी ने दुर्घटना निवारण सड़क सुरक्षा मॉडल के साथ स्मार्ट सिंचाई प्रणाली प्रस्तुत की तथा मॉडल प्रतिनिधित्व करते हुए 2 गोल्ड प्राप्त किए। उन्नति गोयल एवं अवनि त्यागी ने अपशिष्ट जल उपचार एवं पुनः उपयोग मॉडल प्रस्तुत कर 2 सिल्वर एवं अनम्या कौशिक ने एक ऑटोमेटिक हैण्ड सेनेटाईजर रोबोट प्रस्तुत कर 1 ब्रॉन्ज प्राप्त किया। छात्राओं को अटल ट्रेनर अनामिका वार्ष्णेय ने प्रेरित किया तथा सहायता दी। प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव ने छात्राओं के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। समस्त कार्यक्रम प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
ATL SBVM Hapur